Sunday , February 8 2026
Breaking News
Chandigarh, Dec 16 (ANI): Punjab Director General of Police (DGP) Gaurav Yadav addresses a press conference on the RPG attack case which was carried out at the Sarhali Police Station of Tarn Taran district on December 9, in Chandigarh on Friday. (ANI Photo)

पंजाब में गैंगस्टरों के खिलाफ कल से शुरू होगा पुलिस का ऑपरेशन प्रहार 2.0, 72 घंटे 12 हजार पुलिसकर्मी मैदान में; DGP क्या बोले, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब में बढ़ रहे गैंगस्टरवाद को खत्म करने के लिए पंजाब पुलिस फिर से एक्शन में आ गई है। पुलिस कल (9 फरवरी) सुबह 8 बजे से ऑपरेशन प्रहार 2.0 शुरू करेगी। यह ऑपरेशन 72 घंटे तक चलेगा। सीनियर अधिकारियों को जिले अलॉट किए गए हैं। 12 हजार पुलिसकर्मी मैदान में उतरेंगे।

डीजीपी गौरव यादव ने रविवार को चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि जो सरेंडर करना चाहते हैं, वे कर सकते हैं। हमारा लक्ष्य पंजाब को गैंगस्टर व क्राइम फ्री करना है। जो गैंगस्टर बाहर बैठे हैं, उन्हें वापस लाने के लिए प्रोसेस केंद्र सरकार के माध्यम से शुरू हो गया।

सीनियर अधिकारी, जो इंचार्ज हैं, उनकी अकाउंटेबिलिटी और रिस्पॉन्सिबिलिटी तय की जाएगी। वे फील्ड में जाकर काम करेंगे। इसके बाद परफॉर्मेंस इवैल्यूएशन किया जाएगा। एसएसपी की परफॉर्मेंस का भी मूल्यांकन होगा, और उनके अधीन कार्यरत स्टाफ की परफॉर्मेंस भी चेक की जाएगी।

उन्होंने कहा कि ऑपरेशन प्रहार का फेज-1 20 जनवरी से शुरू हुआ था। इस दौरान 5,290 लोगों को गिरफ्तार किया गया। जबकि 2,973 प्रिवेंटिव डिटेंशन हुईं। 5,413 लोगों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया था। डीजीपी ने कहा कि 7000 हथियारों के लाइसेंस कैंसिल किए जाएंगे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

बिग ब्रेकिंग : जालंधर के लक्की ओबराय कत्लकांड के आरोपी नौकर का अमृतसर में पुलिस ने किया एनकाउंटर, पढ़ें

अमृतसर, (PNL) : मॉडल टाउन गुरुद्वारे के बाहर हुए आप नेता लक्की ओबराय कत्लकांड के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!