Thursday , July 30 2026
Breaking News

पंजाब पहुंचे बाबा रामदेव ने बाढ़ पीड़ितों के लिए दिए इतने करोड़ रुपए योगदान, पढ़ें

अमृतसर, (PNL) : पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड के संस्थापक और योग गुरु बाबा रामदेव ने बुधवार को श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेका। उन्होंने श्री हरिमदिर साहिब के सरोवर की परिक्रमा भी की। बाबा राम देव ने कुछ समय वहां रुक कर कीर्तन भी श्रवण किया। एसजीपीसी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने बाबा रामदेव को धार्मिक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

बाबा रामदेव ने बाढ़ प्रभावित लोगों की सहायता के लिए एसजीपीसी को एक करोड़ रुपये की सहायता राशि भी दी। उन्होंने कहा कि एसजीपीसी सिखों की सर्वोच्च संस्था है। उनके द्वारा दी गई सहायता राशि मायने नहीं रखती, यह केवल गुरु की सेवा है। पंजाब में आई प्राकृतिक आपदा का पंजाब के लोगों ने साहस से सामना किया है। इस संकटकाल में एक दूसरे की सहायता करना हम सबका धर्म है। आज पूरा देश पंजाब के साथ खड़ा है।

बाबा रामदेव ने देश-विदेश में बसे लोगों से अपील की है कि वे पंजाब में सहायता के लिए आगे आएं। एसजीपीसी को अधिक से अधिक दान दें। एसजीपीसी को दिया गया दान सही जगह पर प्रयोग होगा। एडवोकेट धामी ने बाबा रामदेव का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि एसजीपीसी द्वारा किए गए जा रहे कार्यों को देखकर बाबा रामदेव ने उनसे संपर्क किया था। अब वे इस सेवा कार्य का हिस्सा बने। धामी ने बाबा रामदेव को श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें बलिदान शताब्दी के समारोहों में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

कार ओवरटेक को लेकर हुए विवाद में युवक का मर्डर:मोहाली कोर्ट ने 3 को उम्रकैद की सजा सुनाई; चौथा सबूतों के अभाव में बरी

मोहाली  , (PNL) : मोहाली के जीरकपुर में छह साल पहले कार ओवरटेक करने को लेकर …

अमृतसर में निहंग ने होटल एजेंट को जड़ा थप्पड़, VIDEO:कार के पास बुलाया; श्रद्धालुओं को परेशान नहीं करने की चेतावनी दी

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल के आसपास होटल एजेंटों द्वारा श्रद्धालुओं को परेशान …

नूरमहल में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:जेल भेजा, पुलिस की गश्त के दौरान पकड़ा गया; खन्ना का रहने वाला है

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नूरमहल में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई की है। …

जालंधर में अवैध शराब के कारोबार का पर्दाफाश:126 बोतल जब्त, कमरों और बोरियों में छिपाकर रखी थी; आरोपी के पुराने रिकॉर्ड की जांच

जालंधर , (PNL) : जालंधर में पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते …

कनाडा में पंजाबी युवक को फेंटानिल पिलाकर मारा:कफ सिरप में मिलाया, किसी और को देना था; 5 साल पुराने मामले में खुलासा

जालंधर , (PNL) : कनाडा के चेस्टर्मेयर में रहने वाले पंजाबी युवक की मौत मामले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!