Tuesday , September 29 2026
Breaking News

राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, पत्र में हैरान करने वाला कारण बताया, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने आज सोमवार को पत्र जारी कर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और प्रवक्ता पद छोड़ने का ऐलान कर दिया है. उन्होंने बीजेपी के अध्यक्ष नितिन नबीन को भेजे पत्र में पार्टी छोड़ने की जानकारी दी. हालांकि उनके बीजेपी छोड़ने की चर्चा काफी समय से चल रही थी. लेकिन अब उन्होंने आधिकारिक तौर पर बीजेपी अध्यक्ष को पत्र लिखकर पार्टी छोड़ने का ऐलान किया. पार्टी छोड़ने को लेकर आर्थिक और निजी कारणों का हवाला दिया. पूनावाला ने सोशल मीडिया X पर बीजेपी अध्यक्ष को भेजे अपने इस्तीफे का पत्र शेयर करते हुए कहा, “बेहद विनम्रता, स्नेह और आभार के साथ, मैंने एक बार फिर बीजेपी और नितिन नबीन को अपना इस्तीफा सौंपा दिया है और उनसे अनुरोध किया कि इसे स्वीकार किया जाए.”उन्होंने आगे कहा, “मैं उस मार्गदर्शन, प्यार, सम्मान और मंच के लिए हमेशा आभारी रहूंगा जो बीजेपी और खासतौर से पीएम नरेंद्र मोदी, नितिन नबीन, अमित शाह, बीएल संतोष, जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और हमारे सभी वरिष्ठ नेताओं तथा पूरे संघ परिवार ने मुझे दिया और मुझ पर भरोसा जताया.”

पसमांदा मुस्लिम समाज का जिक्र करते हुए पूनावाला ने कहा, “किसी अन्य देश या किसी अन्य पार्टी में मेरे जैसी कहानी यानी एक युवा, पसमांदा मुस्लिम और बिना किसी राजनीतिक परिवार की बैकग्राउंड वाले व्यक्ति की कहानी शायद ही संभव हो पाती.” उन्होंने आगे कहा, “हालांकि मैं उस पार्टी और राष्ट्रीय प्रवक्ता के पद और जिम्मेदारी से विदा ले रहा हूं जिसे मैं बहुत प्यार करता था, लेकिन हमारा मिशन और विजन ‘VB & MIGA’ (विकसित भारत और मेक इंडिया ग्रेट अगेन), भारत के अब तक के सबसे महान नेता पीएम मोदी की अगुवाई में और अधिक जोश और जुनून के साथ जारी रहेगा.”

नितिन नबीन को भेजे अपने इस्तीफे में उन्होंने बताया कि वह पहले भी इस्तीफे दे चुके थे, और पार्टी से उन्हें अपने फैसले पर फिर से विचार करने के लिए कहा. उन्होंने अपने पत्र में कहा, “मैंने 30 जुलाई को आर्थिक और व्यक्तिगत परिस्थितियों का जिक्र करते हुए बीजेपी के सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से बिना किसी शर्त के इस्तीफा देने की पेशकश की थी, लेकिन पार्टी ने इस्तीफा स्वीकार करने से मना कर दिया और फिर से विचार करने का अनुरोध किया.”

उन्होंने लिखा, “यह मेरे लिए बहुत ही भावुक कर देने वाला पल था, क्योंकि पार्टी ने इस्तीफा तुरंत स्वीकार करने से मना कर दिया. लेकिन अब काफी विचार-विमर्श करने के बाद अब यह तय किया है कि मुझे पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता के अपने पद और बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता से मुक्त होने का फैसला लेना चाहता हूं.”पत्र के अंत में पूनावाला ने कहा, “जैसे मैंने पहले कहा था कि अत्यावश्यक आर्थिक और व्यक्तिगत परिस्थितियों के कारण मैं प्राइवेट सेक्टर में जा रहा हूं. लेकिन जहां भी संभव होगा और चाहे जिस भी स्वरूप में संभव हो, मैं पीएम मोदी और बीजेपी के दृष्टिकोण और कामों का समर्थन करता रहूंगा. मैं पार्टी की व्यवस्था छोड़ रहा हूं, लेकिन विचार और व्यक्ति नहीं.”

इससे पहले पिछले दिनों X बायो से बीजेपी का नाम हटाते ही पूनावाला के पार्टी छोड़ने की अटकलें तेज हो गई थीं. बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने X पर अपना प्रोफाइल परिचय बदल दिया, जिसमें उन्होंने बीजेपी का कोई जिक्र नहीं किया. इसके बाद यह अटकलें तेज हो गईं कि वह पार्टी छोड़ सकते हैं.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

लुधियाना पहुंचेगी BJP की नशा मुक्ति यात्रा:सांसद मनोज तिवारी और रवनीत बिट्टू होंगे शामिल, समराला चौक पर होगा स्वागत

लुधियाना , (PNL) : पंजाब में नशे के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा प्रदेश स्तर …

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के लुधियाना के शाही इमाम:बोले- नापाक टिप्पणी पर माफी मांगें, पंडित बोले थे- भैया को भी सैया बनाते हैं

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में शाही इमाम ने धार्मिक कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण …

तरनतारन में बदमाश बेखौफ! मशहूर स्वीट हाउस पर फिर ताबड़तोड़ फायरिंग

अमृतसर, (PNL) : तरनतारन के पट्‌टी शहर के बाजार में उस समय दहशत का माहौल …

ब्रेकिंग: कनाडा में पंजाबी युवक का कत्ल, गर्दन में चाकू मारकर विदेशी महिला ने उतारा मौत के घाट

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा के मिसिसॉगा में पंजाबी युवक पर एक विदेशी महिला ने …

लुधियाना में आंखों में मिर्च डालकर बैग छीना:पहले बाइक अड़ाई, मालकिन और कर्मचारी को घेरा; मोबाइल-चाबियां और कैश ले गए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बर्तन की दुकान पर काम करने वाले युवक और मालकिन …

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब …

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:SGPC अध्यक्ष धामी से सिखों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई, अकाली दल अमृतसर ने लहराए खालिस्तान के झंडे

अमृतसर  , (PNL) : अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री …

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। …

पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी:इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

जालंधर  , (PNL) : पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली …

दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को थप्पड़ मारा: AAP बोली- भ्रष्टाचार पर सवाल किया था; प्रवेश बोले- मेरे परिवार को गाली दी थी

दिल्ली, (PNL) : आम आदमी पार्टी ने रविवार को X पर एक वीडियो शेयर किया, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!