Wednesday , August 19 2026
Breaking News

दिल्ली चुनाव के लिए AAP ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, मनीष सिसोदिया अपने पुराने हलके से नहीं लड़ेंगे चुनाव, पढ़ें

नई दिल्ली, (PNL) : दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी (AAP) ने सोमवार (9 नवंबर) को दूसरी लिस्ट जारी की। इसमें 20 उम्मीदवारों के नाम हैं। पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया जंगपुरा से चुनाव लड़ेंगे। पहले वे पटपड़गंज से चुनाव लड़ते थे।

AAP ने UPSC टीचर अवध ओझा को पटपड़गंज से उम्मीदवार बनाया है। ओझा ने 2 दिसंबर को ही पार्टी जॉइन की थी। AAP की पहली लिस्ट 21 नवंबर को आई थी, जिसमें 11 उम्मीदवारों के नाम थे। इसमें भाजपा-कांग्रेस से आए 6 लोगों को टिकट दिया था।

वहीं, AAP ने तिमारपुर से मौजूदा विधायक दिलीप पांडेय का टिकट काट दिया। उनकी जगह दो दिन पहले भाजपा से AAP में शामिल हुए सुरेंद्र पाल सिंह बिट्‌टू को उम्मीदवार बनाया है।

दिल्ली विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी 2025 को खत्म हो रहा है। पिछला विधानसभा चुनाव फरवरी 2020 में हुआ था, जिसमें AAP ने पूर्ण बहुमत हासिल किया था और 70 में से 62 सीटें जीती थीं। भाजाप सिर्फ 8 सीटें जीतने में सफल रही थी। कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला था।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

आज Punjab भर में बारिश की संभावना, 2 जिलों में अलर्ट जारी; मौसम की जानकारी

जालंधर , (PNL) : पंजाब के दो जिलों पठानकोट और होशियारपुर में आज येलो अलर्ट जारी …

तंग गलियां और बंद दरवाजा बना काल! कोलकाता होटल अग्निकांड में 9 की मौत, कई फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : बड़ी खबर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से है.तारापीठ होटल में …

जालंधर में एक्टिवा चोरी के शक में युवक पकड़ा:मारपीट कर गेट से बांधा, पीड़ित ने खुद को बेकसूर बताया; बोला- दवाई लेने आया था

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के कपूरथला रोड पर दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी करने …

वोटर ID नियम पर ट्रंप ने अमेरिकी सिस्टम को घेरा, कहा- भारत से सीखो

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था का जिक्र …

अमृतसर में नशा तस्करों पर शिकंजे की तैयारी:गांवों में VDC एक्टिव, SSP ने सदस्यों के साथ बैठक की; संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशे और अपराध के खिलाफ अभियान को मजबूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!