Friday , October 2 2026
Breaking News

पंजाब के इस शहर में प्रवासी और पंजाबियों ने मिलकर निकाला एकता मार्च, बच्चे के हत्यारे को सजा और नफरत के खिलाफ कार्रवाई की मांग, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : प्रवासी-पंजाबी एकता मंच द्वारा पंजाब में एकता मार्च निकालकर पंजाबियों और दूसरे राज्यों के लोगों की सांझेदारी को और मजबूत करने का आह्वान किया गया। नवांशहर में आयोजित इस मार्च में संयुक्त किसान मोर्चा, इंडियन फेडरेशन आफ ट्रेड यूनियन्स (इफ्टू), पेंडू मजदूर यूनियन, प्रवासी मजदूर यूनियन, उसारी मिस्त्री मजदूर यूनियन, रेहड़ी वर्कर यूनियन, जुगाड़ू रेहड़ा वर्कर यूनियन और भट्ठा वर्कर यूनियन ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

मार्च निकालकर एडीसी को ज्ञापन देकर होशियारपुर में बच्चे हरवीर सिंह के हत्यारे को कानून के मुताबिक सख्त सजा देने, दूसरे राज्य के लोगों के खिलाफ प्रस्ताव पास करने वाली पंचायतों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने, दूसरे राज्य के लोगों के जान-माल की सुरक्षा करने और प्रशासन द्वारा जिले की धार्मिक व सामाजिक संगठनों, किसान-मजदूर संगठनों, प्रवासियों की संगठनों की संयुक्त बैठक जल्द करने की मांग की। एक ज्ञापन मुख्यमंत्री पंजाब के नाम प्रशासन को सौंपा गया।

इस रैली को इफ्टू के प्रांतीय अध्यक्ष कुलविंदर सिंह वड़ैच, प्रवासी मजदूर यूनियन के जिला अध्यक्ष परवीन कुमार निराला, जमहूरी अधिकार सभा के जिला सचिव जसबीर दीप, डा. आंबेडकर एजुकेशनल वेलफेयर ट्रस्ट नवांशहर के अध्यक्ष सतीश कुमार लाल, भारतीय किसान यूनियन (राजेवाल) के जिला अध्यक्ष संतोख सिंह, किरती किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष सुरिंदर सिंह बैंस, प्रांतीय समिति सदस्य भूपिंदर सिंह वड़ैच, जमहूरी किसान सभा के नेता कुलदीप सिंह दौड़का, आल इंडिया किसान सभा के नेता चरणजीत सिंह दौलतपुर, कौमी किसान यूनियन के नेता निर्मल सिंह औजला, उसारी मिस्त्री मजदूर यूनियन के नेता शिव नंदन, कंधी संघर्ष समिति के अध्यक्ष महा सिंह रौड़ी, पेंडू मजदूर यूनियन के जिला नेता हरी राम रसूलपुरी और ढाडी गुरदीप सिंह उड़ापड़ ने संबोधित किया।

नेताओं ने कुछ ताकतों द्वारा पैदा किए जा रहे पंजाबी बनाम प्रवासी के नैरेटिव की निंदा करते हुए लोगों से नफरत फैलाने वाली ताकतों से सचेत रहने का आह्वान किया। होशियारपुर में हत्या किए गए पांच साल के बच्चे के हत्यारे को सख्त सजा दिए जाने की मांग करते हुए नेताओं ने कहा कि कुछ विरोधी ताकतें पंजाब में नफरत की आग भड़काने में सक्रिय हैं, जिन्होंने प्रवासियों के खिलाफ जहर उगलना अपना मिशन बना लिया है। ऐसा करके वे पंजाब से बाहर रह रहे सिखों और दूसरे पंजाबियों के लिए कांटे बो रहे हैं।

नेताओं ने कहा कि किसी भी अपराधी को किए गए अपराध की सजा जरूर मिलनी चाहिए, लेकिन एक अपराधी द्वारा किए गए अपराध की कीमत किसी पूरे समुदाय को नहीं चुकानी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रवास हमेशा कम खुशहाल राज्यों और देशों से ज्यादा विकसित और खुशहाल राज्यों और देशों की ओर होता है।

जैसे पंजाब से लोग प्रवास करके ज्यादा विकसित देशों इंग्लैंड, कनाडा, अमेरिका, आस्ट्रेलिया और अन्य देशों की ओर जाते हैं, ठीक उसी तरह बिहार, यूपी, मध्यप्रदेश, ओडिशा आदि राज्यों से लोग पंजाब की ओर प्रवास करते हैं। प्रवास को किसी की इच्छा के अनुसार नहीं रोका जा सकता, यह पंजाबियों और प्रवासियों की जमीनी हकीकत और जरूरतों पर निर्भर करता है।

उन्होंने कहा कि पंजाब के औद्योगिक क्षेत्र, कृषि क्षेत्र, निर्माण क्षेत्र और अन्य क्षेत्रों के विकास में प्रवासियों के श्रम का भी बड़ा योगदान है। प्रवासियों के बिना पंजाब की अर्थव्यवस्था लंगड़ा जाएगी। नेताओं ने कहा कि जो ताकतें प्रवासियों पर पंजाबी संस्कृति को बिगाड़ने का आरोप लगा रही हैं, उन्हें समझ लेना चाहिए कि पंजाबी भाषा और संस्कृति प्रवासियों की नई पीढ़ी की रूह में समा चुकी है और उनके खून में रच-बस चुकी है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

LPU चांसलर अशोक मित्तल बोले- पंजाब में डर लग रहा:यहां गैंगस्टरवाद, बिजनेसमैन डरा हुआ; चितकारा-लवली में हिंसा का सेम पैटर्न

जालंधर , (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के मालिक व चांसलर …

पंजाब CM को जापान जाने की नहीं मिली परमिशन:केंद्र ने सुरक्षा का हवाला दिया, एशियन गेम्स का हॉकी मैच देखने जाने वाले थे मान

मोहाली , (PNL) ; पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को एशियन खेलों में भारतीय पुरुष हॉकी …

अमृतसर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की कोशिश, 8 स्टूडेंट सस्पेंड:2025 बैच के सभी छात्र, CCTV जांच का हिस्सा; प्रबंधन ने 5 अक्टूबर को बुलाई मीटिंग

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के सरकारी मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में जूनियर एमबीबीएस छात्रों के …

पंजाब में आज महिलाओं के खातों में आएंगे ₹1000:तरनतारन में CM मान तीसरी किस्त करेंगे जारी, ₹9,300 करोड़ के बजट का प्रावधान

अमृतस​र , (PNL) : तरनतारन में पंजाब सरकार की ओर से आज ‘मुख्यमंत्री मावां धीयां सत्कार …

खन्ना में कपड़ों के शोरूम में आग, दो मंजिलें जलीं:लाखों का कपड़ा जला, फायर सेफ्टी इंतजाम नहीं; संकरी गली में फंसी फायर ब्रिगेड

लुधियाना , (PNL) : खन्ना के मुख्य बाजार में धोबियों वाली गली स्थित देव कलेक्शन कपड़ों …

राहुल की कॉल के बाद पंजाब अध्यक्ष वड़िंग का इस्तीफा:नए कांग्रेस प्रधान पर खींचतान शुरू, सिंगला फ्रंटरनर, चन्नी-रंधावा दिल्ली पहुंचे

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में चुनाव से पहले नए अध्यक्ष को लेकर खींचतान शुरू …

जालंधर में घर पर ईंट-पत्थरों से हमला:छत पर कुत्तों को लेकर गया था परिवार, पड़ोसी ने की गाली-गलौज; दरवाजा बंद कर बचाई जान

जालंधर , (PNL) : जालंधर के कांशी नगर इलाके में एक घर पर जानलेवा हमला कर …

‘बाप-बेटे ने मिलकर जालंधर नार्थ हलके को ‘नर्क’ बना दिया है’, वनीत धीर का अवतार हैनरी और बावा हैनरी पर बड़ा आरोप, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में विकास कार्यों को लेकर कांग्रेस की ओर …

बड़ी खबर : पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने की इस्तीफे की पेशकश, नए नाम का ऐलान जल्द

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब कांग्रेस से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। …

दुबई से तेलअवीव जा रही फ्लाइट डायवर्ट, पायलट ने भेजा हाइजैक का सिग्नल

न्यूज डेस्क, (PNL) : दुबई से तेल अवीव जा रहे फ्लाईदुबई के एक विमान में …

लुधियाना में ₹1.48 करोड़ के लेन-देन में धोखाधड़ी:50 कोरे कागजों पर साइन करवाए, 8000 गज का प्लॉट हड़पा; 6 पर FIR

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में ब्याज पर लिए 1 करोड़ 48 लाख के लेन-देन को …

चंडीगढ़ PGI में स्वाइन फ्लू के 170 केस:H3N2 और इन्फ्लूएंजा-B के मरीज, इनमें 36 बच्चे; सबसे ज्यादा 68 संक्रमित पंजाब से

चंडीगढ़ , (PNL) : बदलते मौसम के बीच चंडीगढ़ PGI में स्वाइन फ्लू, H3N2 और इन्फ्लूएंजा-B …

पंजाब कांग्रेस में 48 घंटे में बड़े बदलाव के आसार:प्रधान राजा वड़िंग को बदला जा सकता है, पायलट की रिपोर्ट पर फैसला लेगा हाईकमान

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में अगले 48 घंटे के बीच बड़ा बदलाव हो सकता …

अमृतसर में ड्रग्स-हथियार तस्करी का भंडाफोड़:5 आरोपी गिरफ्तार, 13 पिस्तौल और 3.267 किलो हेरोइन बरामद; 22 कारतूस भी मिले

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई के …

अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:चीफ खालसा दीवान से जुड़ा स्कूल भी शामिल; बच्चों को वापस घर भेजा

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!