Thursday , September 10 2026
Breaking News

Paytm से रिचार्ज नहीं होगा फास्टैग, NHAI के फैसले से 2 करोड़ यूजर्स पर असर, पढ़ें

नई दिल्ली, (PNL) : पेटीएम (Paytm) के फास्टैग यूजर्स (Fastag) यूजर्स के लिए बड़ी खबर है। नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (National Highway Authority of India) की रोड टोलिंग अथॉरिटी की ओर से फास्टैग यूजर्स के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। एनएचएआई ने अलर्ट जारी कर लेागों से अधिकृत बैंकों से फास्टैग खरीदने का आग्रह किया है। पेटीएम फास्टैग यूजर्स को नया फास्टैग लेना होगा।

अब फास्टैग जारी करने के लिए पेटीएम पेमेंट्स बैंक अधिकृत बैंक नहीं रह गया है। आईएचएमसीएल (IHMCL) ने उन 32 बैंकों की सूची जारी की है, जहां से यूजर्स अपने लिए फास्टैग खरीद सकते हैं। फास्टैग देने वाले बैंकों की लिस्ट से पेटीएम पेमेंट्स बैंक का नाम गायब है। पेटीएम का नाम लिस्ट से हटा दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिन लोगों को पेटीएम टैग मिले हैं, उन्हें उसे सरेंडर करना होगा और अधिकृत बैंकों से नए टैग खरीदने होंगे।

नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक पोस्ट किया गया है, जिसमें कहा गया है कि बिना किसी झंझट के फास्टैग के साथ ट्रैवल करें। केवल नीचे दिए गए बैंकों से ही अपना फास्टैग खरीदें। इस लिस्ट में कुछ 32 बैंकों का नाम जारी किया गया है, जिसमें पेटीएम नहीं है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोहाली में पेट्रोल पंप मालिक पर चढ़ाई कार:दोनों पैर-कंधा फ्रैक्चर, पेमेंट को लेकर हुआ था विवाद; आरोपी की जमानत रद्द

मोहाली , (PNL) : मोहाली के सनेटा स्थित पेट्रोल पंप पर नशे में धुत युवक ने …

जालंधर ED में पेश हुए पूर्व CS अनुराग वर्मा:डॉक्यूमेंट पकड़े नजर आए, सनटेक सिटी मामले में पूछताछ; पहले 2 बार नहीं पहुंचे थे

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और मौजूदा एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (राजस्व) अनुराग …

Hockey: टीम इंडिया की जर्सी का रंग फिर बदला, लिया गया बड़ा फैसला

स्पोर्ट्स , (PNL) : एशियन गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम जापान रवाना हो गई है. …

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!