Wednesday , September 9 2026
Breaking News

जालंधर में साइकिल पर आया चोर:गैस सिलेंडर और 5 हजार नगदी लेकर फरार; चश्मदीद ने देखा, फिर भी नहीं हुआ शक

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के चीमा नगर से एक चोर गैस सिलेंडर और 5 हजार रुपए नकदी ले फरार हो गया। चोर साइकिल से आया था और घटना को अंजाम देकर भाग निकला। पीड़ित महिला के पति दलिदार सिंह ने बताया कि घटना के समय पत्नी घर के अंदर फोन पर बात कर रही थी। इसी दौरान एक युवक साइकिल पर आया और घर के बाहर रखा गैस सिलेंडर उठा ले गया।

पास खड़े एक व्यक्ति ने चोर को सिलेंडर ले जाते देखा, लेकिन उसने समझा कि शायद किसी को सिलेंडर भरवाने के लिए भेजा होगा, इसलिए उसे कोई शक नहीं किया। कुछ समय बाद जब महिला बाहर आई और गैस सिलेंडर गायब होने की बात बताई तब जाकर पता चला।

दरवाजे के पास रखा पर्स भी नहीं मिला महिला ने बताया कि जांच करने पर पता चला कि दरवाजे के पास रखा उसका पर्स भी गायब था, जिसमें 5 हजार रुपए थे। चोरी का पता चलते ही पुलिस को सूचना दी गई और पीड़िता ने थाना नंबर 7 में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।

स्थानीय लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था पर चिंता जताई पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था पर चिंता जताई है और पुलिस से इलाके में गश्त बढ़ाने की मांग की है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोहाली में पेट्रोल पंप मालिक पर चढ़ाई कार:दोनों पैर-कंधा फ्रैक्चर, पेमेंट को लेकर हुआ था विवाद; आरोपी की जमानत रद्द

मोहाली , (PNL) : मोहाली के सनेटा स्थित पेट्रोल पंप पर नशे में धुत युवक ने …

जालंधर ED में पेश हुए पूर्व CS अनुराग वर्मा:डॉक्यूमेंट पकड़े नजर आए, सनटेक सिटी मामले में पूछताछ; पहले 2 बार नहीं पहुंचे थे

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और मौजूदा एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (राजस्व) अनुराग …

Hockey: टीम इंडिया की जर्सी का रंग फिर बदला, लिया गया बड़ा फैसला

स्पोर्ट्स , (PNL) : एशियन गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम जापान रवाना हो गई है. …

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!