Wednesday , September 9 2026
Breaking News

जालंधर से आप के हलका इंचार्ज नितिन कोहली के प्रयासों से फगवाड़ा गेट के दुकानदारों ने नहीं निकाला रोष मार्च, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : आम आदमी पार्टी के सेंट्रल हलके से इंचार्ज नितिन कोहली के प्रयासों से आज फगवाड़ा गेट के दुकानदारों ने पंजाब सरकार और पॉवर कॉम के खिलाफ रोष मार्च नहीं निकाला। दरअसल फगवाड़ा गेट की इलेक्ट्रॉनिक मार्किट के प्रधान बलजीत सिंह आहलुवालिया और इलेक्ट्रिकल के प्रधान अमित सहगल ने आज बाजार से पॉवर कॉम के दफ्तर तक रोष मार्च रखा था। उनका कहना था कि बाजार में बिजली की सप्लाई बेहद कम है और वोल्टेज की भी समस्या है, जिससे ग्राहक को सामान तक चेक नहीं करवाया जा सकता। कई बार विभाग को कहा, मगर कोई सुनवाई नहीं। इसी के चलते विभाग के खिलाफ आज रोष मार्च निकाला जाना था, लेकिन उससे पहले हलका इंचार्ज नितिन कोहली उनके पास आ पहुंचे। उन्होंने मौके पर बिजली विभाग के अधिकारियों को बुलाया और एक हफ्ते के अंदर सबकुछ ठीक करने को कहा। इसके बाद कारोबारियों ने धरना रद्द कर दिया।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर में हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार:2 पिस्टल बरामद, हाथ में पकड़ा था भारी लिफाफा; पुलिस को देखते ही घबराया

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में पुलिस ने हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक …

जालंधर में 500 ड्रोन से दिखाया गुरु रविदास का जीवन:विचारों और उपदेशों को दर्शाया, शब्द कीर्तन हुआ; कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत पहुंचे

जालंधर , (PNL) : जालंधर के लायलपुर खालसा कॉलेज में मंगलवार को एक शानदार ड्रोन शो …

बड़ी खबर : पंजाबी सिंगर Ammy Virk पर फायरिंग, गाड़ी पर लगी 7 गोलियां, मचा हड़कंप

कनाडा, (PNL) : पंजाबी सिंगर और अभिनेता एमी विर्क को लेकर कनाडा से बड़ी खबर …

जालंधर : इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन के महासचिव एवं सीनियर पत्रकार पवन धूपर की माता सुरजीत कौर की अंतिम अरदास आज

जालंधर, (PNL) : इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन के महासचिव एवं पंजाब ई न्यूज़ के संपादक पवन …

लुधियाना में बाबा साहेब की प्रतिमा से छेड़छाड़ पर माहौल तनावपूर्ण, SC समुदाय ने दी बुधवार को बंद की कॉल

लुधियाना, (PNL) : लुधियाना के जालंधर बाईपास चौक के पास संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!