Friday , October 2 2026
Breaking News

लुधियाना और गुजरात की जीत पर आप नेताओं ने डाला भंगड़ा, नितिल कोहली बोले-जनता अब विकास और ईमानदारी के साथ खड़ी है

जालंधर, (PNL) : पंजाब के लुधियाना पश्चिम औऱ गुजरात की विसावदर सीट पर हुए उपचुनाव में आम आदमी पार्टी की बड़ी जीत हासिल की । जीत हासिल करने के बाद जालंधर के सैंट्रल हलके के इंचार्ज नितिन कोहली ने कार्यालय में अपने समर्थकों के साथ जीत का जश्न मनाया।

इस अवसर पर नितिन कोहली ने कहा कि जनता ने आम आदमी पार्टी को जो आशीर्वाद दिया है, वह असाधारण है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने लुधियाना पश्चिम औऱ गुजरात की विसावदर के लोगों का विश्वास जीतने के लिए काम किया है। कानून व्यवस्था की जीत है।

उन्होंने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान, पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया, पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा और पूरी आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकताओं की मेहनत रंग लाई। उनके नेतृत्व एवं मार्गदर्शन पर जनता-जनार्दन के अटूट विश्वास की मुहर है। मतदाताओं का आभार एवं सभी विजयी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई!
उन्होने आगे कहा कि जीत से पता चलता है कि पंजाब के लोग आप की नीतियों से कितने खुश है।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने जब पंजाब में अपनी सरकार बनाई थी, कुछ गारंटियों का ऐलान किया था। उन गारंटियों में फ्री बिजली देने का ऐलान था, 24 घंटे बिजली का भी वादा था। इसके अलावा आम आदमी पार्टी ने कहा था कि सरकारी स्कूलों में सुधार किया जाएगा, मोहल्ला क्लीनिक खोले जाएंगे, युवाओं को रोजगार की गारंटी मिलेगी और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन दिया जाएगा। अरविंद केजरीवाल ने 2022 में किसानों के कर्ज माफी की बात भी कही थी, व्यापारियों को भी कई सुविधाएं देने का ऐलान हुआ था, नशा मुक्त पंजाब का सपना भी दिखाया गया था। आज अगर इन गारंटियों की बात करें तो हर गारंटी पर आम आदमी पार्टी खरी उतरी है। जिसका फरमान आज लुधियाना और गुजरात लोगों ने सुनाया।

नितिन कोहली ने बताया इसके अलावा पानी के मुद्दे पर पंजाब पूरी तरह खड़ा रहा। लैंड पूलिंग पोलिसी भी लोगों के हित में ही रही है। नितिन कोहली ने कहा कि 10 जून 2025 को पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार ने पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल औऱ मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में ‘पंजाब उद्योग क्रांति’ पहल की शुरुआत की। यह भारत का पहला राज्य-स्तरीय व्यापक औद्योगिक सुधार पैकेज है, जिसमें 12 प्रमुख सुधार शामिल हैं। इसका उद्देश्य औद्योगिक प्रक्रिया को सरल बनाना, समयबद्ध स्वीकृतियाँ सुनिश्चित करना, और निवेशक-अनुकूल शासन प्रणाली को बढ़ावा देना है।

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए पंजाब सरकार ने एक क्रांतिकारी कदम उठाया जिसमें मोबाइल की एक क्लिक में जमीन जायदाद की रजिस्ट्रेशन, तबादला, फर्द संबंधी काम होंगे। इसके लिए लोगों को दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर कहा जाए तो पंजाब सरकार लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरी है। इसलिए लोगों ने भी सरकार का साथ दिया और दो राज्यों में आम आदमी पार्टी का परचम लहराया।

महिंदर भगत भगत ने जीत को बताया विकास और ईमानदार राजनीति की स्वीकार्यता

कैबिनेट मंत्री और जालंधर वेस्ट से विधायक महिंदर भगत ने लुधियाना वेस्ट उपचुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत को जनता के समर्थन का प्रमाण बताया। उन्होंने कहा कि यह जीत विकास के एजेंडे और नशे के खिलाफ चलाई गई पार्टी की नीतियों का नतीजा है। उन्होंने खास तौर पर “युद्ध नशेआं विरुद्ध” जैसे अभियानों का जिक्र करते हुए कहा कि जनता ने पार्टी के ईमानदार प्रयासों को पहचाना और समर्थन दिया। भगत ने यह भी कहा कि यह जीत केवल एक सीट नहीं, बल्कि एक मजबूत जनमत है जो पार्टी को और बेहतर काम करने की प्रेरणा देगा।

लुधियाना की जीत ने विरोधियों की नींद उड़ा दी : मेयर वनीत धीर

जालंधर नगर निगम के मेयर वनीत धीर ने लुधियाना वेस्ट उपचुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत को पूरे पंजाब की राजनीति के लिए निर्णायक मोड़ बताया। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक सीट की नहीं, बल्कि भ्रष्ट और दिखावटी राजनीति के खिलाफ जनआक्रोश की जीत है। इस परिणाम ने साफ कर दिया है कि अब जनता झूठे वादों से नहीं, ज़मीन पर हुए कामों से प्रभावित होती है।

उन्होंने कहा कि लोगों ने बता दिया है कि अब झाड़ू सिर्फ सफाई का नहीं, राजनीति को भी साफ करने का प्रतीक बन गया है।”
मेयर धीर ने पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि जोश और जुनून के साथ जो लड़ाई लड़ी गई, वह अब पूरे पंजाब में परिवर्तन की लहर बन चुकी है। उनकी मौजूदगी ने साबित कर दिया कि आम आदमी पार्टी का नेतृत्व हर मोर्चे पर अपने सिपाहियों के साथ खड़ा है — सड़क से सदन तक।

जनता के भरोसे की जीत, विकास की दिशा में मजबूत कदम : राजविंदर कौर थियाड़ा

जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की चेयरपर्सन राजविंदर कौर थियाड़ा ने लुधियाना वेस्ट उपचुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत को जनविश्वास और पारदर्शी शासन की जीत बताया। उन्होंने कहा कि यह चुनाव परिणाम इस बात का संकेत है कि पंजाब की जनता अब विकास और ईमानदारी के साथ खड़ी है। पार्टी की नीतियों, विशेष रूप से शिक्षा, स्वास्थ्य और नशा मुक्ति जैसे मुद्दों पर जो काम हुआ है, उसे लेकर जनता ने खुलकर समर्थन दिया है।
उन्होंने यह भी कहा कि यह जीत केवल एक सीट की नहीं, बल्कि पूरे पंजाब के जनमानस की सोच में आए बदलाव की प्रतीक है। आम आदमी पार्टी की यह सफलता हमें और अधिक जिम्मेदारी के साथ जनसेवा करने की प्रेरणा देती है।

इस अवसर पर नितिन कोहली के साथ कैबिनेट मंत्री पंजाब स. महिंदर भगत, मेयर श्री. वनीत धीर, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की चेयरपर्सन राजविंदर कौर थियाड़ा, लवली ग्रुप के चेयरमैन रमेश मित्तल, जिला प्रधान अम्रतपाल, आप नेता अतुल भगत, आप नेता चंदन ग्रेवाल, करतारपुर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट चेयरमैंन सुभाष शर्मा, लोकसभा इंचार्ज रमनीक रंधावा, लुधियाना वुमैन विंग की प्रधान गुरप्रीत कौर, जिला ट्रेड विंग के प्रजिडेंट इंदरवंस सिंह चड्ढा, आत्मप्रकाश सिंह, संजीव त्रेहन, विकास ग्रोवर, तरूण सिक्का, अजय चोपड़ा, नरेश शर्मा, जतिन गुलाटी, हरजीत मिन्हास, अशोक सब्रवाल, मनीष, मंजीत रावत, राजीव गिल, कुमकुम, अमनप्रीत कौर, रविंदर कौर गंगा देवी, पंजाब जवाइंट सेक्रेट्री हरचरन सिंह संधू, दीपक संधू, रुपिंदर सिंह, रोनी, रोमी वधवा, आप नेता दीपक कुमार, आप नेता नरेश शर्मा, आप नेता अजय चोपड़ा, गुरप्रीत कौर और जतिन गुलाटी मौजूद थे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

LPU चांसलर अशोक मित्तल बोले- पंजाब में डर लग रहा:यहां गैंगस्टरवाद, बिजनेसमैन डरा हुआ; चितकारा-लवली में हिंसा का सेम पैटर्न

जालंधर , (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के मालिक व चांसलर …

पंजाब CM को जापान जाने की नहीं मिली परमिशन:केंद्र ने सुरक्षा का हवाला दिया, एशियन गेम्स का हॉकी मैच देखने जाने वाले थे मान

मोहाली , (PNL) ; पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को एशियन खेलों में भारतीय पुरुष हॉकी …

अमृतसर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की कोशिश, 8 स्टूडेंट सस्पेंड:2025 बैच के सभी छात्र, CCTV जांच का हिस्सा; प्रबंधन ने 5 अक्टूबर को बुलाई मीटिंग

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के सरकारी मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में जूनियर एमबीबीएस छात्रों के …

पंजाब में आज महिलाओं के खातों में आएंगे ₹1000:तरनतारन में CM मान तीसरी किस्त करेंगे जारी, ₹9,300 करोड़ के बजट का प्रावधान

अमृतस​र , (PNL) : तरनतारन में पंजाब सरकार की ओर से आज ‘मुख्यमंत्री मावां धीयां सत्कार …

खन्ना में कपड़ों के शोरूम में आग, दो मंजिलें जलीं:लाखों का कपड़ा जला, फायर सेफ्टी इंतजाम नहीं; संकरी गली में फंसी फायर ब्रिगेड

लुधियाना , (PNL) : खन्ना के मुख्य बाजार में धोबियों वाली गली स्थित देव कलेक्शन कपड़ों …

राहुल की कॉल के बाद पंजाब अध्यक्ष वड़िंग का इस्तीफा:नए कांग्रेस प्रधान पर खींचतान शुरू, सिंगला फ्रंटरनर, चन्नी-रंधावा दिल्ली पहुंचे

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में चुनाव से पहले नए अध्यक्ष को लेकर खींचतान शुरू …

जालंधर में घर पर ईंट-पत्थरों से हमला:छत पर कुत्तों को लेकर गया था परिवार, पड़ोसी ने की गाली-गलौज; दरवाजा बंद कर बचाई जान

जालंधर , (PNL) : जालंधर के कांशी नगर इलाके में एक घर पर जानलेवा हमला कर …

‘बाप-बेटे ने मिलकर जालंधर नार्थ हलके को ‘नर्क’ बना दिया है’, वनीत धीर का अवतार हैनरी और बावा हैनरी पर बड़ा आरोप, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में विकास कार्यों को लेकर कांग्रेस की ओर …

बड़ी खबर : पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने की इस्तीफे की पेशकश, नए नाम का ऐलान जल्द

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब कांग्रेस से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। …

दुबई से तेलअवीव जा रही फ्लाइट डायवर्ट, पायलट ने भेजा हाइजैक का सिग्नल

न्यूज डेस्क, (PNL) : दुबई से तेल अवीव जा रहे फ्लाईदुबई के एक विमान में …

लुधियाना में ₹1.48 करोड़ के लेन-देन में धोखाधड़ी:50 कोरे कागजों पर साइन करवाए, 8000 गज का प्लॉट हड़पा; 6 पर FIR

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में ब्याज पर लिए 1 करोड़ 48 लाख के लेन-देन को …

चंडीगढ़ PGI में स्वाइन फ्लू के 170 केस:H3N2 और इन्फ्लूएंजा-B के मरीज, इनमें 36 बच्चे; सबसे ज्यादा 68 संक्रमित पंजाब से

चंडीगढ़ , (PNL) : बदलते मौसम के बीच चंडीगढ़ PGI में स्वाइन फ्लू, H3N2 और इन्फ्लूएंजा-B …

पंजाब कांग्रेस में 48 घंटे में बड़े बदलाव के आसार:प्रधान राजा वड़िंग को बदला जा सकता है, पायलट की रिपोर्ट पर फैसला लेगा हाईकमान

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में अगले 48 घंटे के बीच बड़ा बदलाव हो सकता …

अमृतसर में ड्रग्स-हथियार तस्करी का भंडाफोड़:5 आरोपी गिरफ्तार, 13 पिस्तौल और 3.267 किलो हेरोइन बरामद; 22 कारतूस भी मिले

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई के …

अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:चीफ खालसा दीवान से जुड़ा स्कूल भी शामिल; बच्चों को वापस घर भेजा

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!