Wednesday , September 9 2026
Breaking News

जगराओं में युवक ने लगाई फांसी:सुबह सो कर उठने पर भाई-बहन ने देखा, पुलिस बोली- खन्ना में रहती है मृतक की मां

लुधियाना , (PNL) : जगराओं के करनैल गेट इलाके में बुधवार सुबह एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान गुरविंदर सिंह के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही बस स्टैंड चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।थाना सिटी के बस स्टैंड चौकी इंचार्ज आत्मा सिंह ने बताया कि पुलिस को करनैल गेट की गली नंबर-1 में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सूचना मिली थी। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक गुरविंदर सिंह अपने भाई और बहन के साथ करनैल गेट की गली नंबर-1 में एक किराए के मकान में रहता था।

पुलिस जांच में जुटी

मंगलवार रात तीनों ने साथ खाना खाया और सो गए थे। बुधवार सुबह जब भाई-बहन जागे, तो उन्होंने गुरविंदर सिंह को फंदे से लटका पाया। पुलिस के अनुसार, मृतक की मां खन्ना शहर में रहती हैं। उनके आने के बाद शव का पोस्टमार्टम और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने मृतक का मोबाइल फोन कब्जे में ले लिया है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

अमृतसर में हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार:2 पिस्टल बरामद, हाथ में पकड़ा था भारी लिफाफा; पुलिस को देखते ही घबराया

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में पुलिस ने हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक …

जालंधर में 500 ड्रोन से दिखाया गुरु रविदास का जीवन:विचारों और उपदेशों को दर्शाया, शब्द कीर्तन हुआ; कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत पहुंचे

जालंधर , (PNL) : जालंधर के लायलपुर खालसा कॉलेज में मंगलवार को एक शानदार ड्रोन शो …

बड़ी खबर : पंजाबी सिंगर Ammy Virk पर फायरिंग, गाड़ी पर लगी 7 गोलियां, मचा हड़कंप

कनाडा, (PNL) : पंजाबी सिंगर और अभिनेता एमी विर्क को लेकर कनाडा से बड़ी खबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!