Friday , July 24 2026
Breaking News

मैं इस्तीफा देने के लिए तैयार…पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस का बड़ा बयान, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के कैबिनेट मंत्री एवं शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने राज्य की परीक्षा प्रणाली और कानून-व्यवस्था को लेकर विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यदि उनके इस्तीफे से पंजाब का शिक्षा तंत्र बेहतर होता है तो वह आज ही अपना पद छोड़ने के लिए तैयार हैं।

दरअसल, हरजोत सिंह बैंस हाल ही में दिल्ली में कॉक्रोच जनता पार्टी (CJP) के धरने में शामिल होने गए थे। इसके बाद कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी ने उनसे इस्तीफे की मांग शुरू कर दी। विपक्ष का आरोप है कि पंजाब में फार्मेसी परीक्षा के दौरान बड़े स्तर पर नकल और अनियमितताएं सामने आई हैं, जिसके लिए राज्य सरकार जिम्मेदार है।

इन आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए हरजोत बैंस ने कहा कि उन्हें पद की कोई लालसा नहीं है। उन्होंने कहा कि वह वर्ष 2011 में अकेले राजनीति में आए थे और आज भी किसी भी चुनौती का अकेले सामना करने के लिए तैयार हैं।

शिक्षा मंत्री ने स्पष्ट किया कि फार्मेसी परीक्षा में सामने आई गड़बड़ियों को उनकी सरकार ने दबाया नहीं, बल्कि खुद ट्रेस कर उजागर किया है। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा व्यवस्था को पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त बनाना है, न कि अनियमितताओं पर पर्दा डालना।

हरजोत बैंस ने विपक्ष पर राजनीतिक लाभ लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी सरकार पेपर लीक, नकल और भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। उन्होंने कहा, “अगर राज्य की शिक्षा और परीक्षा प्रणाली को और बेहतर बनाने के लिए मेरे पद छोड़ने से कोई सुधार होता है, तो मैं आज ही अपना इस्तीफा देने को तैयार हूं।”

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चंडीगढ़ में पंजाब बीजेपी प्रदेश ऑफिस की सुरक्षा बढ़ाई:दिल्ली में प्रदर्शन के बाद फैसला,स्टैंडबाय रखी गईं सीटीयू की बसें

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के सेक्टर-37 स्थित पंजाब भाजपा के प्रदेश कार्यालय की सुरक्षा बढ़ा …

अमृतसर में 7 किलो हेरोइन समेत तस्कर गिरफ्तार:BSF कैंपस के सामने किराए के मकान से मिला नशा, पुलिस खंगाल रही सीमा पार कनेक्शन

अमृतसर, (PNL) : अमृतसर जिले के अजनाला में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई …

लुधियाना में नए राशन कार्ड के लिए आवेदन शुरू:ऑनलाइन और ऑफलाइन मान्य; 11 अगस्त लास्ट डेट, सदस्य भी जोड़े जाएंगे

लुधियाना , (PNL) : पंजाब सरकार ने नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट (NFSA)-2013 और स्मार्ट राशन कार्ड …

पंजाबी फिल्म अभिनेता रब्बी कंदोला ने थामा ‘अकाली दल वारिस पंजाब दे’ का दामन

चंडीगढ़, (PNL) : किसानों के मुद्दों पर बनी पंजाबी फिल्म से पहचान बनाने वाले अभिनेता …

अमृतसर में तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 2 तस्कर अरेस्ट:6 पिस्तौल, हेरोइन और अफीम बरामद; विदेश में बैठे हैंडलर से जुड़े तार

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सीमा पार से चल रहे अवैध हथियार और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!