Tuesday , September 8 2026
Breaking News

लुधियाना रेलवे स्टेशन पर जीआरपी की कार्रवाई, झारखंड से पंजाब लाई जा रही 16 किलो अफीम के साथ तस्कर काबू

लुधियाना, (PNL) : झारखंड से अफीम की खेप लेकर पंजाब पहुंचे एक तस्कर को लुधियाना रेलवे स्टेशन पर गिरफ्तार किया गया है। जीआरपी की टीम ने प्लेटफार्म नंबर 4/5 पर चैकिंग के दौरान आरोपी को पकड़ा। उसके बैग से 16 किलोग्राम अफीम बरामद हुई है। यह अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी बताई जा रही है। आरोपी की पहचान संतोष सिंह के रूप में हुई है, जो झारखंड के जिला चतरा, थाना कुंदा के गांव चाया का रहने वाला है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है। जीआरपी डीएसपी तेजपाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना इंचार्ज पलविंदर सिंह और उनकी टीम रेलवे स्टेशन पर रूटीन चैकिंग कर रहे थे। इस दौरान एक यात्री टीम को देखकर दिशा बदलकर जाने लगा।

शक के आधार पर पुलिस ने उसे रोका और बैग की तलाशी ली। बैग में कपड़ों के नीचे छिपाकर रखे गए पैकेटों में अफीम मिली, जिसका वजन 16 किलो पाया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया है कि वह कुछ समय से झारखंड से अफीम लाकर पंजाब में सप्लाई कर रहा था। अफीम किसे डिलीवर की जानी थी, इस संबंध में पूछताछ जारी है। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल भी कब्जे में ले लिया है। कॉल डिटेल्स की जांच की जा रही है, ताकि नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा सके।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

अमेरिका में पंजाबी युवक गिरफ्तार:40 किलो कोकीन और पिस्तौल बरामद; पिज्जा रेस्तरां की आड़ में ड्रग सिंडिकेट चलाने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका के कैलिफोर्निया में एराउंड पिज्जा रेस्तरां की आड़ में अंतरराष्ट्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!