Thursday , September 10 2026
Breaking News

आधा दर्जन से ज्यादा इमीग्रेशन के दफ्तरों में Police की जांच, कुछ पासपोर्ट भी जब्त

न्यूज डेस्क, (PNL) : सिटी पुलिस के एसएचओ बलविंदर सिंह भारी पुलिस फोर्स के साथ आज राजपुरा में इमीग्रेशन व ट्रैवल एजैंट का कार्य कर रहे लगभग आधा दर्जन से ज्यादा दफ्तरों में जांच करने पहुंचे जहां पर उन्होंने इमीग्रेशन के दफ्तरों में वीजा आदि लगवाने के लिए बैठे लोगों से जानकारी हासिल करने के इलावा इमीग्रेशन दफ्तरों में रिकार्ड आदि की जांच भी की और कुछ पासपोर्ट कब्जे में ले लिए पर पुलिस को अभी तक कोई ऐतराजयोग सामग्री आदि नहीं मिली।

सिटी पुलिस के एसएचओ बलविंदर सिंह ने बताया कि अमरीका में डोंकी लगा कर गए लोगों को डिपोर्ट होने के बाद सिटी पुलिस के इलाके में जितने भी इमीग्रेशन व ट्रैवल एजैंट के दफ्तर खुले हुए हैं, जिनके बारे में पता चला है कि अमरीका आदि के नजदीक जो देश हैं, उनके वीजा आदि लगवा कर डौंकी लगवाने का कार्य कर रहे हैं।

इसी के चलते आज जांच भी कर रहे है और साथ में यह आदेश भी दे रहे है कि कोई भी ट्रैवल ऐंजैट गलत तरीके से वीजा आदि लगवा कर बाहर अमरीका आदि न भेजें। किसी इमीग्रेशन या ट्रैवल एजैंट से किसी किस्म के कोई गलत कार्य करने के कागजात आदि पता लगने के बारे में पूछने पर बताया कि अभी तक इस तरह के कोई कागज़ात नहीं मिले पर कुछ पासपोर्ट आदि कब्जे में लिए हैं, उनकी जांच कर रहे हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोहाली में पेट्रोल पंप मालिक पर चढ़ाई कार:दोनों पैर-कंधा फ्रैक्चर, पेमेंट को लेकर हुआ था विवाद; आरोपी की जमानत रद्द

मोहाली , (PNL) : मोहाली के सनेटा स्थित पेट्रोल पंप पर नशे में धुत युवक ने …

जालंधर ED में पेश हुए पूर्व CS अनुराग वर्मा:डॉक्यूमेंट पकड़े नजर आए, सनटेक सिटी मामले में पूछताछ; पहले 2 बार नहीं पहुंचे थे

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और मौजूदा एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (राजस्व) अनुराग …

Hockey: टीम इंडिया की जर्सी का रंग फिर बदला, लिया गया बड़ा फैसला

स्पोर्ट्स , (PNL) : एशियन गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम जापान रवाना हो गई है. …

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!