Sunday , July 26 2026
Breaking News

लुधियाना में जिम के अंदर बड़ा हादसा, ट्रेनर ने लेग प्रेस पर डलवाया ओवरवेट, युवक की मौत, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : टिब्बा रोड स्थित गोपाल नगर चौक के एक जिम में कथित लापरवाही के मामले में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सिद्धू जिम में 21 वर्षीय ट्रेनर ने लेग प्रेस मशीन पर उसकी क्षमता से अधिक वजन लगवाया, जिससे शिवम की रीढ़ की हड्डी की नस गंभीर रूप से प्रभावित हो गई।

घटना के बाद शिवम पिछले 22 दिनों से अस्पताल में उपचाराधीन था। इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। परिजनों का आरोप है कि यह हादसा जिम की लापरवाही के कारण हुआ। वहीं, घटना के बाद से जिम का मालिक और आरोपी ट्रेनर फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

पारिवारिक सदस्यों के अनुसार, शिवम सिद्धू जिम में जाता था। परिवार ने आरोप लगाया है कि 22 दिन पहले रूटीन वर्कआउट के दौरान 21 साल के ट्रेनर ने शिवम को लेग प्रेस लगाने को कहा। आरोप है कि इसी दौरान ट्रेनर ने मशीन में अचानक बहुत ज्यादा वजन (ओवरवेट) डाल दिया। जैसे ही शिवम ने वजन उठाने का प्रयास किया, उसकी कमर और रीढ़ की हड्डी में असहनीय दर्द हुआ और वह वहीं गिरकर तड़पने लगा।

भारी वजन के दबाव के कारण शिवम की रीढ़ की हड्डी की नस बुरी तरह से दब गई थी। हादसे के तुरंत बाद उसे अस्पताल ले जाया गया था और पिछले 22 दिनों से उसका लगातार इलाज चल रहा था। हालत गंभीर होने पर उसे पीजीआई (PGI) भी ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद जेरे इलाज शिवम की मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही हताश परिजनों और स्थानीय लोगों ने सिद्धू जिम के बाहर इकट्ठा होकर जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना में रास्ता मांगने पर युवक की पिटाई:ईंट-पत्थर बरसाए, गाड़ियों के शीशे तोड़े; CCTV कैमरों को भी नुकसान पहुंचाया

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में रास्ता मांगने को लेकर हुई मामूली कहासुनी के बाद कुछ …

Dharmendra Pradhan का हो इस्तीफा, विभाग बदलना मंजूर नहीं होगाः Rahul Gandhi

न्यूज डेस्क, (PNL) : राहुल गांधी 10 जनपथ, नई दिल्ली पहुंचे और छात्रों के बीच …

रूसी समुद्री क्षेत्र में एक भारतीय की मौत, MEA ने जताई चिंता, कहा- International व्यापार की आजादी पर खतरा

न्यूज डेस्क, (PNL) : ब्लैक सी में एक कमर्शियल जहाज पर हुए हमले में एक …

जगराओं में नकाबपोश चोरों ने बाइक चुराई:25 सेकेंड में खोला लॉक, मालिक घर से निकले तो गायब मिली; CCTV में कैद घटना

लुधियाना , (PNL) : जगराओं में अपराध की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। दो नकाबपोश चोरों …

जकार्ता में छिपा गैंगस्टर जॉबन बिल्ला पंजाब पुलिस के शिकंजे में, ‘ऑपरेशन नोमैड हंट’ के तहत भारत लाया गया

मोहाली, (PNL) : पंजाब पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!