Wednesday , September 30 2026
Breaking News

पंजाब की औद्योगिक क्रांति में तेजी ला रहा ‘ग्रीन स्टांप पेपर’

चंडीगढ़, (30 नवंबर) :  मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब विकास के नए मापदंड स्थापित कर रहा है. मान सरकार की औद्योगिक नीतियों से पंजाब में औद्योगिक क्रांति आई है. राज्य में रोजगार के अवसर बनाने के लिए उद्योगों की स्थापना बेहद जरूरी है. इसके लिए मान सरकार ने नई औद्योगिक नीति को मंजूरी दी है. पंजाब का माहौल बदला है. यहां पर नए उद्योग स्थापित हो रहे हैं. यह संभव हुआ है मान सरकार द्वारा जारी किए गए ‘ग्रीन स्टांप पेपर’ से, जिसने पंजाब में उद्योगों की स्थापना आसान कर दी है.

‘ग्रीन स्टांप पेपर’ से आसान हुई उद्योगों की राह

उद्योग की सुविधा के लिए ‘कलर कोडेड स्टांप पेपर को लॉन्च करने वाला पंजाब, भारत का पहला राज्य है। पहले पंजाब में उद्योगपतियों को उद्योग लगाने के लिए सीएलयू (सर्टिफिकेट ऑफ लैंड यूज) हासिल करने में महीनों लग जाते थे. पंजाब का नेतृत्व संभालने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने उद्योगों की स्थापना में तेजी लाने और उद्योगों को आसानी से मंजूरी देने के उद्देश्य से सेल – डीड सुनिश्चित करने के लिए ‘ग्रीन स्टांप पेपर’ जारी किया है।

निवेशकों को लुभा रहा पंजाब

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के करिश्माई नेतृत्व में पंजाब निवेशकों का पसंदीदा राज्य बन गया है. पंजाब में 5,000 से अधिक निवेश प्रस्ताव के माध्यम से 80,000 करोड़ रुपये के निवेश की उम्मीद जताई जा रही है. देश की कई प्रमुख कंपनियों ने राज्य में निवेश की रुचि दिखाई है।

राज्य में सर्वाधिक निवेश प्रस्ताव पाने वाले जिलों में साहिबजादा अजीत सिंह नगर, लुधियाना, अमृतसर, पटियाला और फतेहगढ़ साहिब प्रमुख हैं. रियल एस्टेट, कृषि और खाद्य प्रसंस्करण, विनिर्माण, ऑटोमोटिव और ऑटो कंपोनेंट्स सहित कई क्षेत्रों के लिए आए इन निवेश प्रस्तावों के जमीन पर उतरने के बाद लगभग 4,00,000 रोजगार और नौकरियों के अवसर बनने की संभावना है.

15 दिन में मिल रही उद्योगों को मंजूरी

पंजाब में ‘ग्रीन स्टांप पेपर से छोटी और मध्यम औद्योगिक इकाइयों की राह बेहद आसान हो गई है. पंजाब में औद्योगिक

इकाई लगाने के लिए इन्वेस्ट पंजाब पोर्टल या इन्वेस्ट पंजाब के कार्यालय से ‘ग्रीन स्टांप पेपर हासिल किया जा सकता है। इस स्टांप पेपर की खरीद कर वन, सीएलयू, प्रदूषण, अग्नि और उद्योग संबंधी अन्य मंजूरियों के लिए अलग से चार्ज नहीं देना होगा। ऐसे सभी शुल्क ग्रीन स्टॉप पेपर की कीमत में ही शामिल हैं। राज्य में ‘इन्वेस्ट पंजाब’ के दफ्तर में ही तहसीलदार तैनात हैं. जहां एक ही विंडो पर सभी तरह की मंजूरी 15 दिन के भीतर मिल रही हैं। 16वें दिन जमीन की रजिस्ट्री और 17वें दिन भूमि पूजन कर उद्योग लगा सकते हैं।

उद्योगों से बढ़े रोजगार और नौकरियों के अवसर

मान सरकार की बेहतरीन औद्योगिक नीतियों की बदौलत पंजाब में एक लाख से अधिक एमएसएमई इकाइयों का मजबूत आधार तैयार हुआ है. इनमें 1,057 से अधिक बड़ी और मध्यम इकाइयां जबकि 99,639 से अधिक सूक्ष्म एवं लघु इकाइयां संचालित की जा रही हैं.

उद्योगों की तेजी से हो रही स्थापना से पंजाब में निवेश और उत्पादन क्षेत्र में बढ़ोतरी हुई है. राज्य में तकरीबन 12 लाख नौकरियों का सृजन किया गया है.

मान सरकार की नीतियों और कुशल नेतृत्व से पंजाब में औद्योगिक माहौल तेजी से बदल रहा है. इससे युवाओं के बेहतर भविष्य की नींव रखी जा रही है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

पंजाब में अफीम की खेती को कानूनी दायरे में लाएंगे, राष्ट्रीय लोक स्वराज पार्टी का ऐलान

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय लोक स्वराज पार्टी ने रविवार को …

बेअदबी कानून में प्रस्तावित संशोधनों की समीक्षा: CM मान से मिलने पहुंची 7 सदस्यीय कमेटी, अकाल तख्त की कमेटी से तालमेल पर होगा मंथन

चंडीगढ़, (PNL) : ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट-2026’ को लेकर पंजाब …

पंजाब पुलिस का इंस्पेक्टर ही निकला नशा तस्कर, 3.50 किलो हैरोईन के साथ गिरफ्तार, पढ़ें हैरान करने वाले खुलासे

फिरोजपुर, (PNL) : पंजाब पुलिस के काउंटर इंटेलिजेंस विंग में तैनात एक इंस्पेक्टर को फिरोजपुर …

मोहाली में गैंगस्टरों का मददगार गिरफ्तार:टारगेट की देता था लोकेशन, रंगदारी मांगने से पहले होती थी रेकी; मोबाइल खंगाल रही पुलिस

मोहाली , (PNL) : मोहाली में रंगदारी और फायरिंग के मामलों की जांच के दौरान पुलिस …

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी:परिसर खाली कराया, पुलिस-बम स्क्वॉड और सुरक्षा एजेंसियां पहुंचीं

 चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट को शुक्रवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी …

चंडीगढ़ में हेड कॉन्स्टेबल की गोली मारकर हत्या:सिर में शूट किया, बेड पर शव मिला; नाबालिग बेटा हिरासत में, पुलिस बोली- बयान बदल रहा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के सेक्टर-22 में हेड कॉन्स्टेबल की गोली मारकर हत्या कर दी …

2027 से पहले कैप्टन अमरिंदर का बड़ा बयान, ‘मुझे कुछ नहीं मिला, पंजाब पर कभी राय नहीं ली’

पटियाला, (PNL): पंजाब की सियासत में करीब छह दशक का अनुभव रखने वाले पूर्व मुख्यमंत्री …

पंजाब में ED रेड के बाद सियासी बवाल, AAP कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, बिल्डिंग पर पथराव; CRPF ने रोका, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब में 2 दिन से चल रही ED की रेड से आम …

बिग ब्रेकिंग : बर्खास्त AIG राजजीत सिंह ने पटियाला पुलिस के सामने किया सरेंडर, करीब छह साल से था फरार

पटियाला, (PNL) : ड्रग्स और कथित वसूली नेटवर्क से जुड़े मामले में लंबे समय से …

मजीठिया से पूछताछ करने वाले पूर्व ED अधिकारी निरंजन सिंह ‘वारिस पंजाब दे’ की पार्टी में हुए शामिल, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) के पूर्व अधिकारी निरंजन सिंह पंजाब के खडूर साहिब …

बड़ी खबर : पंजाब के मुलाजिमों का DA 8% बढ़ाया गया, हाईकोर्ट द्वारा चीफ सेक्रेटरी को तलब करने के बाद लिया फैसला, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ सेक्रेटरी को तलब करने के अगले …

पंजाब के IAS अधिकारी के घर ED की रेड:24 घंटे से मोहाली में टीमें, GMADA बिल्डिंग के हिस्से सील; ₹100 करोड़ हेरफेर का मामला

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में GMADA के पूर्व चीफ एडमिनिस्ट्रेटर और पंजाब के वरिष्ठ IAS …

माझा में AAP को मजबूती, पूर्व विधायक रविंदर सिंह ब्रह्मपुरा पार्टी में हुए शामिल

तरनतारन, (PNL): पंजाब की राजनीति में आम आदमी पार्टी को माझा क्षेत्र में उस समय …

मोहाली में किराना स्टोर से कैश चोरी:चेहरे ढककर पहुंचे चोर, बोरियों में बिस्कुट-घी और चॉकलेट भरकर ले गए; CCTV में कैद वारदात

मोहाली , (PNL) : मोहाली के डेराबस्सी स्थित अमरदीप कॉलोनी में चोरों ने एक किराना स्टोर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!