ब्रेकिंग : पंजाब में घरेलू सिलेंडर की बुकिंग बंद, कॉमर्शियल का स्टॉक नामात्र, 10 हजार शादियों पर संकट, पढ़ें
Punjab News Live -PNL
March 11, 2026
ताजा खबर, पंजाब, लुधियाना, होम
न्यूज डेस्क, (PNL) : मिडिल ईस्ट में चल रही जंग का असर अब पंजाब में भी दिखने लगा है। प्रदेश में LPG के कमर्शियल सिलेंडरों की सप्लाई लगभग ठप हो गई है और सिर्फ 2 से 3 दिन का स्टॉक बचा है। का असर अब 10 हजार शादियों पर पड़ सकता है और शादियों में खाने की वैरायटी कम होने की आशंका है। वहीं बठिंडा में गैस की कम से NFL प्लांट बंद हो गया है।
गैस एजेंसियां पहले पुरानी बुकिंग क्लियर कर रही हैं, जिससे करीब 7 से 8 दिन की पेंडेंसी चल रही है। हालांकि जिला खाद्य आपूर्ति अफसर सरताज सिंह चीमा का कहना है कि घरेलू सिलेंडरों को लेकर फिलहाल कोई समस्या नहीं है।
लुधियाना-फरीदकोट और कपूरथला में सर्वर डाउन होने के कारण घरेलू सिलेंडरों की बुकिंग भी नहीं हुई। लुधियाना के ग्यासपुरा इलाके में सिलेंडर लेने के लिए लोगों की लाइन लगी रही। वहीं फरीदकोट, होशियारपुर और पटियाला समेत कई जिलों में सोमवार से कमर्शियल सिलेंडरों की सप्लाई बंद है।
इन जिलों डीसी ने भी गैस एजेंसी संचालकों से मीटिंग की है। साथ ही उन्होंने कहा कि गैसे की कोई कमी नहीं है। पंजाब होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के प्रधान अमरवीर सिंह ने बताया कि कमर्शियल सिलेंडरों की सप्लाई पूरी तरह बंद है।
जिन लोगों के घरों में शादी या अन्य फंक्शन हैं, उन्हें परेशानी होने लगी है। अगर एक-दो दिन में समाधान नहीं निकला तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। इस मुद्दे पर चर्चा के लिए मीटिंग भी बुलाई गई है।
जालंधर में ब्लैक में ₹3500 का बिक रहा सिलेंडर
जालंधर में घरेलू और कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की किल्लत है। घरेलू उपभोक्ताओं को अब 15 दिन के बजाय महीने में केवल एक बार बुकिंग की अनुमति मिल रही है, वहीं कमर्शियल सिलेंडरों की सप्लाई ठप होने से ढाबा संचालक परेशान है। लोग ब्लैक में कॉमर्शियल सिलेंडर खरीदने के लिए मजबूर हैं। 10 दिन पहले जो सिलेंडर 1600 रुपए का था, वो अब 3500 रुपए मिला रहा है। लोगों अब डीजल भट्टी का भी उपयोग कर रहे हैं।
लुधियाना में घरेलू सिलेंडर की बुकिंग बंद
लुधियाना में घरेलू उपभोक्ताओं को भी गैस बुकिंग को लेकर परेशानी हो रही है। एलपीजी कंपनियों के बुकिंग नंबर पर कॉल नहीं लग रही है। जिसकी वजह से बुकिंग प्रोसेस में नहीं आ रही है। एजेंसी मालिकों ने कहा कि बड़ी संख्या में लोग फोन कर रहे हैं। जिसकी वजह से बुकिंग सर्वर बहुत स्लो हो गया है। वहीं डीसी हिमांशु जैन ने कहा कि जिले में किसी तरह की गैस की कमी नहीं है। अफवाह फैलाने वालों पर FIR की जाएगी।
अमृतसर में कॉमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद
अमृतसर में भी कॉमर्शियल सिलेंडरों की सप्लाई बंद हो गई है। हालांकि अभी घरेलू सिलेंडर की सप्लाई चाल है। गोल्डन टेंपल के मैनेजर भगवंत सिंह तगेड़ा ने बताया कि गुरु रामदास जी के घर में किसी भी चीज़ की कोई कमी नहीं है। लंगर हॉल में प्रतिदिन करीब 25 से 30 गैस सिलेंडरों का इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा पाइपलाइन के जरिए लगभग 1200 गैस यूनिट का उपयोग भी होता है, जिससे गुरु घर में रोज़ाना लंगर तैयार किया जाता है। गैस कंपनियों की ओर से उनसे लिखित में जानकारी मांगी गई है कि रोज़ाना पाइपलाइन और सिलेंडरों के जरिए कितनी गैस का इस्तेमाल होता है।