Friday , April 3 2026
Breaking News

Phagwara में चलती कार पर फायरिंग मामले में नया मोड:युवक को विदेशी नंबर से आई कॉल, CIA अधिकारियों के पक्ष में गवाही के लिए धमकाया

कपूरथला , (PNL) : कपूरथला के फगवाड़ा सब-डिवीजन में जालंधर रोड पर एक चलती कार पर फायरिंग की घटना ने नया मोड़ ले लिया है।पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। इसी बीच, पीड़ित को एक विदेशी नंबर से धमकी भरी कॉल की रिकॉर्डिंग सामने आई है।रिकॉर्डिंग के मुताबिक, कॉल करने वाले व्यक्ति ने पीड़ित को 2025 के एक पुराने मामले में सीआईए स्टाफ के तत्कालीन अधिकारियों के पक्ष में बयान देने के लिए धमकाया। कॉलर ने आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए कहा कि ‘यह तो अभी सिर्फ ट्रेलर है, अगर सीआईए के पक्ष में बयान नहीं दिए तो घर में घुसकर परिवार को उड़ा देंगे।’

मामले की जांच करती पुलिस।

मामले की जांच करती पुलिस।

घटनास्थल पर खड़ी कार।

घटनास्थल पर खड़ी कार।

फायरिंग और धमकी के पहलू पर जांच कर रही पुलिस इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने फायरिंग और धमकी दोनों पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच तेज कर दी है। डीएसपी फगवाड़ा भारत भूषण ने बताया कि कॉल की रिकॉर्डिंग और नंबर की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस पीड़ित और उसके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा तथा अन्य संबंधित पहलुओं की भी जांच कर रही है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

ईरान ने मार गिराया अमेरिका का F-35 विमान, 15 दिन में दूसरा फाइटर जेट किया ढेर

न्यूज डेस्क, (PNL) : ईरान की सेना ने सेंटर ईरान के मरकजी प्रांत में एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!