Wednesday , September 9 2026
Breaking News

लुधियाना में पाकिस्तान का झंडा जमीन से उठाकर जिंदाबाद के नारे लगाने लगे कुछ युवक, हंगामा होने पर पुलिस ने किया केस दर्ज, पढ़ें पूरा मामला

लुधियाना, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर पंजाब के लुधियाना से आ रही है। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद कुछ लोगों ने लुधियाना के चंडीगढ़ रोड स्थित सेक्टर 32 के पास सड़क पर पाकिस्तान का झंडा जमीन पर गिरा दिया और और उसे जूतों से पीट रहे थे। जब प्रदर्शनकारी वहां से चले गए तो एक्टिवा और कार सवार कुछ लोग वहां आए और उन्होंने पाकिस्तान का झंडा जमीन से उठाकर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने लगे।

जब प्रदर्शनकारियों को इस बात की जानकारी मिली तो वे मौके पर पहुंच गए। इसके बाद नारेबाजी करने वाले लोगों से जमकर हाथापाई हुई। पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वाले आतंकी हमले का सबूत मांगते हुए धमकी देते हुए चले गए।

थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस को शिकायत देते हुए अरविंद कुमार निवासी सैक्टर 32-ए ने बताया कि वह अपने कुछ साथियों के साथ पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में दुश्मन देश पाकिस्तान का झंडा सैक्टर 32 मेन चौक पर बिछा कर उस पर जूते मार कर विरोध कर रहे थे। उनके जाने के बाद एक शरारती व्यक्ति ने झंडा वहां से उखाड़ दिया। इस बात का जब पता चला तो सभी मौके पर पहुंचे।

तभी दो सरकार व्यक्ति एक्टिवा नंबर PB10GM-1522 और कार नंबर PB91-Q8998 पर आए और हाथापाई करने लगे। उक्त लोगों ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए और पहलगाम में हुए आतंकी हमले के सबूत मांगते हुए धमकियां देकर फरार हो गए। इस मामले में थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा BNS के तहत 194(2),115(2),126(2),351(2),3(5) मामला दर्ज किया है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोहाली में पेट्रोल पंप मालिक पर चढ़ाई कार:दोनों पैर-कंधा फ्रैक्चर, पेमेंट को लेकर हुआ था विवाद; आरोपी की जमानत रद्द

मोहाली , (PNL) : मोहाली के सनेटा स्थित पेट्रोल पंप पर नशे में धुत युवक ने …

जालंधर ED में पेश हुए पूर्व CS अनुराग वर्मा:डॉक्यूमेंट पकड़े नजर आए, सनटेक सिटी मामले में पूछताछ; पहले 2 बार नहीं पहुंचे थे

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और मौजूदा एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (राजस्व) अनुराग …

Hockey: टीम इंडिया की जर्सी का रंग फिर बदला, लिया गया बड़ा फैसला

स्पोर्ट्स , (PNL) : एशियन गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम जापान रवाना हो गई है. …

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!