Wednesday , September 30 2026
Breaking News

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों की जान पंजाब सरकार के लिए सबसे कीमती : अमन अरोड़ा

चंडीगढ़, (PNL) : मुख्यमंत्री स. भगवंत मान की गतिशील अगुवाई में पंजाब सरकार बाढ़ प्रभावित लोगों को लगातार राहत प्रदान करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। सूबे के सभी कैबिनेट मंत्री लोगों को राहत सामग्री और सहायता प्रदान करने के लिए अलग-अलग गाँवों और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुँच रहे हैं।

कैबिनेट मंत्री स. हरपाल सिंह चीमा और खाद्य, नागरिक आपूर्ति, वन एवं वन्यजीव संरक्षण मंत्री श्री लाल चंद कटारूचक्क ने पठानकोट जिले के भोआ हलके के बाढ़ प्रभावित गाँवों का दौरा किया और बाढ़ की स्थिति का जायज़ा लिया। उन्होंने आज कथलौर पुल, कोलियां अड्डा, पम्मा, सियोंटी तरफ़ और नरोट जैमल सिंह का दौरा किया। उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों को भरोसा दिलाया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार इस कठिन समय में राहत सामग्री प्रदान करने में कोई कमी नहीं छोड़ेगी। उन्होंने धुस्सी डैम का भी निरीक्षण किया। इसके अलावा स. हरपाल सिंह चीमा ने भोआ हलके के लिए राहत सामग्री से भरे चार ट्रक भी भेजे।

इस दौरान, कैबिनेट मंत्री और ‘आप’ के प्रदेश अध्यक्ष श्री अमन अरोड़ा तथा जल संसाधन मंत्री श्री बरिंदर कुमार गोयल ने स्थिति का जायज़ा लेने के लिए मकरोड़ साहिब के पास घग्गर और जिला संगरूर के सुनाम के सरहिंद चोअ का दौरा किया। उन्होंने ज़मीनी हालात का जायज़ा लिया और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की ज़रूरतों का आंकलन किया।

इसके अलावा, कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने सुल्तानपुर लोधी तहसील के गाँव मंड इंदरपुर और भड़ोआणा का दौरा किया तथा बाढ़ राहत कार्यों का निरीक्षण किया और प्रभावित लोगों को हर संभव मदद का भरोसा दिया।

कैबिनेट मंत्री श्री संजीव अरोड़ा ने ससराली कॉलोनी के पास सतलुज नदी के धुस्सी बांध का दौरा किया और स्थिति का जायज़ा लेकर ज़रूरी निर्देश जारी किए। इसी तरह ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, श्रम, पर्यटन और सांस्कृतिक मामलों के कैबिनेट मंत्री श्री तरुनप्रीत सिंह सौंध ने खन्ना के गब पुल का दौरा किया और पानी की निकासी का निरीक्षण किया।

कैबिनेट मंत्री श्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने अजनाला और रामदास जैसे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सहायता प्रदान करने के लिए 15 ट्रालियों राहत सामग्री, खाने-पीने की चीज़ें, दवाइयाँ तथा पशुओं के लिए चारा ले जाने वाले 10 छोटे वाहनों की व्यवस्था की।

स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने होशियारपुर जिले की शामचौरासी विधानसभा हलके के गाँव पंडोरी खजूर का दौरा किया और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों तथा उनके लिए किए जा रहे ज़रूरी प्रबंधों का जायज़ा लिया।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने गाँव बेदी छन्ना का दौरा किया और मेडिकल कैंप का निरीक्षण करने के लिए गाँव के गुरुद्वारा साहिब गए तथा लोगों को राहत सामग्री भी वितरित की। उन्होंने अजनाला और रामदास के बाढ़ प्रभावित इलाकों में निर्बाध स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करने के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज, अमृतसर से 23 एंबुलेंसें भेजीं। इस दौरान लोकसभा सदस्य गुरमीत सिंह मीत हेयर और विधायक स. कुलदीप सिंह धालीवाल भी मौजूद थे।

पंजाब के जेल और परिवहन मंत्री स. लालजीत सिंह भुल्लर ने आज हरीके पत्तन (जिला तरनतारन) और जल्लोके के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया और स्थिति एवं नुकसान का जायज़ा लिया। उन्होंने ज़रूरतमंद लोगों को भोजन किटें, पानी, राशन आदि राहत सामग्री बाँटी और पशुओं के लिए चारा, तूड़ी और फ़ीड की भी व्यवस्था की।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब कांग्रेस में 48 घंटे में बड़े बदलाव के आसार:प्रधान राजा वड़िंग को बदला जा सकता है, पायलट की रिपोर्ट पर फैसला लेगा हाईकमान

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में अगले 48 घंटे के बीच बड़ा बदलाव हो सकता …

अमृतसर में ड्रग्स-हथियार तस्करी का भंडाफोड़:5 आरोपी गिरफ्तार, 13 पिस्तौल और 3.267 किलो हेरोइन बरामद; 22 कारतूस भी मिले

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई के …

अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:चीफ खालसा दीवान से जुड़ा स्कूल भी शामिल; बच्चों को वापस घर भेजा

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। …

अकाली नेता बिक्रम मजीठिया को SIT का समन:5 अक्टूबर को पेश होना होगा, ₹6 हजार करोड़ के ड्रग्स मामले में होगी पूछताछ

अमृतसर , (PNL) : अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को 6 हजार करोड़ …

कौन है इन्फ्लुएंसर फरहत, जिसका LPU हिंसा में नाम आया:बोला- एक गलती हुई, मसला हाथ से निकल चुका; बवाल पर 3 और FIR दर्ज

 जालंधर , (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हिंसा फैलाने का …

पंजाब में अमित शाह को बम से उड़ाने की धमकी:लिखा- BJP की जालंधर रैली में स्टेज के नीचे IED रखा; पुलिस-सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

जालंधर , (PNL) : जालंधर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली से पहले बम …

धीरेंद्र शास्त्री के ‘भैया-सैंया’ बयान पर बवाल मचा:लुधियाना में शाही इमाम ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई, बागेश्वर बाबा बोले- धर्मांतरण पर खून खौलता है

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा …

मोहाली में युवक ने पहले वीडियो बनाया और फिर कर लिया सुसाइड, बताई ये वजह

मोहाली, (PNL) : मोहाली में एक युवक ने अपनी पत्नी और सास पर मानसिक प्रताड़ना …

LPU हिंसा मामले में CBI जांच की मांग:हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर, सीनियर एडवोकेट बोले- दंगा और आगजनी हुई

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब के जालंधर स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हाल ही में …

लुधियाना- 2 साल से फर्जी DSP बना हुआ था करणवीर:सुहागरात के दिन पत्नी का रेप किया; PAP जालंधर में पोस्टिंग बताता था

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में पकड़ा गया पंजाब पुलिस का फर्जी DSP करणवीर सिंह 2 …

छात्रा बोली- LPU में 200 युवक ट्रॉलियों में भरकर आए:करतारपुर-लॉ गेट के 2 गुटों ने बवाल किया; दुकानदार बोला- 14 करोड़ के लैपटॉप-आईफोन चुराए

जालंधर , (PNL) : फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में प्रदर्शन की आड़ में …

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!