Monday , June 22 2026

जालंधर में Gym के बाहर खूनी टकराव, एक युवक का चाकू मारकर कत्ल, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर है। बस्ती शेख के घास मंडी चौक के पास बुधवार रात एक जिम के बाहर खूनी टकराव हो गया। इस दौरान कुछ युवकों ने एक युवक का चाकू मारकर कत्ल कर दिया। मृतक की पहचान बस्तियात के ही रहने वाले राहुल के रूप में हुई है। वह मूलरूप से प्रवासी था और कत्ल करने वाले भी प्रवासी ही हैं। बताया जा रहा है कि बुधवार रात किसी बात को लेकर इनकी बहस हुई और फिर उन्होंने मिलकर राहुल का कत्ल कर दिया। वारदात जिम के सीसीटीवी में कैद हुई। पुलिस ने डीवीआर कब्जे में ले लिया। थाना पांच की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कहा जा रहा है कि आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना पहुंचे राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया:UPSC टॉपर्स को किया सम्मानित, युवाओं को मिला प्रेरणा का मंत्र; तालियों का शोर गूंजा

लुधियाना , (PNL) : पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया आज लुधियाना पहुंचे और गुरु नानक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!