Wednesday , April 1 2026
Breaking News

Punjab- Grenade अटैक का VIDEO:दावा- अमृतसर के थाने पर हमले का; पहले 2 हैंड ग्रेनेड दिखाए, फिर धमाका हुआ

अमृतसर , (PNL) :  अमृतसर के थाना भिंडी सैदां पर हुए ग्रेनेड अटैक का वीडियो सामने आया है।14 सेकेंड के वीडियो में दो युवक दिखाई दे रहे हैं, जिन्होंने हाथ में हैंड ग्रेनेड लिए हुए हैं। वीडियो के लास्ट में धमाका होता दिख रहा है। यह थाना पाकिस्तान बॉर्डर से सटा हुआ है। भिंडी सैदां थाने पर 30 मार्च की सुबह अटैक हुआ था। सूत्रों के अनुसार मोटरसाइकिल पर 2 युवक आए थे। घटना के बाद थाने के गेट को अंदर से बंद कर दिया गया और सुरक्षा बढ़ा दी गई। सीसीटीवी फुटेज में बाइक सवार 2 युवक कैद हुए।थाना पर हैंड ग्रेनेड हमले की जिम्मेदारी खालिस्तान लिब्रेशन आर्मी (KLA) ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर ली थी। हालांकि पुलिस ने पोस्ट को फर्जी बताया है।

वीडियो के लास्ट में ब्लास्ट होता दिख रहा है।

वीडियो के लास्ट में ब्लास्ट होता दिख रहा है।

अब पढ़िए वीडियो में क्या दिख रहा वीडियो में दो युवकों के हाथ दिखाई दे रहे हैं, जिन्होंने ग्रेनेड पकड़े हुए हैं। एक युवक कहते हुए सुनाई दे रहा है कि, “आह… लगी कार्रवाई पहन।” (ये लगी कार्रवाई होने)। इसके बाद वीडियो में थाने के पीछे का दृश्य दिखाई दिया। जोरदार धमाके की आवाज आई और धुएं का गुब्बार उठता हुआ नजर आया।खालिस्तान लिब्रेशन आर्मी ने लिखा- 3 पुलिसकर्मी घायल हुए खालिस्तान लिब्रेशन आर्मी ने सोशल मीडिया पर तस्वीर जारी करते हुए दावा किया कि थाने पर 2 हैंड ग्रेनेड फेंके गए थे और हमले में 3 पुलिसकर्मी घायल हुए। आगे लिखा है कि गुरदासपुर में एएसआई और होमगार्ड की हत्या के मामले में पकड़े गए रणजीत सिंह को फर्जी एनकाउंटर में मारने का बदला लेने के लिए हमला किया गया।डीआईजी संदीप गोयल को अगला निशाना बताया पोस्ट में KLA ने अगला निशाना डीआईजी बॉर्डर रेंज संदीप गोयल को बताया। वहीं, गुरदासपुर के एसएसपी सहित 3 पुलिस अधिकारियों की तस्वीरें लगाकर उन पर लाल रंग से क्रॉस का निशान भी बनाया गया है। धमाका करने से पहले 2 हैंड ग्रेनेड से जुड़ी तस्वीरें भी साझा की हैं। एनकाउंटर में मारे गए आरोपी रणजीत सिंह की भी तस्वीर लगाई है। पोस्ट में आगे लिखा कि ये अभियान आगे भी जारी रहेंगे और इन्हें और तेज किया जाएगा।

पाकिस्तानी डॉन के वायरल किए वीडियो में ASI के सिर में पिस्टल से गोली मारी जा रही है। इनसेट में ASI की फाइल फोटो।

पाकिस्तानी डॉन के वायरल किए वीडियो में ASI के सिर में पिस्टल से गोली मारी जा रही है। इनसेट में ASI की फाइल फोटो।

ASI-होमगार्ड की हत्या के बाद भी डाली थी पोस्ट गुरदासपुर में 21 फरवरी को अदियां पुलिस पोस्ट में तैनात एएसआई गुरनाम सिंह व होमगार्ड जवान अशोक कुमार की गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने 3 आरोपियों को काबू किया था। इसमें रणजीत सिंह एनकाउंटर में ढेर हो गया था। एएसआई और होमगार्ड की हत्या की जिम्मेदारी तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान ने पोस्ट डालकर ली थी। पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्‌टी ने कत्ल का वीडियो जारी किया था। इसमें ASI गुरनाम सिंह को सिर से सटाकर गोली मारते दिखाया गया।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पाकिस्तान द्वारा भारतीय सेना के ड्रोन पर फायरिंग, सीमा पर एक बार फिर तनाव बढ़ा

न्यूज डेस्क, (PNL) : जम्मू के अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में पाकिस्तान की ओर से भारतीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!