Wednesday , February 18 2026
Breaking News

‘ऑपरेशन सिंदूर’ अभी खत्म नहीं, PM मोदी बोले-‘पाकिस्तान से गोली चलेगी तो यहां से गोला चलेगा’

नई दिल्ली, (PNL) : प्रधानमंत्री मोदी ने तीनों सेनाओं और सुरक्षा बलों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि ‘वहां से गोली चलेगी, यहां से गोला चलेगा’। यानी अब भारत रक्षात्मक नहीं रहेगा, बल्कि आक्रामक नीति अपनाएगा। सूत्रों ने यह भी बताया कि पाकिस्तान को यह समझना होगा कि अब पुराने तरीके से काम नहीं चलेगा।

वहीं न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से साफ कहा था कि अगर पाकिस्तान कुछ करता है तो जवाब और भी विनाशकारी और कड़ा होगा। उसी रात पाकिस्तान ने 26 ठिकानों पर हमला किया और भारत ने इस पर जोरदार जवाबी कार्रवाई की।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ अभी खत्म नहीं- सरकार

भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बीच सरकारी सूत्रों ने साफ कर दिया है कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ अब भी जारी है। यह कोई एक दिन की कार्रवाई नहीं थी, बल्कि अब इसे भारत-पाक रिश्तों का नया दौर कहा जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, यह स्थिति अब स्थायी रूप से बनी रहेगी और दुनिया को इसे ‘नए सामान्य’ की तरह स्वीकार करना होगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर सेंट्रल के वार्ड नंबर 12 में गंभीर रूप से बीमार गरीब परिवार को मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत 10 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा कार्ड जारी

जालंधर, (PNL) : जालंधर सेंट्रल के वार्ड नंबर 12 में आज एक जरूरतमंद परिवार को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!