Wednesday , November 11 2026
Breaking News

धार्मिक संस्थाओं के विकास के लिए पंजाब सरकार प्रतिबद्ध : कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत

जालंधर, (PNL) : पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने आज शास्त्री नगर स्थित श्री गुरु रविदास मंदिर की कमेटी को 2 लाख रुपये की अनुदान राशि का चैक भेंट किया। इस अवसर पर मंदिर कमेटी की ओर से कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत का विशेष सम्मान भी किया गया।

इस मौके पर संबोधित करते हुए मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि पंजाब सरकार समाज के हर वर्ग की धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं के विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थल समाज में एकता, भाईचारे और मानव सेवा का संदेश देते हैं, इसलिए इन संस्थाओं को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि श्री गुरु रविदास जी महाराज की शिक्षाएं समाज को समानता, भाईचारे और मानवता की राह पर चलने की प्रेरणा देती हैं। मंत्री भगत ने कहा कि मंदिरों और धार्मिक संस्थाओं में आने वाली संगत की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सरकार हर संभव सहयोग प्रदान कर रही है।

कैबिनेट मंत्री ने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी क्षेत्र के विकास कार्यों तथा धार्मिक संस्थाओं के लिए सहयोग निरंतर जारी रहेगा।
इस अवसर पर मंदिर कमेटी के सन्नी अत्रि, कमलजीत, बिशन सिंह, ब्लाक प्रधान वरुण सज्जन, ब्लाक प्रधान भारत भूषण काका सहित अन्य सदस्यों ने मंत्री मोहिंदर भगत को सम्मानित करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। कमेटी सदस्यों ने कहा कि मंत्री मोहिंदर भगत हमेशा क्षेत्र की धार्मिक, सामाजिक और जनहित गतिविधियों में बढ़-चढ़कर सहयोग करते हैं। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में मंदिर कमेटी सदस्य, स्थानीय निवासी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

कोलकाता से मुंबई जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट से हाईजैक का अलर्ट, टेकऑफ से पहले आइसोलेशन बे में भेजा गया

कोलकाता , (PNL) : कोलकाता से मुंबई जाने वाली एयर इंडिया की एक फ्लाइट से …

CM भगवंत मान की आज अमलोह में रैली,1000 मुख्यमंत्री खेल मैदानों का करेंगे वर्चुअल उद्घाटन

फतेहगढ़ साहिब , (PNL) : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज फतेहगढ़ साहिब के अमलोह विधानसभा …

पराली जलाने के मामलों में 95% की कमी…अमन अरोड़ा का BJP पर पलटवार

चंडीगढ़ , (PNL) : आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री अमन …

संगरूर में यात्रियों से भरी पीआरटीसी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 2 महिलाओं सहित 3 लोगों की मौत हो गई और 26 लोग घायल हो गए

संगरूर , (PNL) : बुधवार तड़के संगरूर में एक ओवरब्रिज से टकराने के बाद चंडीगढ़ जा …

पंजाब में बड़े स्तर पर प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला, 130 IAS/PCS अफसर बदले, देखें लिस्ट

पट्टी से AAP विधायक लालजीत सिंह भुल्लर ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया, समर्थकों को धन्यवाद देते हुए एक पोस्ट साझा की

अमृतसर , (PNL) : पट्टी से आम आदमी पार्टी (आप) के मौजूदा विधायक और पंजाब …

लुधियाना में तीन मंजिला होजरी फैक्ट्री में भीषण आग लग गई, दमकल कर्मियों की 22 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

लुधियाना ,(PNL): लुधियाना में एक तीन मंजिला होजरी फैक्ट्री में आग लग गई। देखते ही …

कांग्रेस ने पंजाब 2027 चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है, परगट सिंह ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया

जालंधर , (PNL) : Punjab में 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीति गरमा रही है। …

Amritsar में BSF का बड़ा अभियान, 5 किलो 152 ग्राम हेरोइन, एक ड्रोन और 100 जिंदा कारतूस बरामद

 अमृतसर , (PNL) : अमृतसर  ग्रामीण क्षेत्र में दो अलग-अलग चौकियों पर बीएसएफ द्वारा चलाए …

Kapurthala 9 महीने पहले हुई थी शादी, 4 बहनों में इकलौता भाई था मनी… दिवाली पर हत्या; बुझ गया चिराग

कपूरथला , (PNL) :  कपूरथला के महताबगढ़ मोहल्ले में दिवाली की शाम उस समय सनसनी …

पंजाब BJP प्रधान केवल सिंह ढिल्लों लुधियाना नॉर्थ से लड़ सकते हैं चुनाव, पार्टी के सर्वे में सीट को बताया सुरक्षित

लुधियाना, (PNL): पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अभी …

दिवाली की रात अमृतसर में चलीं गोलि/यां, युवक की मौ/त; पंजाब पुलिस का ASI भी घायल

अमृतसर, (PNL) : अमृतसर में दिवाली की रात दो गुटों के बीच हुआ विवाद खूनी …

‘वारिस पंजाब दे’ के मुखी सांसद अमृतपाल सिंह को लगा बड़ा सदमा, घर में छाया मातम, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : वारिस पंजाब दे के मुखी एवं पंजाब के खडूर साहिब से …

दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं : जालंधर के निज़ातम नगर में आ/ग लगने से बुजुर्ग की जिंदा जलकर मौ/त; पालतू जानवर ने भी तोड़ा दम

जालंधर, (PNL): जालंधर के निज़ातम नगर में दिवाली की रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। …

दिवाली पर आज इतने बजे करें लक्ष्मी पूजन, एक क्लिक में जानें शुभ समय

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब-चंडीगढ़ में दिवाली धूमधाम से मनाई जा रही है। दिवाली की रात लक्ष्मी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!