Thursday , July 9 2026
Breaking News

शहीद हुआ पंजाब का एक और अग्निवीर, फूट-फूट कर रो रहा परिवार

मानसा , (PNL) : मानसा के गांव अकलीया निवासी अग्निवीर लवप्रीत सिंह जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में शहीद हो गए। जानकारी के अनुसार, ड्यूटी के दौरान आतंकवादियों की गोली लगने से लवप्रीत सिंह शहीद हो गया। शहीद अग्निवीर का पार्थिव शरीर आज दोपहर जिले के  गांव अकलियां पहुंचेगा, जहां राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार  24 वर्षीय लवप्रीत नरिंदर मीडियम रेजिमेंट यूनिट में तैनात था और 2 साल पहले अग्निवीर योजना के तहत भारतीय सेना में भर्ती हुआ था। परिजनों के अनुसार 2 दिन पहले लवप्रीत ने अपने माता-पिता से बात की थी और उन्हें अपनी ड्यूटी के बारे में बताया था। परिजनों ने बताया कि कल दोपहर तीन बजे कुपवाड़ा में आतंकियों से मुठभेड़ हुई थी।

इस दौरान लवप्रीत सिंह घायल हो गया, जिसके बाद सेना के जवान उसे अस्पताल ले गए, जहां उसने दम तोड़ दिया। गांव अकालिया के सरपंच जसवीर सिंह ने कहा कि लवप्रीत सिंह बहुत प्रतिभाशाली युवक था, जिसने अग्निवीर के तौर पर भारतीय सेना में भर्ती होकर देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देकर गांव अकलीया का नाम रोशन किया।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोहाली में निहंग जसदीप समेत 10 पर FIR:गुरुद्वारा सिंह शहीदां के बाहर मारपीट का मामला, कहा था- दोआबी का बंदा है, सबक सिखाओ

मोहाली , (PNL) : पंजाब के मोहाली स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा सिंह शहीदां, सोहाना में करीब 10 …

लुधियाना में थार सवार ने आवारा कुत्ते को कुचला:विरोध करने पर डॉग फीडर्स को दिखाई पिस्टल; आरोपी चंडीगढ़ से आया था ससुराल

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के हैबोवाल इलाके में एक थार चालक ने लापरवाही और तेजी …

कांग्रेस हाईकमान के आगे झुका चन्नी गुट:2 नेता चंडीगढ़ में AICC प्रभारी बघेल से मिलेंगे

चंडीगढ़  , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में बगावती तेवर दिखा रहे पूर्व CM व जालंधर सांसद …

जालंधर में एक्टिवा चुराते युवक को पकड़ा:पुलिस के देरी से पहुंचने पर भड़के लोग, बोले- नशे के कारण हो रही वारदात

जालंधर , (PNL) : जालंधर के कबीर नगर इलाके में उस समय हंगामा हो गया, जब …

जालंधर में बंबीहा गैंग के शूटर का एनकाउंटर:मोहाली-मोगा में भी वॉन्टेड, अस्पताल में 3 सेकेंड में 4 गोलियां चलाई थी, पटियाल का गुर्गा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में पुलिस ने शहर के वरदान हॉस्पिटल पर फायरिंग करने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!