रमणीक सिंह रंधावा ने संभाला जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन का पद, पढ़ें क्या बोले
Punjab News Live -PNL
September 4, 2025
जालंधर, ताजा खबर, पंजाब, होम
जालंधर, (PNL) : रमणीक सिंह रंधावा ने आज बेहद सादगीपूर्ण ढंग से जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन के तौर में अपना पदभार संभाला। रंधावा ने सौंपी गई ड्यूटी को पूरी मेहनत और समर्पण के साथ निभाने की वचनबद्धता जताई।
उन्होंने पंजाब सरकार और मुख्यमंत्री स.भगवंत सिंह मान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे और लोगों की आशाओं व अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे।
इस मौके पर उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए अपील करते हुए कहा कि पंजाब इस समय बाढ़ की मार झेल रहा है और इस कठिन समय में पंजाब और पंजाबियों को हमारे सभी के सहयोग की आवश्यकता है।