Tuesday , September 29 2026
Breaking News

America में पंजाबी मूल का तस्कर अरेस्ट:कनाडा में फर्जी नामों से रह रहा, ट्रकिंग इंडस्ट्री से जुड़ा; विदेश में करता था तस्करी

जालंधर , (PNL) : अरेस्ट आरोपी की पहचान हरमनवीर के तौर पर हुई है। उसे 3 दिन पहले ही एफबीआई ने मोस्ट वांटेड घोषित किया था। इसके बाद पंजाबी गैंगस्टर और तस्कर हरमनवीर सिंह को कैलिफोर्निया हाईवे गश्त के अधिकारियों ने 21 जुलाई को सुबह स्टॉकटन, कैलिफोर्निया से गिरफ्तार कर लिया।

हरमनवीर सिंह वैंकूवर के रहने वाले और पंजाबी मूल के तस्कर रविंदर ढांडा के साथ मिलकर काम कर रहा था। ये लोग इंडिया की लॉरेंस और जग्गू भगवानपुरिया गैंग के लिए पैसा लेकर काम करते हैं।

बता दें कि ऑपरेशन हार्ड बॉल के तहत गिरफ्तार किए गए बीसी (ब्रिटिश कोलंबिया) के रविंदर ढांडा, जसकरण बागड़ी और गुरतेज समाग की प्रत्यर्पण पर 22 जुलाई को बीसी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। हालांकि, अदालत ने इस मामले की अदालती कार्यवाही को पब्लिशल बैन कर दिया है।

20 जुलाई को मोस्ट वांटेड लिस्ट में डाला था नाम गौरतलब है कि FBI की लॉस एंजिल्स इकाई ने 20 जुलाई को हरमनवीर सिंह की तस्वीर के साथ एक मोस्ट वांटेड पोस्टर जारी किया था। उसकी गिरफ्तारी की यह बड़ी कार्रवाई कैलिफोर्निया हाईवे गश्त अधिकारियों द्वारा की गई है।

जांच एजेंसियों के अनुसार, हरमनवीर पर प्रतिबंधित नशीले पदार्थों की तस्करी, उन्हें कब्जे में रखने और अमेरिका से नशीले पदार्थों के निर्यात की साजिश रचने जैसे आरोप लगाए गए हैं।

फर्जी पहचान से रह रहा है हरमनवीर एफबाआई के अनुसार हरमनवीर सिंह कनाडा में कई फर्जी नामों से रह रहे हैं। एफबीआई के अनुसार आरोपी हरी गौतम और हरमन संधू जैसे फर्जी नामों से भी जाना जाता है। 23 जून 2026 को लॉस एंजिल्स (कैलिफोर्निया) की फेडरल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट द्वारा उसके खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी किया गया था।

जानें रविंदर ढांडा गिरोह का नेटवर्क ट्रकों के जरिए नशे की बड़ी खेप को अमेरिका से कनाडा पहुंचाते हैं: एफबीआई के मुताबिक रविंदर ढांडा मूल रूप से पंजाब का है और लंबे समय से कनाडाई नागरिक है। इका नेटवर्क वैंकूवर (कनाडा) से आपरेट होता है। यह नेटवर्क अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको में बड़े पैमाने पर कोकीन और मेथमफेटामाइन की तस्करी के लिए जिम्मेदार है। इस सिंडिकेट द्वारा हर हफ्ते 100 किलोग्राम से अधिक ड्रग्स को लंबे ट्रकों के जरिए भारत-लिंक्ड नेटवर्क की मदद से सीमा पार भेजा जाता था।

जानें क्या है ऑपरेशन हार्ड बॉल:अमेरिकी न्याय विभाग और FBI की तरफ कनाडा और अन्य देशों की एजेंसियों के साथ मिलकर तस्करों और अपराधियों को पकड़ने के लिए एक संयुक्त अभियान चलाया गया। इसको आपरेशन हार्ट बाल नाम दिया गया। इस आपरेशन में 37 अपराधियों/सस्पेक्ट्स को नामजद किया गया था।

यह ऑपरेशन लॉरेंस, जग्गू भगवानपुरिया और रविंदर ढांडा जैसे भारत आधारित और अंतरराष्ट्रीय आपराधिक सिंडिकेट्स के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए चलाया गया है। अमेरिका में कुल 24 गिरफ्तारियां की जा चुकी हैं। इसके साथ ही गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को पकड़ने के लिए एक तलाशी अभियान भी शुरू किया गया था, जिसके तहत FBI ने उसकी गिरफ्तारी में मदद करने वाली जानकारी देने पर 50 हजार डालर के इनाम की घोषणा की थी।

जानें हरमनवीर सिंह कौन है? FBI के अनुसार, हरमनवीर सिंह इंटरनेशनल आपराधिक संगठन में शामिल होने के लिए वांटेड है, जो प्रतिबंधित नशीले पदार्थों के वितरण और उन्हें वितरण के इरादे से अपने पास रखने की साजिश में लिप्त था।

31 वर्षीय यह आरोपी हरी गौतम और हरमन संधू जैसे फर्जी नामों का भी इस्तेमाल करता है। FBI ने आगे बताया कि सिंह रविंदर ढांडा गैंग के लिए ड्रग तस्करी का काम करता है। ढांडा समूह कथित तौर पर पूरे अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको में ड्रग तस्करी संगठनों के लिए कोकीन और मेथमफेटामाइन की तस्करी करता था।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

लुधियाना पहुंचेगी BJP की नशा मुक्ति यात्रा:सांसद मनोज तिवारी और रवनीत बिट्टू होंगे शामिल, समराला चौक पर होगा स्वागत

लुधियाना , (PNL) : पंजाब में नशे के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा प्रदेश स्तर …

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के लुधियाना के शाही इमाम:बोले- नापाक टिप्पणी पर माफी मांगें, पंडित बोले थे- भैया को भी सैया बनाते हैं

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में शाही इमाम ने धार्मिक कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण …

तरनतारन में बदमाश बेखौफ! मशहूर स्वीट हाउस पर फिर ताबड़तोड़ फायरिंग

अमृतसर, (PNL) : तरनतारन के पट्‌टी शहर के बाजार में उस समय दहशत का माहौल …

ब्रेकिंग: कनाडा में पंजाबी युवक का कत्ल, गर्दन में चाकू मारकर विदेशी महिला ने उतारा मौत के घाट

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा के मिसिसॉगा में पंजाबी युवक पर एक विदेशी महिला ने …

लुधियाना में आंखों में मिर्च डालकर बैग छीना:पहले बाइक अड़ाई, मालकिन और कर्मचारी को घेरा; मोबाइल-चाबियां और कैश ले गए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बर्तन की दुकान पर काम करने वाले युवक और मालकिन …

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब …

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:SGPC अध्यक्ष धामी से सिखों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई, अकाली दल अमृतसर ने लहराए खालिस्तान के झंडे

अमृतसर  , (PNL) : अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री …

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। …

पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी:इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

जालंधर  , (PNL) : पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली …

दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को थप्पड़ मारा: AAP बोली- भ्रष्टाचार पर सवाल किया था; प्रवेश बोले- मेरे परिवार को गाली दी थी

दिल्ली, (PNL) : आम आदमी पार्टी ने रविवार को X पर एक वीडियो शेयर किया, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!