Wednesday , September 9 2026
Breaking News

देश के शहीदों के परिजनों के साथ हर समय खड़ी पंजाब सरकार

चंडीगढ़, (24 नवंबर) देश की सीमा पर शहीद होने वाले जवानों की जब बात आती है, तो सबके जेहन में पंजाब का नाम सबसे पहले आता है. पंजाब के वीर सपूतों ने अपनी मातृभूमि, भारतभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व निछावर कर दिया है. देश की फौज में शामिल पंजाब के जवान सीमा पर सुरक्षा और शांति के लिए अपनी जान की बाजी लगा देते हैं. मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान शहीदों के परिवारों के साथ हर कदम खड़े हैं. पंजाब सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि शहीदों के परिजनों को समय से सभी सुविधा का लाभ मिल सके और उनकी देखभाल में कोई कमी न हो.

शहीदों के परिजनों को 1 करोड़ रुपये की सहायता

इसी को ध्यान में रखते हुए पंजाब सरकार ने पंजाब के शहीदों वारिसों, परिजनों को एक करोड़ रुपये की सहायता दे रही है. इसके अलावा युद्ध विधवाओं के लिए पेंशन 6 हजार से बढ़ाकर 10 हजार रुपये प्रतिमाह ब्लू स्टार प्रभावित धर्मी फौजियों की सहायता राशि 10 हजार से बढ़ाकर 12 हजार रुपये प्रतिमाह और युद्ध जागीरों की पेंशन 10 हजार से बढ़ाकर 20 हजार रुपये प्रतिवर्ष कर दी है. सैनिक कल्याण सेवाओं की लिए मान सरकार ने चालू वित्त वर्ष में 74 करोड़ रुपये का प्रस्ताव रखा है.

मुख्यमंत्री स्वयं शहीदों के परिजनों से मिल रहे

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान कहते हैं कि पंजाब के हमारे वीर सपूत देश और पंजाब की रक्षा करने के लिए, शांति बनाए रखने के लिए अपनी जान की बाज़ी लगा देते हैं. उनका और उनके परिवारों का खयाल रखना हमारी और समाज की जिम्मेदारी होती है. देश की रक्षा के लिए शहीद होने वाले पंजाब के जवानों के परिवारजनों/ वारिसों को एक करोड़ रुपये का सहायता चेक सौंपने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान स्वयं उनके घर जा रहे हैं. इस योजना से शहीदों के परिवारों को बड़ी मदद मिल रही है. पंजाब सरकार के इस महत्वपूर्ण और संवेदनशील कार्य के चलते शहीदों के परिजनों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना नही करना पड़ रहा है. पंजाब के शहीदों का सही मायने में सम्मान मान सरकार ही कर रही है.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

बड़ी खबर : गुरप्रीत सिंह सेखों ने थामा ‘आप’ का दामन, जीरा में बदले सियासी समीकरण, सीएम ने करवाया शामिल, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब के फिरोजपुर जिले की जीरा विधानसभा सीट पर सियासी हलचल …

बिग ब्रेकिंग : चन्नी विवाद के बीच कांग्रेस ने भूपेश बघेल को पंजाब कांग्रेस के प्रभारी पद से हटाया, इसे दी जिम्मेदारी, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब कांग्रेस में चल रही अंदरूनी खींचतान और चन्नी विवाद के बीच …

शिक्षक दिवस पर CM बोले- मैं अध्यापक का बेटा हूं:गुरु बहुत सुंदर लोग हैं, मोहाली में शिक्षक सम्मान समारोह कार्यक्रम शुरू

मोहाली , (PNL) : शिक्षक दिवस के मौके पर पंजाब सरकार की ओर से आज मोहाली …

चंडीगढ़ में फ्री पेट्रोल के चक्कर में नकली कूपन छापे:पंप पर अब ₹2500, ₹1000, ₹500 के नहीं चलेंगे; कारोबारी ने लंगर में बांटे थे

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में पेट्रोल का लंगर लगाने के ऐलान के बाद बांटे जा …

पंजाब कर्मचारियों को तोहफा! 60% मिलेगा DA, मंत्री अमन अरोड़ा ने किया ऐलान

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब सरकार और सरकारी कर्मचारियों के बीच जारी पेंडिंग महंगाई भत्ता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!