Wednesday , September 9 2026
Breaking News

बड़ी खबर : मेडिकल कॉलेज के पांच छात्रों की सड़क हादसे में मौत, कार काटकर शव बाहर निकाले गए, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर केरल से आ रही है। वहां अलाप्पुझा जिले में एक भीषण सड़क हादसे में पांच मेडिकल छात्रों की मौत हो गई। हादसा सोमवार रात करीब 10 बजे हुआ, जब छात्रों से भरी एक कार रोडवेज बस से टकरा गई। टक्कर इतनी ज़बरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें फंसे छात्रों को बाहर निकालने के लिए कार को काटना पड़ा।

जानकारी के अनुसार, हादसे के समय भारी बारिश हो रही थी। दुर्घटना में कार पूरी तरह से नष्ट हो गई, जबकि बस में सवार कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आईं, जिन्हें अस्पताल भेज दिया गया। मृतक छात्र अलाप्पुझा के टीडी मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस फर्स्ट ईयर के छात्र थे।

मृतकों की पहचान देवनंदन, मुहम्मद इब्राहिम, आयुष शाजी, श्रीदीप वलसन और मुहम्मद जब्बार के रूप में की है। इनमें से देवनंदन और इब्राहिम लक्षद्वीप के रहने वाले थे, जबकि आयुष, श्रीदीप और जब्बार केरल के निवासी थे। उनके परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी गई है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। यह हादसा पूरे इलाके में शोक की लहर छोड़ गया है और मेडिकल कॉलेज के छात्रों में भी गहरा दुख व्याप्त है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर में हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार:2 पिस्टल बरामद, हाथ में पकड़ा था भारी लिफाफा; पुलिस को देखते ही घबराया

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में पुलिस ने हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक …

जालंधर में 500 ड्रोन से दिखाया गुरु रविदास का जीवन:विचारों और उपदेशों को दर्शाया, शब्द कीर्तन हुआ; कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत पहुंचे

जालंधर , (PNL) : जालंधर के लायलपुर खालसा कॉलेज में मंगलवार को एक शानदार ड्रोन शो …

बड़ी खबर : पंजाबी सिंगर Ammy Virk पर फायरिंग, गाड़ी पर लगी 7 गोलियां, मचा हड़कंप

कनाडा, (PNL) : पंजाबी सिंगर और अभिनेता एमी विर्क को लेकर कनाडा से बड़ी खबर …

जालंधर : इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन के महासचिव एवं सीनियर पत्रकार पवन धूपर की माता सुरजीत कौर की अंतिम अरदास आज

जालंधर, (PNL) : इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन के महासचिव एवं पंजाब ई न्यूज़ के संपादक पवन …

लुधियाना में बाबा साहेब की प्रतिमा से छेड़छाड़ पर माहौल तनावपूर्ण, SC समुदाय ने दी बुधवार को बंद की कॉल

लुधियाना, (PNL) : लुधियाना के जालंधर बाईपास चौक के पास संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!