Wednesday , November 11 2026
Breaking News

मेडिकल शिक्षा में बढ़ेगी सीटें, रिसर्च को मिलेगी मजबूती

चंडीगढ़, (2 दिसंबर) : जनहित के लिए सतत प्रयासरत मान सरकार पंजाब की जनता से किए अपने हर वादे को पूरा करने के लिए लगातार काम कर रही है. बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी राज्य के नागरिकों की मूलभूत आवश्यकता है. पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार इन सभी क्षेत्रों में शानदार काम कर रही है. मान सरकार की ‘जीरो बिल’ नीति से पंजाब का हर घर बिजली से रोशन हो रहा है. वहीं ‘आम आदमी क्लीनिक’ जैसी योजना से लोगों को आसानी स्वास्थ्य जांच और इलाज की सुविधा मिल रही है. शिक्षा के क्षेत्र में किए गए शानदार प्रयासों का परिणाम अब पंजाब के ग्रामीण और शहरी इलाकों में दिख रहा है.

जनहितकारी कदम उठा रही सरकार

मान सरकार उच्च शिक्षा के लिए बड़े स्तर पर प्रयास कर रही है. मान सरकार चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान के क्षेत्र में भी बड़े काम कर रही है कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की जांच हो और आसानी से इलाज मिले, इसके लिए मान सरकार शानदार काम कर रही है. मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के मार्गदर्शन में अमृतसर के सरकारी मेडिकल कॉलेज में 114 करोड़ रुपये की लागत से राज्य कैंसर संस्थान और 45 करोड़ रुपये की लागत से फाजिल्का में तृतीयक कैंसर केंद्र का निर्माण किया गया है. इसके अलावा मान सरकार ने गुरु रविदास आयुर्वेद विश्वविद्यालय, होशियारपुर में ‘सीएम दी योगशाला’ की स्थापना की गई है. ताकि अधिक से अधिक लोगों को योग साधना और ध्यान की शक्ति का लाभ दिलाया जा सके.

लिवर के लिए स्थापित इंस्टीट्यूट

मान सरकार अपने हर वादे को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है. पंजाब सरकार सरकारी अस्पतालों में सुविधाओं के साथ ही राज्य में गंभीर बीमारियों की चिकित्सा और अनुसंधान सुनिश्चित कर रही है. इसी क्रम में एसएएस नगर (मोहाली) में पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलियरी साइंसेज का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है. यहां पर ओपीडी सेवाओं को शुरू किया गया है.

मेडिकल कॉलेजों की स्थापना

मान सरकार राज्य में अधिक से अधिक सीटों के साथ मेडिकल कॉलेज स्थापित करने की दिशा में शानदार काम कर रही है. राज्य के मस्तुआना साहिब, संगरूर, कपूरथला, मलेरकोटला और होशियारपुर में 100 एमबीबीएस सीटों की क्षमता वाले मेडिकल कॉलेज स्थापित करने के लिए प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है.

इसी क्रम में सरकारी मेडिकल कॉलेज पटियाला में 110 करोड़ रुपये की लागत से बर्न यूनिट, बहुमंजिला आवास और एक खेल परिसर का निर्माण कार्य जारी है.

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देश पर पंजाब सरकार ने चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान के तहत विकासात्मक गतिविधियां शुरू करने के लिए मौजूदा वित्त वर्ष में 1, 133 करोड़ रुपये बजट का आवंटन किया है. इन सभी परियोजनों से आने वाले समय में पंजाब में मेडिकल शिक्षा को काफी मजबूती मिलेगी.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

‘गैंगस्टरां ते वार’: अफ्रीका से पहली सफल डिपोर्टेशन कार्रवाई के तहत पंजाब पुलिस भगोड़े गैंगस्टर गुरविंदर अफरीदी को इथियोपिया से भारत वापस लाई

चंडीगढ़, (PNL) : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत शुरू किए गए अभियान ‘गैंगस्टरां …

डराने के लिए सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग… पंजाब के कैबिनेट मंत्री बोले- केजरीवाल और मान के साथ खड़े हैं हम सब

चंडीगढ़ , (PNL) : आम आदमी पार्टी पंजाब के सीनियर लीडर और कैबिनेट मंत्री हरपाल …

Gold Price: डेढ़ लाख रुपये के करीब पहुंचा सोना, पिछले धनतेरस के मुकाबले इतने हजार बढ़ गए दाम

न्यूज डेस्क, (PNL) : त्योहारों का सीजन शुरू होते ही सोने के दाम एक बार …

चंडीगढ़ में अग्निवीरों को भर्ती में 5 साल की छूट:रिजर्व वर्ग को डबल लाभ; पोस्ट खाली रहीं तो पंजाब-हरियाणा के युवाओं को मौका

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ प्रशासन ने मुलाजिम भर्ती नियमों में संशोधन कर एक्स-अग्निवीरों को राहत …

पटाखों से बचने के लिए पीजीआई की एडवाइजरी जारी: जलने पर पानी डालें, टूथपेस्ट न लगाएं, आंख में चोट लगे तो न रगड़ें

चंडीगढ़, (PNL) : दीपावली पर पटाखे जलाते समय होने वाले हादसों से बचाने के लिए …

कांग्रेस नेता वरिंदर ढिल्लों के खिलाफ FIR:तरखान माजरा ने चंडीगढ़ थाने में दी थी शिकायत; दलित नेता से मारपीट का आरोप

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के करीबी वरिंदर सिंह ढिल्लों …

पंजाब सरकार में आज 801 युवाओं की लगेगी नौकरी:CM मान देंगे नियुक्ति पत्र; मोहाली में थोड़ी देर में शुरू होगा प्रोग्राम

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब सरकार की ओर से मिशन रोजगार के तहत आज (3 नवंबर) …

मैं कोई पंडित नहीं हूं’, NDA में शामिल होने के सवाल पर बोले सुखबीर सिंह बादल

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर सभी राजनीतिक …

चंडीगढ़ प्रशासक ने पंजाब सरकार-पुलिस की तारीफ की:कटारिया बोले-अपराधी पकड़ने में मदद की; दो जगह मर्डर से पीड़ा पहुंची

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया ने पंजाब सरकार और पुलिस की तारीफ …

सड़कों का बढ़ा बजट, नशे के खिलाफ 35 स्पेशल कोर्ट… पंजाब कैबिनेट के बड़े फैसले

चंडीगढ़ , (PNL) :चंडीगढ़ में पंजाब सीएम आवास पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान …

रचनात्मकता और मासूमियत का संगम: ‘द क्रिएटिव बीज़’ ने किडप्रेन्योर कार्यक्रम में नवीन उत्पादों से सबका दिल जीता

चंडीगढ़, (PNL) : छोटी उम्र से ही बच्चों में उद्यमी भावना पैदा करने के उद्देश्य …

गृह मंत्री अमित शाह आज शाम चंडीगढ़ पहुंचेंगे:कल 258 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन-शिलान्यास; ट्रैफिक रूट बदले

 चंडीगढ़ , (PNL) : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार शाम चंडीगढ़ पहुंचेंगे। उनके दौरे को …

पंजाब विधानसभा चुनाव : AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, धूरी से लड़ेंगे सीएम भगवंत मान, देखें लिस्ट

 

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने विभागों को योग्य आउटसोर्स कर्मचारियों को ठेके पर रखने की प्रक्रिया में तेजी लाने के दिए निर्देश

चंडीगढ़, (PNL) : कर्मचारियों के कल्याण के प्रति भगवंत मान सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए …

पंजाब की मंडियों में धान की सरकारी खरीद 100 लाख मीट्रिक टन से पार: लाल चंद कटारूचक्क

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब की मंडियों में सरकारी एजेंसियों द्वारा धान की कुल खरीद 101.96 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!