Friday , October 2 2026
Breaking News

जालंधर में कैंटर ने एक्टिवा को मारी टक्कर:केबिन में बंद हुआ ड्राइवर, बोला- मुझसे नहीं हुआ एक्सीडेंट; लोगों ने कहा- नशे में धुत था

जालंधर , (PNL) : जालंधर में नशे में धुत कैंटर ड्राइवर ने एक्टिवा सवारों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों और राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई। दुर्घटना के बाद ड्राइवर ने खुद को कैंटर के केबिन में बंद कर लिया। पुलिस के समय पर न पहुंचने से लोगों में रोष दिखा।

हादसा शीतला माता मंदिर के समीप स्थित बाजार में गुरुवार शाम हुआ। चश्मदीदों के अनुसार, माल से लदा हुआ कैंटर (गाड़ी नंबर PB 08 BZ 9433) तेज रफ्तार में आ रहा था। ड्राइवर ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और रास्ते में आगे चल रही दो अलग-अलग एक्टिवा स्कूटियों को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही एक्टिवा सवार सड़क पर गिर पड़े।

प्रत्यक्षदर्शियों ने लगाया नशे का आरोप घटनास्थल पर मौजूद लोगों का कहना है कि कैंटर ड्राइवर शराब या किसी अन्य नशे के प्रभाव में था। जब गाड़ी अनियंत्रित होकर आगे बढ़ रही थी, तो उसे रुकवाने का प्रयास भी किया गया। अगर लोग खुद को बचाने के लिए सतर्कता न दिखाते, तो यह हादसा किसी बड़े हादसे में बदल सकता था।

केबिन में बंद होकर बैठ गया ड्राइवर हादसे के बाद जब स्थानीय लोग और राहगीर ड्राइवर को पकड़ने के लिए कैंटर की तरफ बढ़े, तो उसने खुद को केबिन में बंद कर लिया। जब लोगों ने खिड़की से बात करने की कोशिश की, तो ड्राइवर ने यह मानने से इनकार कर दिया कि उससे एक्सीडेंट हुआ है। उसका कहना था कि उसने किसी भी वाहन को टक्कर नहीं मारी है।

पुलिस प्रशासन की देरी से लोगों में रोष घटना की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय दुकानदारों और नागरिकों ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम में फोन करके घटना की जानकारी दी। इसके बावजूद पुलिस के मौके पर न पहुंचने के कारण लोगों का गुस्सा बढ़ गया। लोगों का कहना था कि इतने व्यस्त और संवेदनशील इलाके में एक्सीडेंट होने के बाद भी पुलिस की देरी प्रशासनिक ढिलाई को दर्शाती है।

सड़क पर जाम का माहौल हादसे के बाद कैंटर बीच सड़क पर ही खड़ा रहा, जिससे कुछ ही देर में मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और जाम की स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों ने खुद पहल करते हुए यातायात को व्यवस्थित करने का प्रयास किया, ताकि आम जनता और मंदिर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना न करना पड़े।

ड्राइवर का मेडिकल कराने और सख्त कार्रवाई की मांग स्थानीय निवासियों और दुकानदारों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि कैंटर को तुरंत कब्जे में लिया जाए और ड्राइवर का सरकारी अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया जाए, ताकि उसके नशे में होने की पुष्टि हो सके।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

LPU चांसलर अशोक मित्तल बोले- पंजाब में डर लग रहा:यहां गैंगस्टरवाद, बिजनेसमैन डरा हुआ; चितकारा-लवली में हिंसा का सेम पैटर्न

जालंधर , (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के मालिक व चांसलर …

पंजाब CM को जापान जाने की नहीं मिली परमिशन:केंद्र ने सुरक्षा का हवाला दिया, एशियन गेम्स का हॉकी मैच देखने जाने वाले थे मान

मोहाली , (PNL) ; पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को एशियन खेलों में भारतीय पुरुष हॉकी …

अमृतसर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की कोशिश, 8 स्टूडेंट सस्पेंड:2025 बैच के सभी छात्र, CCTV जांच का हिस्सा; प्रबंधन ने 5 अक्टूबर को बुलाई मीटिंग

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के सरकारी मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में जूनियर एमबीबीएस छात्रों के …

पंजाब में आज महिलाओं के खातों में आएंगे ₹1000:तरनतारन में CM मान तीसरी किस्त करेंगे जारी, ₹9,300 करोड़ के बजट का प्रावधान

अमृतस​र , (PNL) : तरनतारन में पंजाब सरकार की ओर से आज ‘मुख्यमंत्री मावां धीयां सत्कार …

खन्ना में कपड़ों के शोरूम में आग, दो मंजिलें जलीं:लाखों का कपड़ा जला, फायर सेफ्टी इंतजाम नहीं; संकरी गली में फंसी फायर ब्रिगेड

लुधियाना , (PNL) : खन्ना के मुख्य बाजार में धोबियों वाली गली स्थित देव कलेक्शन कपड़ों …

राहुल की कॉल के बाद पंजाब अध्यक्ष वड़िंग का इस्तीफा:नए कांग्रेस प्रधान पर खींचतान शुरू, सिंगला फ्रंटरनर, चन्नी-रंधावा दिल्ली पहुंचे

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में चुनाव से पहले नए अध्यक्ष को लेकर खींचतान शुरू …

जालंधर में घर पर ईंट-पत्थरों से हमला:छत पर कुत्तों को लेकर गया था परिवार, पड़ोसी ने की गाली-गलौज; दरवाजा बंद कर बचाई जान

जालंधर , (PNL) : जालंधर के कांशी नगर इलाके में एक घर पर जानलेवा हमला कर …

‘बाप-बेटे ने मिलकर जालंधर नार्थ हलके को ‘नर्क’ बना दिया है’, वनीत धीर का अवतार हैनरी और बावा हैनरी पर बड़ा आरोप, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में विकास कार्यों को लेकर कांग्रेस की ओर …

बड़ी खबर : पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने की इस्तीफे की पेशकश, नए नाम का ऐलान जल्द

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब कांग्रेस से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। …

दुबई से तेलअवीव जा रही फ्लाइट डायवर्ट, पायलट ने भेजा हाइजैक का सिग्नल

न्यूज डेस्क, (PNL) : दुबई से तेल अवीव जा रहे फ्लाईदुबई के एक विमान में …

लुधियाना में ₹1.48 करोड़ के लेन-देन में धोखाधड़ी:50 कोरे कागजों पर साइन करवाए, 8000 गज का प्लॉट हड़पा; 6 पर FIR

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में ब्याज पर लिए 1 करोड़ 48 लाख के लेन-देन को …

चंडीगढ़ PGI में स्वाइन फ्लू के 170 केस:H3N2 और इन्फ्लूएंजा-B के मरीज, इनमें 36 बच्चे; सबसे ज्यादा 68 संक्रमित पंजाब से

चंडीगढ़ , (PNL) : बदलते मौसम के बीच चंडीगढ़ PGI में स्वाइन फ्लू, H3N2 और इन्फ्लूएंजा-B …

पंजाब कांग्रेस में 48 घंटे में बड़े बदलाव के आसार:प्रधान राजा वड़िंग को बदला जा सकता है, पायलट की रिपोर्ट पर फैसला लेगा हाईकमान

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में अगले 48 घंटे के बीच बड़ा बदलाव हो सकता …

अमृतसर में ड्रग्स-हथियार तस्करी का भंडाफोड़:5 आरोपी गिरफ्तार, 13 पिस्तौल और 3.267 किलो हेरोइन बरामद; 22 कारतूस भी मिले

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई के …

अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:चीफ खालसा दीवान से जुड़ा स्कूल भी शामिल; बच्चों को वापस घर भेजा

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!