Wednesday , September 9 2026
Breaking News

नौवें पातशाह श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित कार्यक्रम, जालंधर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला और पठानकोट में हुए लाइट एंड साउंड शो

चंडीगढ़, (PNL) : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा नौवें पातशाह श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित आयोजनों की श्रृंखला के अंतर्गत मंगलवार को जालंधर, फतेहगढ़ साहिब, पठानकोट और पटियाला में लाइट एंड साउंड शो आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में राज्य के कैबिनेट मंत्रियों, विधायकों और नेताओं ने बड़ी संख्या में संगत के साथ भाग लिया।

एक प्रवक्ता ने बताया कि फतेहगढ़ साहिब के खेल स्टेडियम माधोपुर में पर्यटन और सांस्कृतिक मामलों के मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने उपस्थिति दर्ज कराई। इसके अलावा जालंधर के गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में रक्षा सेवाएं कल्याण, स्वतंत्रता सेनानी एवं बागवानी मंत्री मोहिंदर भगत और पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के सलाहकार दीपक बाली ने संगत के साथ श्री गुरु तेग बहादुर जी के अतुलनीय बलिदान और महान दर्शन पर प्रकाश डालते लाइट एंड साउंड शो का अवलोकन किया।

वहीं पठानकोट के लमीनी स्टेडियम में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री लालचंद कटारूचक और पटियाला के पोलो ग्राउंड में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कार्यक्रम में शिरकत की। सभी स्थानों पर संगत ने इस पहल की सराहना की और पूरे आदर, श्रद्धा एवं सम्मान के साथ शो देखा।

लाइट एंड साउंड शो में आधुनिक लेज़र लाइटों और 3डी प्रोजेक्शन के माध्यम से गुरु तेग बहादुर जी के जीवन काल, दर्शन, शिक्षाओं और धर्म की रक्षा के लिए दी गई उनकी अतुलनीय शहादत को प्रदर्शित किया गया। पंजाब सरकार की ओर से ये लाइट एंड साउंड शो राज्य के सभी 23 जिलों में आयोजित किए जा रहे हैं, जो 20 नवम्बर तक जारी रहेंगे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में 500 ड्रोन से दिखाया गुरु रविदास का जीवन:विचारों और उपदेशों को दर्शाया, शब्द कीर्तन हुआ; कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत पहुंचे

जालंधर , (PNL) : जालंधर के लायलपुर खालसा कॉलेज में मंगलवार को एक शानदार ड्रोन शो …

बड़ी खबर : पंजाबी सिंगर Ammy Virk पर फायरिंग, गाड़ी पर लगी 7 गोलियां, मचा हड़कंप

कनाडा, (PNL) : पंजाबी सिंगर और अभिनेता एमी विर्क को लेकर कनाडा से बड़ी खबर …

जालंधर : इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन के महासचिव एवं सीनियर पत्रकार पवन धूपर की माता सुरजीत कौर की अंतिम अरदास आज

जालंधर, (PNL) : इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन के महासचिव एवं पंजाब ई न्यूज़ के संपादक पवन …

लुधियाना में बाबा साहेब की प्रतिमा से छेड़छाड़ पर माहौल तनावपूर्ण, SC समुदाय ने दी बुधवार को बंद की कॉल

लुधियाना, (PNL) : लुधियाना के जालंधर बाईपास चौक के पास संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. …

पंजाब कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट राहुल-प्रियंका से मिले:संगठन में बड़े बदलाव की अटकलें, गुटबंदी खत्म करने पर भी हुआ मंथन

न्यूज डेस्क, (PNL) :कांग्रेस पार्टी के भीतर सांगठनिक स्तर पर बड़ी हलचल देखने को मिल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!