Tuesday , September 8 2026
Breaking News

लुधियाना में दर्दनाक हादसा: तालाब में गिरी कार, आम आदमी पार्टी के तीन नेताओं की मौत, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : लुधियाना जिले में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नकोदर से दिड़बा जा रही एक कार रायकोट के पास कस्बा बसियां के नजदीक अचानक बेकाबू होकर तालाब में जा गिरी। हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। ये तीनों आप मंत्री हरपाल सिंह चीमा के करीबी थे।

जानकारी के मुताबिक, पांच लोग कार में सवार होकर नकोदर से दिड़बा की ओर जा रहे थे। रात करीब 1:15 बजे जगराओं से लगभग 12 किलोमीटर दूर रायकोट के पास बसियां के नजदीक कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सीधे तालाब में जा गिरी।

कार इतनी तेजी से पानी में समा गई कि उसमें सवार लोगों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। हादसे में आम आदमी पार्टी से जुड़े बलकार सिंह, विशाल और संदीप की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक तीनों पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा के करीबी थे।

मृतक संदीप के मामा शेर ने बताया कि रात को संदीप का फोन आया था। उसने कहा था कि वे माथा टेककर वापस जा रहे हैं। इसके कुछ समय बाद बड़े भांजे का फोन आया और उसने बताया कि छोटे भाई का जालंधर के पास एक्सीडेंट हो गया है।

परिजनों के मुताबिक, हादसे की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। हादसे में घायल दो लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी पड़ताल की जा रही है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

अमेरिका में पंजाबी युवक गिरफ्तार:40 किलो कोकीन और पिस्तौल बरामद; पिज्जा रेस्तरां की आड़ में ड्रग सिंडिकेट चलाने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका के कैलिफोर्निया में एराउंड पिज्जा रेस्तरां की आड़ में अंतरराष्ट्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!