Monday , August 17 2026
Breaking News

लुधियाना में नाबालिग छात्रा 7 दिन से लापता:CCTV में युवक के साथ दिखी, मां का आरोप- अपहरण की जगह मिसिंग की धारा लगाई

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में नाबालिग छात्रा पिछले सात दिन से लापता है। परिजनों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज में एक युवक बच्ची को साथ ले जाता दिखाई दे रहा है। इसके बावजूद पुलिस ने अपहरण की धारा के बजाय गुमशुदगी के तहत मामला दर्ज किया है। परिवार ने पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए बच्ची की जल्द तलाश करने की मांग की है। घटना 10 अगस्त की है, जबकि पुलिस ने 12 अगस्त को FIR दर्ज की थी। मां डॉली ने बताया कि उनकी बेटी मानवी (14) फुल्लांवाल के सरकारी हाई स्कूल में 9वीं कक्षा की छात्रा है। 10 अगस्त की सुबह करीब 7 बजे वह रोज की तरह तैयार होकर पैदल स्कूल गई थी। आमतौर पर वह दोपहर 2:30 बजे तक घर लौट आती थी, लेकिन उस दिन नहीं पहुंची।

इसके बाद परिवार ने उसकी तलाश शुरू की। परिजनों ने स्कूल जाकर जानकारी ली तो बताया गया कि सभी बच्चे दोपहर 2 बजे ही जा चुके थे। अगले दिन इलाके की CCTV फुटेज खंगालने पर एक युवक मानवी को अपने साथ एक्टिवा पर ले जाता दिखाई दिया। परिवार का आरोप है कि युवक बच्ची को बहला-फुसलाकर स्कूल के बाहर से अपने साथ ले गया।मां डॉली ने बताया कि वह शाम करीब 5:30 बजे शिकायत लेकर थाना सदर पहुंची थीं। पुलिस को पूरी जानकारी दी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि CCTV फुटेज में युवक बच्ची को अपने साथ ले जाता दिखाई दे रहा है, इसके बावजूद पुलिस ने अपहरण के बजाय गुमशुदगी की धारा के तहत मामला दर्ज किया।

पुलिस की ओर से दर्ज FIR के अनुसार, मानवी की उम्र 14 साल है। उसका कद करीब 5 फुट, रंग सांवला और शरीर पतला है। वह नाक में कोका पहने हुए थी और घटना के समय स्कूल की सलवार-सूट वाली वर्दी में थी।परिवार ने पुलिस और प्रशासन से बच्ची की जल्द तलाश करने की अपील की है। साथ ही CCTV फुटेज के आधार पर मामले में अपहरण की धारा जोड़कर कार्रवाई करने की मांग की है। परिवार का कहना है कि नाबालिग के एक सप्ताह से अधिक समय से लापता होने के बावजूद सुराग नहीं मिलना चिंता का विषय है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना में ट्रांसपोर्ट दफ्तर में चोरी:पड़ोसियों की दीवार फांदकर घुसा चोर; तिजोरी से सवा लाख उड़ाए; कैमरे डाउन किए

लुधियाना , (PNL) ; लुधियाना में ट्रांसपोर्ट दफ्तर में चोरी हो गई। चोर पड़ोसियों की दीवार …

एअर इंडिया के 2 और पायलट ड्रग टेस्ट में फेल, फ्लाइट रोस्टर से हो गई छुट्टी

न्यूज डेस्क, (PNL) : एअर इंडिया के लिए संकटों का दौर खत्म होने का नाम …

पंजाब की IAS अधिकारी को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ, ये है पूरा मामला

मोहाली, (PNL) : सनटेक सिटी प्रोजेक्ट से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय …

जालंधर में किराएदार ने मकान मालिक पर किया हमला:युवकों को बुलाकर ईंटें बरसाईं, एक साल से फैमिली ने किराया नहीं दिया

जालंधर , (PNL) : जालंधर के किशनपुरा इलाके में किराए के पैसे को लेकर मकान मालिक …

जालंधर में पेट्रोल टैंकर और कार की टक्कर:दोनों वाहन क्षतिग्रस्त, बठिंडा से तेल लेकर आ रहा था; ड्राइवर बोला- मेरे पास हादसे का वीडियो

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के व्यस्त गुरु नानक मिशन चौक पर आज टैंकर और हुंडई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!