Tuesday , September 8 2026
Breaking News

जालंधर में मर्डर, शव को बोरे में पैक-कर प्लाट में फेंका, बोरे से टपक रहा था खून; ऐसे लगा पता

जालंधर, (PNL) : जालंधर में नाखां वाले बाग से सटे गांव वडाला के पास खाली प्लाट से बोरे में पैक शव मिला है। बोरे से खून का रिसाव हो रहा था और बदबू आ रही थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक व्यक्ति की पहचान की कोशिश की, लेकिन पहचान नहीं हो पाई। इसके बाद पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाकर हत्या के एंगल से जांच शुरू कर दी है।

एरिया में शव मिलने की सूचना मिली तो आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। सबसे पहले लाश कचरा बीनने वालों ने देखी थी। इसके बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। लाश को पैक कर बोरे को ऊपर से बांध रखा था।

SHO बोले- मामले की जांच जारी, CCTV फुटेज खंगाल रहे
जालंधर देहात पुलिस के थाना लांबड़ा SHO बलवीर सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि बडाला के पास बोरे में पैक करके शव फेंका गया है। इसके बाद वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फिलहाल मामले की जांच जारी है। मामला हत्या का लग रहा है।

शव आदमी का, कुछ समय पहले ही हुई है हत्या

शव किसी आदमी का है। SHO बलवीर सिंह ने बताया कि अभी तक मृतक व्यक्ति पहचान नहीं हो पाई है। शव को पहचान के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। बोरे से अभी खून टपक रहा था जिससे लगता है हत्या कुछ समय पहले ही की गई है। बोरे को फेंकने वाले का पता लगाने के लिए आसपास के CCTV चेक किए जा रहे हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!