Wednesday , September 30 2026
Breaking News

बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए ज़मीनी स्तर पर डटी पंजाब सरकार, मंत्री, सांसद और विधायक कर रहे हैं 24×7 काम : CM भगवंत सिंह मान

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब सरकार प्राकृतिक आपदा की इस घड़ी में इंसानी जिंदगियों और पशुधन की रक्षा के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रही है। सीएम भगवंत सिंह मान ने कहा कि सभी कैबिनेट मंत्री लगातार बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे हैं ताकि प्रभावित परिवारों तक ज़रूरी सहायता जल्द से जल्द पहुंच सके।

पंजाब के वित्त मंत्री स हरपाल सिंह चीमा ने आज अजनाला सब-डिवीजन के बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए राहत सामग्री से भरे पाँच ट्रकों को मोहाली से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। राहत ट्रकों में 1,000 राशन किटें, पीने के पानी के 600 पैकेट, 400 मच्छरदानियाँ, 400 गद्दे और 200 फोल्डिंग बिस्तर शामिल हैं।

आम आदमी पार्टी के वालंटियरों और पंजाब की जनता का राहत कार्यों में भारी योगदान के लिए धन्यवाद करते हुए श्री चीमा ने कहा कि पंजाब ने देश के लिए अनगिनत कुर्बानियाँ दी हैं, अब समय आ गया है कि केंद्र सरकार अपने लोगों के साथ खड़ी हो। कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने फाज़िल्का ज़िले के साबुआणा और माडीवाला गांवों का दौरा किया।

कैबिनेट मंत्री स हरजोत सिंह बैंस ने श्री आनंदपुर साहिब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बचाव कार्यों की ज़िम्मेदारी संभाली है और अपने हलके के विभिन्न इलाकों का दौरा किया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार प्रभावित राज्यवासियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। वह स्थिति पर कड़ी नज़र रख रहे हैं और जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बचाव एवं राहत कार्यों की निगरानी कर रहे हैं।

शिक्षा मंत्री स हरजोत सिंह बैंस ने श्री आनंदपुर साहिब हलके के बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए हेल्पलाइन नंबर 91 87279-62441 जारी किया है, जो हर समय उपलब्ध रहेगा।

पंजाब के खाद्य, नागरिक आपूर्ति, वन एवं वन्यजीव संरक्षण मंत्री लाल चंद कटारूचक, पठानकोट ज़िले के भोआ विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गाँवों का लगातार दौरा कर स्थिति का जायज़ा ले रहे हैं और राहत सामग्री वितरित कर रहे हैं। उन्होंने आज गाँव ताश, मक्खनपुर, बसाऊ बरवान, कोलियाँ अड्डा और बमियाल क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने गाँव ताश के चार परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की और मवेशियों के लिए चारा भी वितरित किया। गाँव मक्खनपुर में भी चारा वितरित किया गया। उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों को आश्वासन दिया कि राज्य सरकार इस कठिन समय में उनके साथ खड़ी है।

जेल और परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने आज तरनतारन ज़िले के खडूर साहिब, फतेहाबाद और धुंदा के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया और स्थिति का जायज़ा लिया। उन्होंने ज़रूरतमंद लोगों को राशन, भोजन किट, पीने का पानी और पशुओं के लिए चारा वितरित किया। स भुल्लर ने कहा कि हमारी सरकार इस आपदा की घड़ी में उनके साथ खड़ी है और फसलों के नुकसान का आकलन (गिरदावरी) करने के बाद उन्हें उचित मुआवज़ा दिया जाएगा।

कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने आज तरनतारन ज़िले के हरीके कस्बे के पास मरड़ गांव में ज़मीन धंसने से बने 50 फीट गहरे और 200 मीटर चौड़े गड्ढे को भरने में ग्रामीणों की मदद की। इसके अलावा उन्होंने कीरी गांव के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भी दौरा किया और चल रहे राहत कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रभावितों को आश्वासन दिया कि सरकार हर संभव मदद के लिए वचनबद्ध है।

कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां और मोहिंदर भगत ने सुल्तानपुर लोधी के मंड क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया और राहत कार्यों का जायज़ा लेते हुए लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार उनके नुकसान की पूरी भरपाई करेगी।

लोकसभा सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर और विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने अजनाला के चोगावां रोड स्थित दाना मंडी में बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए चल रहे राहत कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान पीड़ितों को मेडिकल किट, पशुओं के लिए चारा और अन्य ज़रूरी सामग्री वितरित की गई।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब कांग्रेस में 48 घंटे में बड़े बदलाव के आसार:प्रधान राजा वड़िंग को बदला जा सकता है, पायलट की रिपोर्ट पर फैसला लेगा हाईकमान

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में अगले 48 घंटे के बीच बड़ा बदलाव हो सकता …

अमृतसर में ड्रग्स-हथियार तस्करी का भंडाफोड़:5 आरोपी गिरफ्तार, 13 पिस्तौल और 3.267 किलो हेरोइन बरामद; 22 कारतूस भी मिले

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई के …

अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:चीफ खालसा दीवान से जुड़ा स्कूल भी शामिल; बच्चों को वापस घर भेजा

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। …

अकाली नेता बिक्रम मजीठिया को SIT का समन:5 अक्टूबर को पेश होना होगा, ₹6 हजार करोड़ के ड्रग्स मामले में होगी पूछताछ

अमृतसर , (PNL) : अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को 6 हजार करोड़ …

कौन है इन्फ्लुएंसर फरहत, जिसका LPU हिंसा में नाम आया:बोला- एक गलती हुई, मसला हाथ से निकल चुका; बवाल पर 3 और FIR दर्ज

 जालंधर , (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हिंसा फैलाने का …

पंजाब में अमित शाह को बम से उड़ाने की धमकी:लिखा- BJP की जालंधर रैली में स्टेज के नीचे IED रखा; पुलिस-सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

जालंधर , (PNL) : जालंधर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली से पहले बम …

धीरेंद्र शास्त्री के ‘भैया-सैंया’ बयान पर बवाल मचा:लुधियाना में शाही इमाम ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई, बागेश्वर बाबा बोले- धर्मांतरण पर खून खौलता है

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा …

मोहाली में युवक ने पहले वीडियो बनाया और फिर कर लिया सुसाइड, बताई ये वजह

मोहाली, (PNL) : मोहाली में एक युवक ने अपनी पत्नी और सास पर मानसिक प्रताड़ना …

LPU हिंसा मामले में CBI जांच की मांग:हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर, सीनियर एडवोकेट बोले- दंगा और आगजनी हुई

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब के जालंधर स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हाल ही में …

लुधियाना- 2 साल से फर्जी DSP बना हुआ था करणवीर:सुहागरात के दिन पत्नी का रेप किया; PAP जालंधर में पोस्टिंग बताता था

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में पकड़ा गया पंजाब पुलिस का फर्जी DSP करणवीर सिंह 2 …

छात्रा बोली- LPU में 200 युवक ट्रॉलियों में भरकर आए:करतारपुर-लॉ गेट के 2 गुटों ने बवाल किया; दुकानदार बोला- 14 करोड़ के लैपटॉप-आईफोन चुराए

जालंधर , (PNL) : फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में प्रदर्शन की आड़ में …

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!