Wednesday , September 9 2026
Breaking News

अमृतपाल सिंह के पिता बोले- पंजाब में पंथक सरकार बनाएंगे, नए-पुराने अकाली दल मिलने से परहेज नहीं, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : राष्ट्र द्रोह के मामले में जेल में बंद सांसद अमृतपाल सिंह के पिता व अकाली दल वारिस पंजाब दे के प्रमुख सेवादार तरसेम सिंह खालसा लुधियाना पहुंचे। उन्होंने बीआरएस नगर कम्युनिटी सेंटर में एक समारोह को संबोधित किया।

तरसेम सिंह खालसा ने कहा कि ‘अकाली दल वारिस पंजाब दे’ पंजाब में पंथक सरकार बनाएगा, इसके लिए नए व पुराने अकाली दल से मिलने पर उन्हें कोई परहेज नहीं है। तरसेम सिंह खालसा ने कहा कि पंथक एकता और पंजाब को बचाने के लिए अगर इस तरह के प्रयास होते हैं, तो अकाली दल वारिस पंजाब दे भी गठबंधन करने के बारे में सोच सकता है।

तरसेम सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय पार्टियां पंजाब का भला नहीं चाहती हैं। कांग्रेस ने अपने समय पर पंजाब को भारी नुकसान पहुंचाया, वही काम अब भाजपा कर रही है। भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी से किसी तरह का गठबंधन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंथक पार्टियों को सतवंत कौर के पत्र पर गौर करना चाहिए।

वारिस पंजाब दे में सभी धर्मों के लोगों को मिलेगा स्थान

तरसेम सिंह खालसा ने कहा कि अकाली दल वारिस पंजाब दे में सभी धर्मों के लोगों को स्थान मिलेगा। उन्होंने कहा कि जो भी पंजाब का रहने वाला है, वो पंजाब का वारिस है। उन्होंने कहा कि पंजाब के वारिसों को अपने अधिकारों के लिए खुद आगे आना होगा। तरसेम सिंह खालसा ने लुधियाना में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और नेताओं को पार्टी में शामिल किया।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोहाली में पेट्रोल पंप मालिक पर चढ़ाई कार:दोनों पैर-कंधा फ्रैक्चर, पेमेंट को लेकर हुआ था विवाद; आरोपी की जमानत रद्द

मोहाली , (PNL) : मोहाली के सनेटा स्थित पेट्रोल पंप पर नशे में धुत युवक ने …

जालंधर ED में पेश हुए पूर्व CS अनुराग वर्मा:डॉक्यूमेंट पकड़े नजर आए, सनटेक सिटी मामले में पूछताछ; पहले 2 बार नहीं पहुंचे थे

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और मौजूदा एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (राजस्व) अनुराग …

Hockey: टीम इंडिया की जर्सी का रंग फिर बदला, लिया गया बड़ा फैसला

स्पोर्ट्स , (PNL) : एशियन गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम जापान रवाना हो गई है. …

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!