Wednesday , August 19 2026
Breaking News

पंजाब में विवाद खत्म करवाने पहुंचे सब-इंस्पेक्टर का गोली मारकर कत्ल, सरपंच समेत 20 लोगों पर केस दर्ज, पढ़ें

तरनतारन, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर पंजाब के तरनतारन से आ रही है। तरनतारन के गांव कोट मोहम्मद खान गांव में पंजाब पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर की गोली मारकर कत्ल कर दिया गया है। श्री गोइंदवाल साहिब थाना इलाके में दो पक्षों के बीच झगड़े की शिकायत मिलने पर वे पुलिस पार्टी के साथ पहुंचे थे। पुलिस का एक और मुलाजिम घायल हो गया।

पुलिस ने सरपंच कुलदीप समेत 20 लोगों पर हत्या समेत कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। एसससपी अभिमन्यु ने कहा कि सभी आरोपियों को राउंडअप कर लिया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। वहीं, आरोपी फरार हैं। वहीं, सीएम भगवंत मान ने कहा कि सरकार पर दो करोड़ रुपए की राशि दी जाएगी। दूसरी तरफ विरोधी दल के नेता इस मुद्दे पर सरकार को घेर रहे हैं।

शहीद की बहादुरी को सदा याद रखा जाएगा

सीएम मान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा है कि तरनतारन जिले में अपना कर्तव्य निभाते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीद सब-इंस्पेक्टर चरणजीत सिंह की बहादुरी को सलाम। उनकी असीम हिम्मत और सेवा के प्रति प्रतिबद्धता को सदैव याद रखा जाएगा।

पंजाब सरकार 1 करोड़ रुपए की अनुग्रह राशि प्रदान करेगी व एचडीएफसी बैंक 1 करोड़ रुपए की अतिरिक्त बीमा राशि का भुगतान करेगा। हम अपने शहीदों और उनके परिवारों के साथ पूरी दृढ़ता से खड़े हैं। उनका बलिदान हम सभी को सम्मान और साहस के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करने की प्रेरणा देता है।

श्री गोइंदवाल साहिब थाने के अंतर्गत गांव कोट मोहम्मद खान में पिछले कुछ दिनों से दो पक्षों में विवाद चल रहा था। पुलिस में शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को समय दिया। बुधवार देर रात जब दोनों पक्षों में फिर से झड़प हुई तो पुलिस में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई गई।

इस बीच श्री गोइंदवाल साहिब थाने के सब-इंस्पेक्टर चरणजीत सिंह पुलिस पार्टी के साथ गांव कोट मोहम्मद खान पहुंचे। दोनों पक्षों के बीच चल रहे विवाद को शांत करने की कोशिश करते समय कुछ लोगों ने गोलीबारी शुरू कर दी।

पुलिस जांच में जुटी

इस बीच, सब-इंस्पेक्टर चरणजीत सिंह गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। जब पुलिस दल ने हमलावरों को ऐसा करने से रोकने की कोशिश की तो कुछ पुलिसकर्मियों पर भी हमला किया गया। इस दौरान वह घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल सब-इंस्पेक्टर चरणजीत सिंह को जब तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस की तरफ से यह केस डीएसपी अतुल सोनी की शिकायत पर दर्ज किया है। वहीं, पता चला है है इंस्पेक्टर का बेटा विदेश में है। वह कल तरनतारन पहुंचेगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएग। देर रात इस घटना की जानकारी मिलने पर डीआईजी फिरोजपुर रेंज के एसएसपी हरमन बीर सिंह गिल भी मौके पर पहुंचे थे। वहीं, पुलिस द्वारा मामले की जांच में जुटी हुई है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

आज Punjab भर में बारिश की संभावना, 2 जिलों में अलर्ट जारी; मौसम की जानकारी

जालंधर , (PNL) : पंजाब के दो जिलों पठानकोट और होशियारपुर में आज येलो अलर्ट जारी …

तंग गलियां और बंद दरवाजा बना काल! कोलकाता होटल अग्निकांड में 9 की मौत, कई फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : बड़ी खबर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से है.तारापीठ होटल में …

जालंधर में एक्टिवा चोरी के शक में युवक पकड़ा:मारपीट कर गेट से बांधा, पीड़ित ने खुद को बेकसूर बताया; बोला- दवाई लेने आया था

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के कपूरथला रोड पर दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी करने …

वोटर ID नियम पर ट्रंप ने अमेरिकी सिस्टम को घेरा, कहा- भारत से सीखो

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था का जिक्र …

अमृतसर में नशा तस्करों पर शिकंजे की तैयारी:गांवों में VDC एक्टिव, SSP ने सदस्यों के साथ बैठक की; संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशे और अपराध के खिलाफ अभियान को मजबूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!