Warning: opendir(/home/j50hdn97w0wq/public_html/wp-content/mu-plugins): Failed to open directory: Permission denied in /home/j50hdn97w0wq/public_html/wp-includes/load.php on line 981
पंजाब में गुम हुए 328 पावन स्वरूपों का मामला : विशेष जांच टीम द्वारा छापेमारी, 2 व्यक्ति गिरफ्तार - punjabnewslive
Saturday , July 11 2026
Breaking News

पंजाब में गुम हुए 328 पावन स्वरूपों का मामला : विशेष जांच टीम द्वारा छापेमारी, 2 व्यक्ति गिरफ्तार

चंडीगढ़/अमृतसर, (PNL) : श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी के गुम हुए 328 स्वरूपों के मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (एस.आई.टी.) ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के दौरान 14 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया गया और मोबाइल डिवाइस, टैबलेट, कंप्यूटर और एक्सेसरीज, स्टोरेज डिवाइस सहित दोषपूर्ण वित्तीय रिकॉर्ड और दस्तावेज जब्त किए गए हैं।

एस.आई.टी. के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि पुलिस कमिश्नरेट अमृतसर के अधीन थाना सी-डिवीजन में दर्ज की गई एफ.आई.आर. में कुल 16 व्यक्तियों को नामजद किया गया है। जिनमें से दो आरोपियों की कथित तौर पर मृत्यु हो चुकी है और 14 व्यक्तियों की जांच चल रही है। इस मामले में अब तक सतिंदर सिंह कोहली और कंवलजीत सिंह उर्फ कवलजीत सिंह को गिरफ्तार किया गया है।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि कंवलजीत सिंह उर्फ कवलजीत सिंह को 03-01-2026 को गिरफ्तार किया गया है। यह सहायक के रूप में काम कर रहा था और पवित्र स्वरूपों की देखभाल, मर्यादा, अनधिकृत छपाई के दौरान हुई गंभीर लापरवाहियां और कमियां में इसकी सीधी भूमिका थी।

प्रवक्ता ने कहा कि पंजाब और चंडीगढ़ में कुल 14 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया गया, जिसमें चंडीगढ़ में 2 स्थान, अमृतसर शहर में 8 स्थान और गुरदासपुर, रोपड़, तरनतारन तथा अमृतसर देहाती में 1-1 स्थान पर छापेमारी करके तलाशी अभियान चलाया गया। तलाशी के दौरान 7 मोबाइल फोन, 3 टैबलेट, 2 लैपटॉप, 1 स्टोरेज डिवाइस और दोषपूर्ण वित्तीय रिकॉर्ड तथा दस्तावेज जब्त किए गए हैं।

उल्लेखनीय है कि जब्त किए गए इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की फोरेंसिक जांच की जाएगी और जब्त किए गए दस्तावेजों तथा वित्तीय रिकॉर्ड की बारीकी से जांच-पड़ताल की जा रही है क्योंकि भुगतान करने वाली कंपनियों की कड़ियां राजनीतिज्ञों सहित कई प्रभावशाली व्यक्तियों से जुड़ी हुई हैं।

एस.आई.टी. इस गंभीर मुद्दे की योजनाबद्ध तरीके से और गहराई से जांच कर रही है तथा पुख्ता सबूत जुटाए जा रहे हैं। इस संबंध में और स्थानों पर छापे मारे जाने और गिरफ्तारियां होने की संभावना है तथा आगे की जांच जारी है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

‘मेरी आंखों में आंख डालकर बात कर’… सेवा केंद्र में लुधियाना के MLA भोला ग्रेवाल का फूटा गुस्सा

लुधियाना (PNL): पंजाब के लुधियाना में काकोवाल रोड स्थित सेवा केंद्र में कथित भ्रष्टाचार और …

अमृतसर के जंडियाला गुरु में एनकाउंटर:फायरिंग का आरोपी 36 घंटे में गिरफ्तार, पुलिस पर गोली चलाई; जवाबी कार्रवाई में घायल

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में एक घर पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने …

लुधियाना में सरपंच के पति पर तानी राइफल:वोट बनाए तो सीने में उतार दूंगा गोली,आटा चक्की में घुसकर दी जान से मारने की धमकी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के थाना सदर के अधीन आते गांव ललतों खुर्द में वोटों …

मां वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं को तोहफा:लुधियाना-जालंधर से शुरू होगी AC वॉल्वो बस सेवा, सीधे पहुंचाएगी कटरा

जालंधर , (PNL) : पंजाब रोडवेज ने मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाने वाले …

जालंधर में ओवरफ्लो होने से नहर का बांध टूटा:कॉलोनियों में पानी भरा, बोरियों की मदद से मरम्मत; राहत कार्य और निगरानी जारी

जालंधर , (PNL) : जालंधर के गदईपुर इलाके में मानसून की भारी बारिश से पहले ही …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!