Monday , May 25 2026
Breaking News

PPCB के खिलाफ लुधियाना की इंडस्ट्री ने खोला मोर्चा:कारोबारियों के धरने से पहले भारी पुलिस बल तैनात; 13 एसोसिएशनें विरोध में उतरीं

लुधियाना  , (PNL) :  पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (PPCB) की कार्यप्रणाली और कथित उत्पीड़न के खिलाफ लुधियाना के उद्योग जगत ने मोर्चा खोल दिया है। PPCB द्वारा औद्योगिक इकाइयों को भेजे जा रहे बेबुनियाद कारण बताओ नोटिस और उन्हें अनावश्यक रूप से परेशान किए जाने के विरोध में आज शहर भर के उद्योगपतियों ने धरना दिया। इसको लेकर भारी पुलिस बल और बाटर कैनन तैनात की गई हैं।

उद्योग जगत की एक सुर में मांग बंद हो प्रताड़ना

उद्योगपतियों का आरोप है कि PPCB बिना किसी ठोस आधार के औद्योगिक इकाइयों को नोटिस थमा रहा है जिससे न केवल उनका कामकाज प्रभावित हो रहा है बल्कि मानसिक उत्पीड़न भी झेलना पड़ रहा है। इस धरने का मुख्य उद्देश्य बोर्ड तक यह कड़ा संदेश पहुंचाना है कि उद्योगों का यह उत्पीड़न अब और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

कई एसोसिएशनों का धरने को समर्थन

इस विशाल प्रदर्शन में लुधियाना की सभी प्रमुख औद्योगिक संस्थाएं एक मंच पर आ गई हैं। धरने को जिन एसोसिएशन का सीधा समर्थन प्राप्त है जिसमे यूनाइटेड साइकिल्स एंड पार्ट्स मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (UCPMA),फेडरेशन ऑफ इंडस्ट्रियल एंड कमर्शियल ऑर्गनाइजेशन (FICO),फास्टनर्स मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ,एसोसिएशन ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्रियल अंडरटेकिंग्स,एपेक्स चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (पंजाब),इंडक्शन फर्नेस एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ इंडिया,फास्टनर्स सप्लायर्स एसोसिएशन,लघु उद्योग भारती लुधियाना,लुधियाना स्टील ब्रोकर्स वेलफेयर एसोसिएशन ,लुधियाना वायर मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ,लुधियाना हैंड टूल्स एसोसिएशन,स्मॉल स्केल इंडस्ट्रीज एंड ट्रेडर्स एसोसिएशन,स्मॉल स्केल मिलर गंज वेलफेयर एसोसिएशन ने धरने को समर्थन दिया है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

नकोदर में संदिग्ध महिला भंडालबूटा गांव में पकड़ी गई:बच्चों को निशाना बनाने आई थी, साथी गाड़ी लेकर भागे, पुलिस जांच शुरु

जालंधर  , (PNL) :  जालंधर जिले के नूरमहल थाना क्षेत्र के गांव भंडाल बूटा में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!