Wednesday , September 30 2026
Breaking News

पंजाब भर में अब आसान होगा नक्शा पास कराना : कैबिनेट मंत्री हरदीप मुंडियां

चंडीगढ़, (PNL) : राज्य में शहरी विकास को योजनाबद्ध और सुचारू बनाने और निर्माण सम्बन्धी नियमों में पारदर्शिता यकीनी बनाने की तरफ बड़ा कदम उठाते हुये मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने शहरों के लिए एकीकृत इमारती उप-नियम ( यूनिफाईड बिल्डिंग बायलाज़) बनाने का फ़ैसला किया है।

यहाँ पंजाब भवन में प्रैस कान्फ़्रेंस को संबोधन करते हुये आवास निर्माण और शहरी विकास मंत्री स. हरदीप सिंह मुंडियां ने बताया कि इस फ़ैसले से शहर निवासियों और दूसरे भागीदारों की काफी देर की लम्बित माँग पूरी होगी। उन्होंने बताया कि इन बायलाज़ का मसौदा अधिकारिक वैब्बसाईटों  www.puda.gov.in और www.enaksha.lgpunjab.gov.in पर अपलोड कर दिया गया है जिससे लोगों से सुझाव लिए जा सकें। उन्होंने राज्य निवासियों को 30 दिनों के अंदर अपने सुझाव देने के लिए न्योता दिया।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार शहरों में भविष्योन्मुखी और एकसमान बिल्डिंग बनाने के लिए यूनिफाईड बिल्डिंग बायलाज़ बनाने के लिए लोगों के परामर्श लेने का फ़ैसला किया है। उन्होंने कहा कि बायलाज़ को सलाह-मशवरे और लोगों के सुझावों के साथ तैयार किया जा रहा है।

स. मुंडियां ने बताया कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा राज्य निवासियों को आसान, सुलभ और पारदर्शी सेवाएं देना मुख्य एजेंडा है। उन्होंने कहा कि पंजाब में बिल्डिंग बायलाज़ सबसे जटिल और कठिन मसला था जिस सम्बन्धी लोगों को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता था। उन्होंने कहा कि डिवैलपरों, आर्किटेक्टों, इंजीनियरों जैसे अलग-अलग भागीदारों को बायलाज़ बनाने की प्रक्रिया में शामिल करके यह यकीनी बनाया जा सकेगा कि बायलाज़ उनकी ज़रूरतों और उम्मीदों को पूरा करते हैं।

उन्होंने कहा कि इन बिल्डिंग बायलाज़ को लागू करके पंजाब, सरल बिल्डिंग बायलाज़ वाला और आसान कारोबार करने वाला, टिकाऊ शहरीकरण और पारदर्शिता को उत्साहित करने वाला देश का पहला राज्य बन जायेगा।

यूनिफाईड बिल्डिंग बायलाज़ बनाने के मंतव्य संबंधी बात करते हुये स. हरदीप सिंह मुंडियां ने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए प्रक्रियाओं को सुचारू बनाया जा रहा है। पंजाब में सभी विकास प्राधिकरणों और निगमों में बिल्डिंग बायलाज़ को एकसमान कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि बायलाज़ को लोगों के अनुकूल, समझने में आसान और पालना करने योग्य बनाया गया है।

कैबिनेट मंत्री ने विशेष के तौर पर कहा कि नये पेश किये गए बायलाज़ में लाल फीताशाही को घटाया गया है और कारोबार करने की सुविधा को उत्साहित करते हुए अनावश्यक नौकरशाही रुकावटों को ख़त्म किया गया है। इसी तरह टिकाऊ शहरीकरण को उत्साहित किया गया और वातावरण के अनुकूल और भविष्य की ज़रूरतों के अनुसार विकास के तरीकों को उत्साहित किया गया है।

उन्होंने कहा कि इमारत के नियमों में छूट जैसे कि फ्लोर एरिया रेशो (एफ.ए.आर) और ग्राउंड कवरेज बढ़ायी गई है। उन्होंने कहा कि इससे कुदरती स्रोतों पर आधारित ग्रीन बिल्डिंगें बनाने वाले डिवैलपरों को प्रोत्साहित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि कारोबार करने को आसान (इज़ आफ डुईंग बिज़नस) करने के उद्देश्य के अंतर्गत तैयार किये सरल नियम और सुचारू प्रक्रियाएं निवेश को आकर्षित करेंगी और आर्थिक विकास को उत्साहित करेंगी।

उन्होंने बताया कि आनलाइन पोर्टल के द्वारा जनता के साथ सलाह-मशवरा किया जायेगा, जो शिकायत प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही को यकीनी बनाऐगा। उन्होंने कहा कि टिकाऊ शहरी विकास पर केन्द्रित यूनिफाईड बिल्डिंग बायलाज़ वातावरण- अनुकूल अभ्यासों को उत्साहित करेंगे, जो वातावरण पर शहरीकरण के प्रभाव को घटाऐंगे। इस मौके पर उनके साथ विभाग के प्रमुख सचिव श्री विकास गर्ग भी मौजूद थे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब कांग्रेस में 48 घंटे में बड़े बदलाव के आसार:प्रधान राजा वड़िंग को बदला जा सकता है, पायलट की रिपोर्ट पर फैसला लेगा हाईकमान

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में अगले 48 घंटे के बीच बड़ा बदलाव हो सकता …

अमृतसर में ड्रग्स-हथियार तस्करी का भंडाफोड़:5 आरोपी गिरफ्तार, 13 पिस्तौल और 3.267 किलो हेरोइन बरामद; 22 कारतूस भी मिले

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई के …

अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:चीफ खालसा दीवान से जुड़ा स्कूल भी शामिल; बच्चों को वापस घर भेजा

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। …

अकाली नेता बिक्रम मजीठिया को SIT का समन:5 अक्टूबर को पेश होना होगा, ₹6 हजार करोड़ के ड्रग्स मामले में होगी पूछताछ

अमृतसर , (PNL) : अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को 6 हजार करोड़ …

कौन है इन्फ्लुएंसर फरहत, जिसका LPU हिंसा में नाम आया:बोला- एक गलती हुई, मसला हाथ से निकल चुका; बवाल पर 3 और FIR दर्ज

 जालंधर , (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हिंसा फैलाने का …

पंजाब में अमित शाह को बम से उड़ाने की धमकी:लिखा- BJP की जालंधर रैली में स्टेज के नीचे IED रखा; पुलिस-सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

जालंधर , (PNL) : जालंधर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली से पहले बम …

धीरेंद्र शास्त्री के ‘भैया-सैंया’ बयान पर बवाल मचा:लुधियाना में शाही इमाम ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई, बागेश्वर बाबा बोले- धर्मांतरण पर खून खौलता है

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा …

मोहाली में युवक ने पहले वीडियो बनाया और फिर कर लिया सुसाइड, बताई ये वजह

मोहाली, (PNL) : मोहाली में एक युवक ने अपनी पत्नी और सास पर मानसिक प्रताड़ना …

LPU हिंसा मामले में CBI जांच की मांग:हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर, सीनियर एडवोकेट बोले- दंगा और आगजनी हुई

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब के जालंधर स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हाल ही में …

लुधियाना- 2 साल से फर्जी DSP बना हुआ था करणवीर:सुहागरात के दिन पत्नी का रेप किया; PAP जालंधर में पोस्टिंग बताता था

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में पकड़ा गया पंजाब पुलिस का फर्जी DSP करणवीर सिंह 2 …

छात्रा बोली- LPU में 200 युवक ट्रॉलियों में भरकर आए:करतारपुर-लॉ गेट के 2 गुटों ने बवाल किया; दुकानदार बोला- 14 करोड़ के लैपटॉप-आईफोन चुराए

जालंधर , (PNL) : फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में प्रदर्शन की आड़ में …

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!