Tuesday , March 31 2026
Breaking News

जम्मू-कश्मीर में गरजे राहुल गांधी, बोले-लोकसभा चुनाव से पहले PM मोदी छाती फैलाकर चलते थे, अब कंधे झुकाकर चलते हैं

रामबन, (PNL) : राहुल गांधी ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के रामबन में चुनावी रैली की। उन्होंने कहा- देश में भाजपा और RSS के लोग नफरत और हिंसा फैला रहे हैं। वे देश को बांटने का काम कर रहे हैं। हम इसे जोड़ेंगे। राहुल ने कहा- प्रधानमंत्री मोदी पहले छाती फैलाकर चलते थे। लोकसभा चुनाव के बाद वे अब कंधे झुकाकर आते हैं। संसद में सिर पर संविधान रखकर घुसे। ये बदलाव आपने किया है।

उन्होंने कहा-जम्मू-कश्मीर से स्टेटहुड छीना गया, हम इसे वापस देंगे। यहां राजा का शासन है। यहां के राजा उप-राज्यपाल (LG) हैं। पहले केंद्र शासित प्रदेश को राज्य बनाया जाता था। मोदी जी राज्यों को केंद्र शासित प्रदेश बना रहे हैं। जम्मू-कश्मीर चुनाव 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को 3 फेज में होने वाले हैं। कांग्रेस पार्टी ने 40 स्टार प्रचारकों का नाम तय किया है। इनमें मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया और प्रियंका का नाम भी शामिल है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर में डिलीवरी बॉय की हत्या: 2 दिन से लापता युवक का शव बेसमेंट में मिला

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के रणजीत एवेन्यू ए-ब्लॉक में एक युवक का शव बिल्डिंग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!