Wednesday , October 21 2026
Breaking News

CM Bhagwant Mann ने जालंधर में पंजाब पुलिस अकादमी की पासिंग आउट परेड में लिया हिस्सा, डीजीपी रहे साथ

जालंधर, PNL) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज (बुधवार को) जालंधर के दौरे पर हैं। सीएम मान ने पंजाब पुलिस अकादमी (PAP) में आयोजित होने वाली पासिंग आउट परेड में हिस्सा लिया। इस परेड में सीएम भगवंत मान, डीजीपी गौरव यादव परेड की स्लामी लिया। सीएम कुछ समय में नए कैडेट्स को प्रदेश की सेवा के लिए समर्पित करेंगे। यह दौरा मुख्यमंत्री के उस विजन का हिस्सा है, जिसके तहत वे पंजाब पुलिस को आधुनिक बनाने और युवाओं को रोजगार देने पर लगातार जोर दे रहे हैं।

इससे पहले सीएम मान 30-31 जनवरी को भी जालंधर पहुंचे थे, जहां उन्होंने 1746 नए भर्ती हुए युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे थे। उस समय सीएम ने स्पष्ट शब्दों में कहा था कि उनकी सरकार ने भर्ती प्रक्रिया से रिश्वत और सिफारिश के कल्चर को पूरी तरह खत्म कर दिया है। उन्होंने जोर दिया कि अब केवल योग्यता के आधार पर ही युवाओं को सरकारी नौकरियां मिल रही हैं, जिससे आम घरों के बच्चे भी ऊंचे पदों पर पहुंच रहे हैं।

पिछले दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य की सुरक्षा स्थिति पर खुलकर बात की थी। उन्होंने स्वीकार किया था कि पंजाब में गैंगवार की घटनाएं एक चुनौती बनी हुई हैं। इसी संदर्भ में उन्होंने नए भर्ती हुए पुलिस जवानों को संबोधित करते हुए कहा था कि अब इन चुनौतियों से निपटने की जिम्मेदारी नए रिक्रूट्स के कंधों पर भी है। सरकार का लक्ष्य पंजाब को अपराध मुक्त और सुरक्षित बनाना है, जिसके लिए पुलिस बल में नई ऊर्जा भरी जा रही है।

जालंधर मुख्यमंत्री की सक्रियता का केंद्र बना हुआ है। 13 फरवरी को मुख्यमंत्री ने जालंधर स्थित अपने सरकारी आवास पर लोक मिलनी कार्यक्रम का आयोजन किया था। इस दौरान उन्होंने सीधे जनता से संवाद किया, उनकी शिकायतें सुनीं और मौके पर ही अधिकारियों को समाधान के सख्त निर्देश दिए।

इसके अलावा, 21 जनवरी को उन्होंने फगवाड़ा (LPU) में स्टार्टअप कॉन्क्लेव में हिस्सा लेकर युवाओं को उद्यमिता की ओर प्रेरित किया था। वे लगातार यह संदेश दे रहे हैं कि पंजाब सरकार न केवल सरकारी नौकरियां दे रही है, बल्कि युवाओं को ‘जॉब क्रिएटर’ बनाने के लिए भी मंच प्रदान कर रही है। मुख्यमंत्री का बार-बार जालंधर आना और विकास कार्यों व सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करना यह दर्शाता है कि दोआबा क्षेत्र सरकार की प्राथमिकताओं में ऊपर है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना में कार पार्किंग को लेकर बवाल:दुकानदार के सिर पर बेसबॉल बैट से हमला, रिवॉल्वर निकालने का आरोप,वारदात सीसीटीवी में कैद

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के पुरानी माधोपुरी इलाके में एक दुकान के बाहर कार पार्किंग …

अनुपम खेर बोले- दलेर मेहंदी शराब नहीं पीते:बादशाह-कपिल शर्मा के बाद पंजाबी सिंगर का समर्थन किया; शो में ड्रिंक कर पहुंचने के आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : उत्तराखंड में पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी को लेकर हुए विवाद के …

अमृतसर में नशा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 7 गिरफ्तार:हैंड ग्रेनेड और पिस्तौल बरामद, 3.491 किलो हेरोइन मिली; विदेश से जुड़े तार

अमृतसर , (PNL) : पंजाब के अमृतसर में ग्रामीण पुलिस ने नशा तस्करी, अवैध हथियारों और …

जालंधर कैंट की पूर्व हलका इंचार्ज बोलीं- मैं परेशान नहीं:मेरी ऑडियो गलत तरीके से पेश की, पार्टी छोड़कर कहीं नहीं जा रही

जालंधर , (PNL) : जालंधर कैंट विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी (AAP) की पूर्व हलका …

जालंधर में रेहड़ी वर्कर की संदिग्ध हालत में मौत:दिलकुशा मार्केट में करता था काम, छत पर मिली डेडबॉडी; परिजन बोले-हत्या की गई

जालंधर , (PNL) : जालंधर की दिलकुशा मार्केट में संदिग्ध परिस्थितियों की युवक की मौत हो …

जालंधर में कन्फेक्शनरी शॉप में लगी आग:सारा सामान जला, मालिक बोला- फायर ब्रिगेड के इंतजार में आधा घंटा बीता

जालंधर , (PNL) : जालंधर के बस्ती शेख इलाके में कन्फेक्शनरी शॉप पर आग लग गई। …

पंजाब में 60 दिन का नशा विरोधी मिशन:पुलिस और सिविल अधिकारी तैनात होंगे, हॉटस्पाट पर कैमरे; DGP ने गिनाए नशे के आंकड़े

जालंधर , (PNL) : जालंधर के PAP पहुंचे डीजीपी गौरव यादव ने बुधवार को नशे के …

दलेर मेहंदी के बचाव में उतरे मीका सिंह : बोले- भाई ने कभी शराब नहीं पी, आरोप साबित हुआ तो गाना छोड़ दूंगा

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी के उत्तराखंड में लाइव शो में हुए …

‘इतनी दारू पी रखी है, क्या गाएंगे’, दलेर मेहंदी को मंत्री ने मंच पर ही फटकारा

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी को नवरात्रि के अवसर पर परफॉर्मेंस के …

पंजाब में दशहरे की धूम-लुधियाना में 121 फीट का रावण:गृह मंत्री अमित शाह करेंगे दहन; अमृतसर के दुर्ग्याणा मंदिर में 100 फीट का दशानन जलेगा

लुधियाना , (PNL) : पंजाब भर में बुराई पर अच्छाई की जीत का महापर्व दशहरा आज …

लुधियाना के पूर्व MLA सिमरजीत बैंस को एक साल कैद:पूर्व सेहत मंत्री पर लगाए थे आरोप; मानहानि केस में सजा के बाद बोले- मैं राहुल गांधी का साथी

लुधियाना , (PNL) : पंजाब की राजनीति में अपने आक्रामक तेवरों के लिए मशहूर लोक इंसाफ …

लुधियाना में तेज रफ्तार ट्राले ने दंपती को कुचला:बाइक पर जा रहे थे, दूर तक घसीटता ले गया; पत्नी की मौत

लुधियाना , (PNL) ; लुधियाना-बठिंडा राजमार्ग पर हलवारा एयरफोर्स स्टेशन के मेन गार्ड रूम के नजदीक …

फाजिल्का में 1.538 किलो हेरोइन बरामद:ग्लॉक पिस्तौल पकड़ी, NCB ने नाबालिग समेत 3 दबोचे; फिरोजपुर जेल में बंद आरोपी मुख्य हैंडलर

फाजिल्का , (PNL) : फाजिल्का में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने हेरोइन तस्करी के खिलाफ …

अमृतसर एयरपोर्ट के आसपास ड्रोन उड़ाने पर रोक:पैराग्लाइडर और गर्म हवा के गुब्बारों पर भी प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पुलिस कमिश्नरेट …

अमृतसर में 6 जगह होगा रावण दहन:दुर्ग्याणा ग्राउंड में जलेगा 100 फीट ऊंचा पुतला, सुरक्षा के कड़े इंतजाम; पुलिस अलर्ट

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। बुराई पर अच्छाई की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!