Monday , August 17 2026
Breaking News

CJP आंदोलन में निहंगों की एंट्री, प्रदर्शनकारियों में बढ़ा जोश

अमृतस​र, (PNL) : नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे CJP आंदोलन को मंगलवार शाम उस समय नया समर्थन मिला, जब ब्लू फोर्स से जुड़े निहंग सिंह वहां पहुंचे। निहंगों के पहुंचते ही प्रदर्शनकारियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। आंदोलन में शामिल एक छात्रा ने भावुक होकर कहा, “आपके आने से हमारे अंदर नई जान आ गई है, इसके लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।”

इस दौरान एक निहंग सिंह ने प्रदर्शनकारियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि “जब भी आपको हमारी जरूरत होगी, हम आपके साथ खड़े मिलेंगे। आप जिस तरह अपने हक के लिए डटे हुए हैं, वह सराहनीय है।”

उधर, हाल ही में जंतर-मंतर पर हुए पुलिस लाठीचार्ज के दौरान कई प्रदर्शनकारी दिल्ली स्थित गुरुद्वारा बंगला साहिब पहुंच गए थे। प्रदर्शनकारियों ने गुरुद्वारे के भीतर शरण लेने के बाद मुख्य द्वार बंद कर दिया, जिसके चलते पुलिस अंदर प्रवेश नहीं कर सकी और बाहर ही रुकना पड़ा।

इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल और सांसद हरसिमरत कौर बादल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर साझा किया है, जिसके बाद यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

निहंगों को देखकर हाथ जोड़कर उनका धन्यवाद करतीं 2 युवा आंदोलनकारी लड़कियां।

जानिए, आंदोलन को लेकर निहंग संगठन ने क्या कहा ब्लू फोर्स निहंग संगठन के मुखी निहंग वरिंदर सिंह ने बताया कि बुधवार को हमारी टीम के करीब 30 से 40 सदस्य जंतर-मंतर पहुंचे थे। पंजाब से भी कई निहंग वहां पहुंच चुके हैं और अन्य सदस्य लगातार पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज टीम की ओर से प्रदर्शन में शामिल छात्रों के लिए पंखे और अन्य जरूरी सामान पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

बता दें कि ये निहंग संगठन गोल्डन टेंपल के पवित्र सरोवर में कुल्ला करने वाले मुस्लिम युवक सुब्हान रंगरीज से माफी मंगवाने के बाद सुर्खियों में आया था। इसी संगठन ने उसके घर जाकर उसे पकड़ा था और फिर माफी मंगवाने के बाद गाजियाबाद पुलिस के हवाले किया था।

निहंगों से मुलाकात के दौरान युवती पुलिस लाठीचार्ज की वजह से काफी घबराई हुई नजर आई।

निहंगों से मुलाकात के दौरान युवती पुलिस लाठीचार्ज की वजह से काफी घबराई हुई नजर आई।

अब जानिए, कैसे बंगला साहिब गुरुद्वारे में जमा हुए प्रदर्शनकारी सांसद हरसिमरत बादल ने एक वीडियो ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने लिखा कि मैं हर उस सेवादार और सिख पंथ के हर सदस्य के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करती हूं जो विनम्रता और करुणा के साथ सेवा कर रहे हैं। सेवा की यही भावना हमारी सबसे बड़ी ताकत और हमारी सबसे गौरवशाली विरासत है।

वहीं अकाली दल प्रधान सुखबीर बादल ने लिखा- सेवा सिखों का कोई कर्तव्य नहीं है, बल्कि यह हमारी पहचान है। जरूरतमंदों को गुरु के दरबार में हमेशा शरण मिलेगी। आज जब विद्यार्थी सुरक्षा और सम्मान की तलाश में हैं, तब हमारे गुरुद्वारे एक बार फिर आश्रय, भोजन, देखभाल और सबसे महत्वपूर्ण, आशा का स्रोत बन गए हैं। सिख पंथ पर गर्व है कि वह हमारे युवाओं के साथ खड़ा है और भारत को एक बार फिर याद दिला रहा है कि सेवा ही साहस का सर्वोच्च रूप है।

इस वीडियो में दिख रहा है कि प्रदर्शनकारी गुरुद्वारे के अंदर हैं और पुलिस बाहर खड़ी है। यह वीडियो 20 जुलाई का माना जा रहा है जब कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलनकारियों ने संसद कूच की कोशिश की और पुलिस ने उन पर लाठियां भांजीं।

बंगला साहिब गुरुद्वारे में आंदोलनकारियों के PHOTOS..

बंगला साहिब गुरुद्वारे में शरण लेने के लिए आए आंदोलनकारी युवा।

बंगला साहिब गुरुद्वारे में शरण लेने के लिए आए आंदोलनकारी युवा।

गुरुद्वारे के अंदर आने के बाद आंदोलनकारियों ने गेट बंद कर दिया।

गुरुद्वारे के अंदर आने के बाद आंदोलनकारियों ने गेट बंद कर दिया।

आंदोलनकारी गुरुद्वारे के अंदर रहे और पुलिस बाहर ही खड़ी रही।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, पत्र में हैरान करने वाला कारण बताया, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने आज …

लुधियाना में ट्रांसपोर्ट दफ्तर में चोरी:पड़ोसियों की दीवार फांदकर घुसा चोर; तिजोरी से सवा लाख उड़ाए; कैमरे डाउन किए

लुधियाना , (PNL) ; लुधियाना में ट्रांसपोर्ट दफ्तर में चोरी हो गई। चोर पड़ोसियों की दीवार …

एअर इंडिया के 2 और पायलट ड्रग टेस्ट में फेल, फ्लाइट रोस्टर से हो गई छुट्टी

न्यूज डेस्क, (PNL) : एअर इंडिया के लिए संकटों का दौर खत्म होने का नाम …

लुधियाना में नाबालिग छात्रा 7 दिन से लापता:CCTV में युवक के साथ दिखी, मां का आरोप- अपहरण की जगह मिसिंग की धारा लगाई

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में नाबालिग छात्रा पिछले सात दिन से लापता है। परिजनों का …

पंजाब की IAS अधिकारी को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ, ये है पूरा मामला

मोहाली, (PNL) : सनटेक सिटी प्रोजेक्ट से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!