Wednesday , September 30 2026
Breaking News

Paris Olympics: बबीता फोगाट ने पहलवान विनेश को दी बधाई, गीता बोलीं- जमाना झुकता है, बस झुकाने का जुनून चाहिए

हरियाणा की पहलवान विनेश फोगाट के फाइनल में पहुंचने पर सभी लोग बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस कड़ी में विनेश के ताऊ की बेटी गीता फोगाट ने लिखा है कि जमाना झुकता है, बस झुकाने का जुनून चाहिए।

हरियाणा की पहलवान विनेश फोगाट ने महिलाओं की 50 किलोग्राम फ्रीस्टाइल श्रेणी के सेमीफाइनल मुकाबले में जीतकर फाइनल में प्रवेश किया है। भारतीय पहलवान विनेश फोगाट की बहन और भारतीय पहलवान बबीता फोगाट ने कहा किा आज देश के लिए गर्व का दिन है। यह बहुत खुशी का दिन है कि विनेश फाइनल में पहुंची है। ऐसा पहली बार हुआ है कि कोई भारतीय महिला पहलवान फाइनल में पहुंची हो। कहा कि मैं सभी देशवासियों को भी बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।

ससुर बोले- विनेश ने चौड़ा कर दिया सीना
विनेश के फाइनल में पहुंचने से गदगद ससुर राजपाल राठी की खुशी सातवें आसमान पर है। फाइनल में पहुंचते ही उनके मुंह से बरबस ही निकल गया कि म्हारी बहू बेमिसाल है। उसने कमाल कर दिया है। विनेश के ससुर राजपाल राठी ने बताया कि विनेश ने मुश्किलों का सामना किया है। विनेश ने हार नहीं मानते हुए बेहतरीन अभ्यास किया जिसका फल मिल रहा है।

विनेश ने सेमीफाइनल में क्यूबा की पहलवान को हराकर फाइनल में जगह बनाई है। पूरे मुकाबले के दौरान धड़कनें बढ़ी हुई थीं। विनेश ने तीनों मुकाबलों में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। हमें विनेश से उम्मीद है कि वह देश को महिला कुश्ती में स्वर्ण पदक दिलाएगी। विनेश अब फाइनल में अमेरिकी पहलवान से भिड़ेगी।

गीता बोलीं- जमाना झुकता है

विनेश के ताऊ की बेटी गीता फोगाट विनेश की जीत पर गदगद हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने लिखा है कि जमाना झुकता है, बस झुकाने का जुनून चाहिए, साथ ही उन्होंने लिखा कि विनेश देश की शान, फाइनल में पहुंचकर रचा इतिहास। सच्ची चैंपियन, ओलंपिक में रजत पक्का किया। कल सोने के लिए खेलेंगी। आज मेरे पिता का सपना भी पूरा हुआ। बहुत ही भावुक करने वाला पल।

जो किसी से नहीं हारी, विनेश ने उसको हराया : बजरंग

ओलंपिक कांस्य पदक विजेता बजरंग पूनिया ने कहा कि विनेश व देश के साथ सबसे पहले उन लोगों को बधाई देता हूं जो विनेश की हार की राह देख रहे थे। आंदोलन के समय विनेश व बेटियों को बुरा भला बोला गया उन सभी को बधाई। उन्होंने बृजभूषण शरण पर तंज कसते हुए कहा कि इतना भला आदमी होता तो उसके खिलाफ इतने केस नहीं होते, जो जैसा बोएगा वैसा काटेगा। उसने देश की बेटियों के साथ दुर्व्यवहार किया तो उसकी सजा उसे मिलनी चाहिए। विनेश फोगाट किस मानसिक तनाव से गुजर रही है यह सबको पता है। मानसिक तनाव से गुजर कर पेरिस ओलंपिक खेलना ही बड़ी बात है। वह ओलंपिक में अवश्य पदक जीतेगी।

पदक पक्का हो गया : साक्षी

सोशल मीडिया पर पूर्व ओलंपियन साक्षी मलिक ने लिखा कि मेरे लिए बहुत भावुक क्षण… विनेश फाइनल में, कल गोल्ड मेडल मैच। आज कई वर्षों की तपस्या के बाद विनेश फोगाट का सपना साकार हुआ है और अपने सपने के साथ-साथ विनेश ने मेरा और करोड़ों देशवासियों का अधूरा सपना भी पूरा किया है। पदक पक्का हो गया है। यह जीत और बधाई उन लोगों के लिए है जो हमारे संघर्ष में हमारे साथ डटकर खड़े रहे। इससे पहले निशा दहिया के लिए भी लिखा था कि निशा दहिया दर्द में जरूर है, पर उसके हौसले बहुत बुलंद हैं। उसको दुख सिर्फ इस बात का है कि वो मेडल से दूर न रहे जाए। निशा एक शेरनी है। पूरे देश को उस पर गर्व है।

जो किसी से नहीं हारी, विनेश ने उसको हराया : बजरंग

ओलंपिक कांस्य पदक विजेता बजरंग पूनिया ने कहा कि विनेश व देश के साथ सबसे पहले उन लोगों को बधाई देता हूं जो विनेश की हार की राह देख रहे थे। आंदोलन के समय विनेश व बेटियों को बुरा भला बोला गया उन सभी को बधाई। उन्होंने बृजभूषण शरण पर तंज कसते हुए कहा कि इतना भला आदमी होता तो उसके खिलाफ इतने केस नहीं होते, जो जैसा बोएगा वैसा काटेगा। उसने देश की बेटियों के साथ दुर्व्यवहार किया तो उसकी सजा उसे मिलनी चाहिए। विनेश फोगाट किस मानसिक तनाव से गुजर रही है यह सबको पता है। मानसिक तनाव से गुजर कर पेरिस ओलंपिक खेलना ही बड़ी बात है। वह ओलंपिक में अवश्य पदक जीतेगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब कांग्रेस में 48 घंटे में बड़े बदलाव के आसार:प्रधान राजा वड़िंग को बदला जा सकता है, पायलट की रिपोर्ट पर फैसला लेगा हाईकमान

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में अगले 48 घंटे के बीच बड़ा बदलाव हो सकता …

अमृतसर में ड्रग्स-हथियार तस्करी का भंडाफोड़:5 आरोपी गिरफ्तार, 13 पिस्तौल और 3.267 किलो हेरोइन बरामद; 22 कारतूस भी मिले

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई के …

अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:चीफ खालसा दीवान से जुड़ा स्कूल भी शामिल; बच्चों को वापस घर भेजा

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। …

अकाली नेता बिक्रम मजीठिया को SIT का समन:5 अक्टूबर को पेश होना होगा, ₹6 हजार करोड़ के ड्रग्स मामले में होगी पूछताछ

अमृतसर , (PNL) : अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को 6 हजार करोड़ …

कौन है इन्फ्लुएंसर फरहत, जिसका LPU हिंसा में नाम आया:बोला- एक गलती हुई, मसला हाथ से निकल चुका; बवाल पर 3 और FIR दर्ज

 जालंधर , (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हिंसा फैलाने का …

पंजाब में अमित शाह को बम से उड़ाने की धमकी:लिखा- BJP की जालंधर रैली में स्टेज के नीचे IED रखा; पुलिस-सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

जालंधर , (PNL) : जालंधर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली से पहले बम …

धीरेंद्र शास्त्री के ‘भैया-सैंया’ बयान पर बवाल मचा:लुधियाना में शाही इमाम ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई, बागेश्वर बाबा बोले- धर्मांतरण पर खून खौलता है

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा …

मोहाली में युवक ने पहले वीडियो बनाया और फिर कर लिया सुसाइड, बताई ये वजह

मोहाली, (PNL) : मोहाली में एक युवक ने अपनी पत्नी और सास पर मानसिक प्रताड़ना …

LPU हिंसा मामले में CBI जांच की मांग:हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर, सीनियर एडवोकेट बोले- दंगा और आगजनी हुई

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब के जालंधर स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हाल ही में …

लुधियाना- 2 साल से फर्जी DSP बना हुआ था करणवीर:सुहागरात के दिन पत्नी का रेप किया; PAP जालंधर में पोस्टिंग बताता था

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में पकड़ा गया पंजाब पुलिस का फर्जी DSP करणवीर सिंह 2 …

छात्रा बोली- LPU में 200 युवक ट्रॉलियों में भरकर आए:करतारपुर-लॉ गेट के 2 गुटों ने बवाल किया; दुकानदार बोला- 14 करोड़ के लैपटॉप-आईफोन चुराए

जालंधर , (PNL) : फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में प्रदर्शन की आड़ में …

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!