Thursday , August 20 2026
Breaking News
Screenshot

कनाडा के ओंटारियो में पार्क के अंदर बैंच पर मिली 24 साल की पंजाबी युवती की लाश, स्टडी वीजा पर गई थी विदेश, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : पंजाब के लुधियाना से कनाडा गई एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। यह घटना कनाडा के ओंटारियो प्रांत में सामने आई है। युवती 2021 में विदेश गई थी। बताया जा रहा है कि पार्क की एक बेंच पर बैठे-बैठे उसकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार अनमोलदीप कौर (24) रोजाना की तरह जॉर्जियन कॉलेज बैरी और अपने घर के बीच स्थित एक पार्क में सैर करने गई थी। वहीं पार्क की एक बेंच पर बैठे-बैठे उसकी मौत हो गई। पार्क में मौजूद लोगों ने जब उसे हिलाकर देखा तो उसकी सांसें थम चुकी थीं। इसके बाद तुरंत कनाडा पुलिस को सूचना दी गई।

वीरवार को जैसे ही यह दुखद खबर लुधियाना के नई आबादी अकालगढ़ सुधार बाजार स्थित उसके घर पहुंची, वहां शोक की लहर दौड़ गई। घर में लोगों का तांता लग गया और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

अनमोलदीप के पिता, सेना से रिटायर्ड सूबेदार परमिंदर सिंह ने बताया कि उनकी बेटी 2021 में कनाडा गई थी। वह वहां पढ़ाई के साथ चाइल्ड केयर का काम कर रही थी और वर्क परमिट पर रह रही थी। करीब एक साल पहले उसने पीआर (Permanent Residency) के लिए भी आवेदन किया था।

मां को विदेश बुलाने के लिए किया था विजिटल वीजा का आवेदन

उन्होंने बताया कि अनमोलदीप ने हाल ही में अपनी मां अमरदीप कौर को विजिटर वीजा पर कनाडा बुलाने के लिए भी आवेदन किया था। जल्द वीजा मिलने की उम्मीद थी। परिवार के अनुसार, अनमोलदीप ने कभी किसी परेशानी का जिक्र नहीं किया था।

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

फिलहाल कनाडा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और चश्मदीदों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

सुखबीर बादल पर फायरिंग के मामले में नारायण सिंह चौरा कोर्ट में पेश हुए, वकील ने क्या कहा

अमृतसर , (PNL) : श्री दरबार साहिब के घंटाघर के बाहर 4 दिसंबर, 2024 को …

Gurdaspur: रावी नदी में बाढ़, मकोरा बंदरगाह पर नौका सेवा ठप; कई गांवों के लोग परेशान

गुरदासपुर: पहाड़ी इलाकों में लगातार बारिश के कारण नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। …

पूर्व क्रिकेटर मनप्रीत गोनी आम आदमी पार्टी में शामिल हुए, मुख्यमंत्री मान ने उन्हें इसमें शामिल करवाया

न्यूज डेस्क, (PNL) : पूर्व क्रिकेटर मनप्रीत सिंह गोनी अब राजनीति में एक नई पारी शुरू …

Hockey World Cup: टीम इंडिया ने पाकिस्तान को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया

न्यूज डेस्क, (PNL) : भारतीय टीम ने एक बार फिर पाकिस्तान को हराकर एफआईएच हॉकी …

मलेशिया में छिपकर बैठे थे बंबीहा गैंग के गुर्गे, पंजाब पुलिस ने विदेश से लाकर दबोचे

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय संगठित डेस्कअपराध के खिलाफ एक बड़ी सफलता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!