Wednesday , February 18 2026
Breaking News

Action में पंजाब पुलिस, 52 पुलिस बर्खास्त, DGP Gaurav Yadav ने कहा- किसी भी कीमत पर भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं

 चंडीगढ़ ,(PNL) : पंजाब के DGP Gaurav Yadav ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि राज्य में भ्रष्टाचार और कदाचार में लिप्त 52 पुलिस अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया गया है।

DGP Gaurav Yadav ने साफ कहा कि पुलिस विभाग में भ्रष्ट आचरण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने पुलिस कर्मियों को आगाह करते हुए कहा कि किसी भी तरह के अनैतिक कार्यों में शामिल पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि दो दिन पहले मुक़सर के DC को किया गया था निलंबित लगातार करप्शन पर एक्शन कर रही है पंजाब सरकार।

सिस्टम में पारदर्शिता लाने की पहल

इस फैसले से साफ है कि पंजाब पुलिस में ईमानदारी और पारदर्शिता को बढ़ावा देने के लिए बड़े कदम उठाए जा रहे हैं। पुलिस विभाग को जनता की सेवा के लिए और अधिक जवाबदेह बनाया जाएगा। DGP Gaurav Yadav ने संकेत दिया कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और जो भी अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब की शिक्षा व्यवस्था को नई बुलंदियों पर पहुँचाने के लिए ‘अध्यापक मेले’ में 8 हजार से अधिक अध्यापक हुए शामिल

चंडीगढ़, (PNL) : राज्य के शैक्षिक क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!