Monday , March 30 2026
Breaking News

जालंधर : जेल से बाहर आने से पहले ही पुलिस ने MLA रमन अरोड़ा को फिर से किया गिरफ्तार, अब ये नया मामला किया दर्ज, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर है। आय से अधिक संपत्ति मामले में जमानत हासिल कर चुके सेंट्रल हलके के विधायक रमन अरोड़ा को झटका लगा है। जेल से बाहर आने से पहले ही पुलिस ने रमन अरोड़ा को फिर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने जेल से ही रमन को प्रोडक्शन वारंट पर ले लिया। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ही रमन के खिलाफ एक ठेकेदार से जब्री पैसे वसूलने के आरोप में केस दर्ज किया गया था। हालांकि किसी को भी इस केस की भनक नहीं लगने दी गई। कल जब रमन को जमानत मिली तो उसके बाद कमिश्नरेट पुलिस एक्टिव हो गई। पुलिस ने नाभा जेल से रमन को गिरफ्तार कर लिया है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

विपक्ष पंजाब के लोगों को गुमराह करने के लिए 10 लाख रुपये की स्वास्थ्य योजना के बारे में गलत प्रचार कर रहा है: डॉ. बलबीर सिंह

चंडीगढ़, (PNL) : आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब ने रविवार को कहा कि विपक्ष 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!