Thursday , August 20 2026
Breaking News

PAU लुधियाना में कृषि रिसर्च पर आज होगा मंथन:CM मान-केजरीवाल मीटिंग में रहेंगे मौजूद; किसानों की आय बढ़ाने पर होगी चर्चा

लुधियाना  , (PNL) :  पंजाब में खेती, कृषि अनुसंधान और किसानों से जुड़े मुद्दों को लेकर जल्द ही आज हाई-लेवल बैठक आयोजित की जाएगी। प्रशासन द्वारा सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए है। बैठक में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल विशेष तौर पर शामिल होंगे। बैठक में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR), पंजाब सरकार और पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी (PAU) के कई वरिष्ठ अधिकारी और कृषि वैज्ञानिक हिस्सा लेंगे। बैठक में फसल अनुसंधान, धान की नई किस्में, कृषि तकनीक, पोस्ट हार्वेस्ट मैनेजमेंट और किसानों की आय बढ़ाने जैसे मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

बैठक में डॉ. मंगी लाल जाट, सचिव DARE एवं महानिदेशक ICAR, आईएएस अधिकारी अर्शदीप सिंह थिंद, डॉ. राजवीर सिंह, डॉ. नचिकेत कोटवाली वाले, डॉ. एच.एस. जाट, डॉ. परविंदर श्योराण समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे।

इसके अलावा पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी (PAU) लुधियाना से डायरेक्टर रिसर्च डॉ. अजमेर सिंह धत्त, डायरेक्टर एक्सटेंशन एजुकेशन डॉ. माखन सिंह भुल्लर, एडिशनल डायरेक्टर रिसर्च डॉ. गुरजीत सिंह मंगत और एसोसिएट डायरेक्टर डॉ. विशाल बेक्टर भी बैठक में शामिल होंगे।

धान अनुसंधान से जुड़े प्रमुख वैज्ञानिक करेंगे शिरकत

धान अनुसंधान से जुड़े प्रमुख वैज्ञानिक डॉ. रणवीर सिंह गिल, डॉ. बूटा सिंह ढिल्लों, डॉ. जगजीत सिंह लोरे और डॉ. नितिका संधू भी बैठक का हिस्सा बनेंगे। माना जा रहा है कि पंजाब में खेती को आधुनिक तकनीक से जोड़ने और किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए इस बैठक में कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

Hockey World Cup: टीम इंडिया ने पाकिस्तान को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया

न्यूज डेस्क, (PNL) : भारतीय टीम ने एक बार फिर पाकिस्तान को हराकर एफआईएच हॉकी …

मलेशिया में छिपकर बैठे थे बंबीहा गैंग के गुर्गे, पंजाब पुलिस ने विदेश से लाकर दबोचे

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय संगठित डेस्कअपराध के खिलाफ एक बड़ी सफलता …

किसान नेताओं के बीच विवाद तेज हुआ, पंधेर ने राजेवाल के आरोपों का जवाब दिया; खुली बहस की चुनौती दी गई

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब के किसान संगठनों के बीच चल रहा आंतरिक विवाद अब …

FIH World Cup: भारत ने 52 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा, दक्षिण अफ्रीका को 6-1 से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की

न्यूज डेस्क, (PNL) : नीदरलैंड्स के एमस्टेलवीन स्थित वैगनर स्टेडियम में खेले गए एफआईएच महिला विश्व …

आज Punjab भर में बारिश की संभावना, 2 जिलों में अलर्ट जारी; मौसम की जानकारी

जालंधर , (PNL) : पंजाब के दो जिलों पठानकोट और होशियारपुर में आज येलो अलर्ट जारी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!