Tuesday , August 18 2026
Breaking News

खाकी पर दाग! पंजाब पुलिस का सब-इंस्पेक्टर नशा तस्करी में गिरफ्तार

अमृतस​र, (PNL) : तरनतारन में थाना खालड़ा में तैनात सब-इंस्पेक्टर साहिब सिंह को CIA स्टाफ की टीम ने करीब 300 ग्राम हेरोइन और ड्रग मनी के साथ गिरफ्तार कर लिया है। जिसके बाद से पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया है।

जानकारी के मुताबिक, CIA स्टाफ को सूचना मिली थी कि संबंधित पुलिस अधिकारी कथित तौर पर अपनी वर्दी का दुरुपयोग करते हुए नशा तस्करी से जुड़ी गतिविधियों में शामिल है। इसी सूचना के आधार पर एसपी (इन्वेस्टिगेशन) रिपुतापन सिंह की अगुआई में एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसने कार्रवाई को अंजाम दिया।

सूत्रों के अनुसार, यह बरामदगी तरनतारन जिले के गांव मजूपुर के निवासी साहिब सिंह से जुड़े झबाल के पास स्थित एक अहाते से हुई। छापेमारी के दौरान करीब 300 ग्राम हेरोइन और कथित ड्रग मनी बरामद की गई। इसके बाद पुलिस टीम ने साहिब सिंह को गिरफ्तार कर आगे की पूछताछ शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि आरोपी SI पाकिस्तान से आने वाली हेरोइन को पंजाब सहित अन्य राज्यों में भेजने में मदद करता था। हालांकि, इस पूरे मामले में अभी तक पंजाब पुलिस की ओर से विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। ऐसे में बरामदगी, गिरफ्तारी और आगे की कानूनी कार्रवाई से जुड़ी जानकारी का आधिकारिक पुष्टि के साथ सामने आना अभी बाकी है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना में बर्थडे पार्टी से लौट रहे युवक की हत्या:क्रेटा कार में आए हमलावरों ने फायरिंग की, गर्दन में लगी लोगी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में दोस्त की बर्थडे पार्टी से लौट रहे युवक की हत्या …

सतीश पूनिया पंजाब BJP के नए प्रभारी बने, विधानसभा चुनाव से पहले जिम्मेदारी, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी नई टीम …

अमृतसर में हथियार तस्करी पर शिकंजा, 2 आरोपी गिरफ्तार:पिस्तौल और कारतूस बरामद; खंगाला जा रहा रिकॉर्ड; पूछताछ में हो सकते हैं बड़े खुलासे

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने अपराध और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए …

कनाडा में पंजाबी युवती की गोली लगने से मौत: होमिसाइड टीम ने संभाली जांच, पढ़ें

जालंधर , (PNL) : कनाडा के एडमंटन में पंजाबी लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली …

जालंधर ED दफ्तर में पेश हुई लेडी IAS कंवलप्रीत बराड़:मोहाली के सनटेक सिटी केस में पूछताछ, कल जारी किया गया था समन

जालंधर  , (PNL) : पंजाब कैडर की IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ मोहाली के सनटेक सिटी प्रोजेक्ट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!