Wednesday , March 11 2026
Breaking News

बड़ी खबर : नवांशहर में पंजाबी गायक पर हमला, कार नहीं रोकने पर बदमाशों ने की फायरिंग, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर पंजाब के नवांशहर से आ रही है। पंजाबी सिंगर राणा सहोता पर नवांशहर के पास अज्ञात हमलावरों द्वारा जानलेवा हमले की कोशिश की गई। एक संदिग्ध काले रंग की कार ने सिंगर का पीछा किया और उनको जबरन रोकने का प्रयास किया। जब राणा सहोता ने खतरा भांपते हुए गाड़ी नहीं रोकी, तो बदमाशों ने हवाई फायरिंग की और मौके से फरार हो गए।

सिंगर राणा सहोता ने मीडिया के सामने आकर बताया कि, वह बुधवार को अपनी कार खुद चलाकर नवांशहर के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान एक काले रंग की संदिग्ध कार ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। काफी दूरी तक पीछा करने के बाद, हमलावरों ने अपनी गाड़ी उनकी कार के बिल्कुल बराबर में लगा दी।

सिंगर के मुताबिक, कार के अंदर बैठे कुछ युवकों ने उन्हें खिड़की से हाथ देकर गाड़ी रोकने का इशारा किया। राणा सहोता ने बताया कि उनकी नीयत भांपते ही वह समझ गए कि कुछ गलत होने वाला है। उन्होंने हिम्मत दिखाई और अपनी गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी।

जब हमलावरों ने देखा कि सिंगर अपनी गाड़ी रोकने के मूड में नहीं हैं, तो उन्होंने अपनी कार से ही हवाई फायर करना शुरू कर दिए। गोलियां चलने की आवाज सुनकर आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। इसके बाद बदमाश अपनी कार को तेजी से भगाते हुए मौके से गायब हो गए। राणा सहोता इस हमले में बाल-बाल बच गए, लेकिन घटना के बाद से डर के साए में है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब सरकार राजपुरा–आकड़ लिंक सड़क का नाम श्री गुरु तेग बहादुर साहिब के नाम पर रखेगी : गुरमीत सिंह खुड्डियां

चंडीगढ़, (PNL) : गुरु साहिबान को सत्कार सहित ओर सम्मान स्वरूप  अर्पित करने के उद्देश्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!